Home Blog Page 2100

हरी पोशाक पहन कर दिया हरियाली बचाने का संदेश

द यूनिवर्सल स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने रोपे पौधे

उदयपुर। उदयपुर के समोर बाग स्थित द यूनिवर्सल स्कूल की शाखा किड्स प्लेनेट मंे नन्हें-नन्हें बच्चों ने हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मेवाड़ के पब्लिक इमेज डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर संदीप सिंघटवाड़िया ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या रितु भटनागर ने बताया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे एक-एक पौधा लेकर आए और उन्हीं से पौधरोपण करवाया। बच्चों को हर पौधे के बारे में जानकारी और उनके लाभों के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर जैनव जैन, भाविधि गौड़, रौनक प्रजापत, हर्षिल शर्मा, लावण्या व्यास, हरि रावल, अल हाशमी, गर्वित टैंक, प्रज्वल सिंह आदि बच्चों ने हरी पोशाक व हरे मेक-अप में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रस्तुतियां भी दी।

आथिया शेट्टी ICW 2017 में जलवे बिखेरने को बेताब

Athiya can't wait to walk for Shyamal and Bhumika at ICW 2017
Athiya can’t wait to walk for Shyamal and Bhumika at ICW 2017

नई दिल्ली। अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा कि वह आगामी इंडिया कोचर वीक 2017 में शोजस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरने को बेताब हैं। वह डिजाइनर श्यामल और भूमिका के लिए रैंप पर चलेंगी। आथिया ने कहा कि मैं इंडिया कोचर वीक के पहले भाग के लिए उत्सुक हूं।

दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान ने 70 का अपहरण किया, 7 की हत्या

Taliban kidnap 70, kill 7 in southern Afghanistan
Taliban kidnap 70, kill 7 in southern Afghanistan

काबुल। दक्षिणी अफगानिस्तानके कंधार प्रांत में तालिबान ने बीते चार दिनों में 70 अफगान लोगों का अपहरण किया और इनमें से सात की हत्या कर दी।

उद्धव ठाकरे ने 57वें जन्मदिन से पहले भाजपा पर निशाना साधा

on eve of 57th birthday, Uddhav Thackeray bashes BJP
on eve of 57th birthday, Uddhav Thackeray bashes BJP

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने सहयोगी दल, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि GST और नोटबंदी समेत कई मुद्दों को लेकर उनका भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार से विश्वास उठ गया है।

उदयपुर में 24 घण्टे से जारी है बारिश का दौर, कई छोटे तालाब छलके

बाघेरी नाका

उदयपुर। उदयपुर जिले में शनिवार से लगातार वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घण्टों से हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। उदयपुर जिले का प्रसिद्ध सांडोल माता एनिकट, नांदेश्वर तालाब, उदयपुर-राजसमंद जिले की सीमा पर स्थित बनास नदी पर बना बाघेरी का नाका के ओवरफ्लो होने के साथ कई नदी-नालों में पानी का तेज बहाव हो रहा है।

बारिश के कारण उदयपुर में प्रसिद्ध फतहसागर की पाल पर परम्परागत हरियाली अमावस्या के मेले में भी भीड़ कम रही। सोमवार को उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी में सिर्फ महिलाओं का मेला रहेगा। बारिश लगातार रही तो इस मेले में भी भीड़ कम रहने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच, बारिश के कारण उदयपुर शहर के अम्बामाता क्षेत्र में एक पेड़ टूटकर मकान पर जा गिरा। उदयपुर जिले के सराड़ा क्षेत्र में केलूपोश मकान गिर गया। शनिवार देर रात झल्लारा थाना क्षेत्र के छोटी वीरवा में युवक बाइक सहित पानी में बह गया, जिसे ग्रामीणों ने मुश्किल से सुरक्षित निकाला। एक तरफ बारिश की झमाझम से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।