online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
PM Modi gets red carpet welcome on historic visit to Israel, friend Netanyahu says we love india
तेल अवीव। इजराइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया और खुद हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी के लिए पहुंचे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में मोदी का अभिवादन किया और दोनों देशों के नेता गर्मजोशी से गले मिले। नेतन्याहू ने मोदी के अभिवादन में कहा कि आपका स्वागत है मेरे दोस्त। हम आपका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
Subsidised LPG rate hiked by up to Rs 32 per cylinder post GST in Delhi
नई दिल्ली। पेट्रोलियम पदार्थो को वस्तु एवं सेवा कर से बाहर रखा गया है, लेकिन तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) को नए अप्रत्यक्ष कर शासन में शामिल कर दिया गया है, जिससे दिल्ली के उपभोक्ताओं को इस महीने से प्रति रसोई गैस सिलिडर पर 32 रुपए अधिक चुकाना होगा।
indian Air Force rescue helicopter goes missing in Arunachal pradesh with three on board
गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। वायुसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
the governor humiliated me, he spoke like a BJP block president : Mamata Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन. त्रिपाठी पर एक के बाद एक कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी और अपमानित किया। ममता ने कहा कि एक बार तो ‘अपमान’ उनके बर्दाश्त के बाहर हो गया और लगा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Cyrus Mistry, others face Rs 500 crores criminal defamation case
मुंबई। उद्योगपति साइरस पी. मिस्त्री, शापूर मिस्त्री और अन्य पर 500 करोड़ रुपए की आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने मंजूरी यहां की एक अदालत ने दे दी। यह मुकदमा पिछले महीने टाटा ट्रस्ट के प्रबंधक न्यासी आर. वेंकटरमण ने दायर किया था।