
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रांसस्टेडिया ‘द एरेना’ का लोकार्पण किया

मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उच्च न्यायालय से राहत नहीं

ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज के मामले में तीन वर्ष तक चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराए गए मध्य प्रदेश सरकार के विधि-विधाई और संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ से राहत नहीं मिल पाई है। न्यायालय ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख पांच जुलाई तय की है।
जर्मनी की संसद ने समलैंगिक विवाह को दी मंजूरी

बर्लिन। जर्मनी शुक्रवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला विश्व का 23 वां देश बन गया। चांसलर एंजेला मार्केल द्वारा चार दिन पहले इससे संबंधित एक विधेयक को मंजूरी देने के बाद उसे देश के सांसदों ने संसद में मतदान के दौरान पारित कर दिया।
पटना हवाईअड्डे पर इंडिगो फ्लाइट में धुआं, बड़ा हादसा टला

पटना। पटना के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डा पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब पटना से नई दिल्ली जानेवाली इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में क्रू सदस्यों को धुआं दिखाई दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को आपातकलीन स्थिति में विमान से निकाला गया।
इंडिया-ए, अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, डेयरडेविल्स से हुए अलग
