Home Blog Page 2371

फैशन ट्रेंड- मानसून में स्ट्राइप्स प्रिंट हैं खास

strips print are in fashion for monsoon
strips print are in fashion for monsoon

बदलते फैशन में इस समय स्ट्राइप्स प्रिंट बहुत फैशन में हैं। इस प्रिंट को पहनने से अलग ही लुक सामने आता हैं। वही यह ब्लैक एंड वाइट प्रिंट आपको जूतों में भी देखने को मिलेगा जो वाकई में सुंदर होता हैं। आईये जानते हैं इसको किस किस में कैसे पहना जाए।

*कॉलेज हो या ऑफिस हर तरह कुर्ता पहन सकते है। इससे एक बढ़िया लुक मिलता है और शरीर भी दुबला लगता है।

* कानो के झुमके भी स्ट्राइप प्रिंट के मिलते है जो देखने में बहुत सुन्दर लगते है. इन्हे कुर्ते या सूत के साथ कैरी कर सकते है।

*डेनिम और कॉटन की पैंट तो बहुत पहनी होगी। इस बार स्ट्राइप्ड प्रिंट की ट्राउजर भी पहन सकते है. प्लेन टॉप के साथ यह काफी अच्छी लुक देती है।

*इस प्रिंट के हैंड बैग देखने में काफी अच्छे लगते है। इसे वैस्ट्रन और इंडियन वियर दोनों के साथ कैरी कर सकते है। स्ट्राइप्ड प्रिंट में छोटे क्लच पर्स और कॉलेज दोनों ही काफी ट्रैंडी लगते है।

*जो लड़कियां शॉर्ट्स कपड़े पहनती है वह गर्मियों में इस प्रिंट की स्कर्ट पहन सकती है. जो काफी अच्छी लुक देती है।

*टॉप के ऊपर ब्लेजर पहनना है तो उसके लिए भी इस प्रिंट का इस्तेमाल कर सकते है जो देखने में परफैक्ट लगता है।

* प्लेन ड्रैस हो तो उसके साथ स्ट्राइप प्रिंट के साथ जूते कैरी कर सकते है जिससे एक अलग लुक मिलेगी।

*इस प्रिंट की शर्ट या टॉप को जींस, ट्राउजर या स्कर्ट के साथ भी पहन सकते है. यह देखने में बहुत अच्छी लगेगी।

*स्ट्राइप प्रिंट की साड़ी भी बहुत अच्छी लगती है. काले रंग पर गोल्डन या सफ़ेद पर काली स्ट्राइप की साड़ी पहन कर एक अलग लुक मिलेगी।

जानिए, कैसे आलू का रस त्वचा को निखारता हैं

skin benefits from potato juice
skin benefits from potato juice

आलू ऐसी सब्जी हैं जो हर किसी को पसंद होती हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं जिनको सुबह शाम आलू की सब्जी दे दो तो खुश हो जाते हैं। आलू को स्वास्थ्य को ठीक रखने के साथ साथ आपकी त्वचा को भी निखारने में मदद करता हैं। रोजाना चेहरे पर आलू का रस लगाने से आपकी त्वचा का कालापन चुटकियों में दूर हो जायेगा। आईये जानते हैं इसके रस को कैसे कैसे लगाया जाए और इसके कैसे फायदे होते हैं।

*अपनी रंगत को निखारना चाहती है तो आलू के रस को निकाल कर थोड़े से गुनगुने पानी में मिला लें। अब इस पानी को रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। फिर जब ये अच्छे से सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

*आलू में स्टार्च की भरपूर मात्रा होने के कारन ये स्किन में कसाव लाने का काम करता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ गई हैं तो आलू के रस का ये पैक आपकी झुर्रियों को दूर कर सकता है।

*आप चाहे तो आलू का इस्तेमाल हाथ और पैरों की देखभाल के लिए भी कर सकते हैं। आलू को पीसकर गर्म दूध में मिला लें। अब इस पेस्ट से हाथों की मसाज करें। इस मसाज से हाथ और पैर सॉफ्ट हो जाएंगे।

जानिए, तुलसी क्यों होती हैं फायदेमंद

so many benefits of tulsi leaves
so many benefits of tulsi leaves

तुलसी एक ऐसी औषधीय हैं जिसको खाने और चेहरे पर लगाने से बहुत सारे लाभ होते हैं। तुलसी को रोजाना निगलने से हमारे शरीर के अंदर की बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस प्रकार तुलसी को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरने लगती हैं। तुलसी बालों की समस्या को भी दूर करता है।

*पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए तुलसी और नीम के पत्तों को मिलाकर अच्छे से पीस ले।अब इसमें शहद की कुछ बूंदें मिला लें। अब इन तीनो को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ दिन ये उपाय करने पर पिंपल दूर हो जाएंगे।

*अगर आप रूसी की समस्या से परेशान है तो तुलसी के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इसमें आंवले के पाउडर को मिलाकर अपने बालो की जड़ो में लगाएं. थोड़ी देर के बाद बाल धो लें।

*अपने दांतों में चमक लाने के लिए तुलसी की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना ले.अब इसमें संतरे के छिलके के पाउडर को मिलाकर दांतो पर मेल। इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से पायरिया की शिकायत दूर हो जाती है।

रोजाना हंसने से मानसिक तनाव हो जायेगा छूमंतर

do laugh to get relax from stress
do laugh to get relax from stress

बदलती जीवनशैली के चलते हर जगह भागदौड़ हो चुकी हैं चाहे वे काम के दरमियान हो या फिर घर के कामकाज में। सभी दिनभर भागदौड़ करके पैसा कमाने में लगे हुए हैं की उनको शाम होते होते इतना स्ट्रेस हो जाता हैं जिसे वे दूर नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी अपने स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ उपाए बता रहे हैं जिससे आपका स्ट्रेस चुटकियों में दूर हो जायेगा।

तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर तरीका हैं जोर जोर से हंसना, जिसे लाफ्टर थेरेपी कहते है. इस थेरेपी का सहारा लेकर तनाव को दूर करने वाले लोगो की संख्या में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है।

*लाफ्टर थेरेपी के तहत बिना किसी विशेष कारण के लगभग दो मिनट तक हंसने की क्रिया में लिप्त रहा जाता है। जबकि लाफ्टर थेरेपी नियमित अंतराल पर सामान्य श्वास व्यायाम और उत्तेजित हंसी का मिला-जुला रूप होता है. हंसी-मुस्कुराहट तत्काल राहत देती है और टेंशन को दूर कर देती है। इससे बहुत सुख और शांति मिलती है। जब कोई हँसता है तो ब्रेन के न्यूरो केमिकल्स एक्टिव हो कर शरीर को अच्छा महसूस कराते है।

*ब्रेन का पूरा नर्वस सिस्टम अनेक केमिकल से मुक्त करता है जो कि व्यक्ति के मिजाज, व्यवहार और शरीर को प्रभावित करता है। हंसी पुरे हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। इससे मसल्स को आराम मिलता है। तो जब भी आप स्ट्रेस महसूस करे, इस लाफ्टर योग करे, आपको अच्छा महसूस होगा।

कान में दर्द और सूजन का अचूक इलाज

how to get rid from ear pain
how to get rid from ear pain

कई बार कान में पानी जाने से इतना अधिक दर्द होने लगता हैं की हम कुछ नहीं कर पाते हैं। कई बार कान में मछर जाने से भी कान अधिक दर्द करने लगता हैं। कान के अधिक दर्द को देखते हुए कई लोग सरसों के तेल को गर्म करके कान में डालते हैं। अगर आपको भी कान में दर्द रहता हैं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिससे आपका दर्द ठीक हो जायेगा।

*अमरुद, नींबू, संतरे, पपीते आदि फलों का प्रयोग करें ये कान के दर्द को कम करने में लाभ देते हैं।

*तिल के तेल में 3 लहसुन की कली पीसकर अच्छे से गरम कर लें। फिर छानकर शीशी में भर लें. इसकी 4-5 बूंदे कान में डालें. दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

*अदरक के रस की 2 बूंदें टपका लेने से भी कान के दर्द और सूजन से छुटकारा मिलता हैं।

*प्याज के रस से भी कान का दर्द गायब हो जाता हैं. इससे भी कान की सूजन, दर्द, एवं संक्रमण को कम करने में मदद मिलती हैं।

*जैतून का तेल हल्का गरम करके कान में डालने से भी कान के दर्द में राहत मिलती हैं।

*तुलसी की ताजी पत्तियों का रस की दो बूंदें निचोड़कर कान में डालने से भी राहत मिलती हैं।

मुलहठी कान दर्द में उपयोगी हैं. इसे घी में भूनकर बारीक़ पीसकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे कान में लगाएं. दर्द बिल्कुल समाप्त होगा।