Home Blog Page 2590

RASHIFAL 17 JUNE 2017 कैसा रहेगा शनिवार आपके लिए

Saturday horoscopes and auspicious coincidence

शनिवार, 17 JUNE 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

HOT NEWS UPDATE जाने ऐसी जगह का नाम जहा ना तो सरकार चलती है और ना ही पैसा

वृष राशि : आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएँगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा।क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

HOT NEWS UPDATE नारियल पर लगा बम फ़टने क़े बाद हुआ ये…देखें इस वीडियो में

मिथुन राशि : आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

HOT NEWS UPDATE train के नीचे आया सैमसंग गैलेक्सी s8 जाने क्या हुआ फिर

कर्क राशि : क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

HOT NEWS UPDATE दुनिया की सबसे लम्बी कारों में से ये बेहतरीन कार जाने इस वीडियो में

सिंह राशि : आज का दिन आनंदप्रद रहेगा । अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बाहर के लोगो के साथ भी संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। छोटे प्रवास की भी संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

HOT NEWS UPDATE इतना प्यार करते थे की मरने के बाद भी अलग नही हुए

कन्या राशि : आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

HOT NEWS UPDATE सलमान ने करा कैटरीना कैफ को अपनी फिल्म से बाहर

तुला राशि : विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

HOT VIDEO UPDATE सलमान खान बिना सेक्स क़े नहीं रहें सकते जाने क्यों

वृश्चिक राशि : आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

HOT NEWS UPDATE दुनिया की सबसे महंगी शराब जानिए इनकी खासियत

धनु राशि : वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

HOT NEWS UPDATE दुनिया के सबसे खतरनाक Waterpark बिल्डिंग से भी ऊंची slides

मकर राशि : आज भाईयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है।आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृध्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

HOT VIDEO UPDATE दुनिया की सबसे खतरनाक रेलवे जहाँ हुए है कुछ ऐसे हादसे

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है।व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है।

HOT NEWS UPDATE श्याम के समय ना करें ये काम वरना आ सकती है मुसीबत..

मीन राशि : आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा।

क्या भाजपा का डीडवाना डूबेगा!

anti national slogan in didwana
anti national slogan in didwana

विवेकानंद शर्मा

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में एक लोकोक्ति अकसर बोली जाती है कि अमुक का तो डीडवाना डूब गया। यही बात इन दिनों प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए भी सही साबित होती दिख रही है।

महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम

sindhupati maharaja dahir sen Jo Balidaan Divas 16 June 2017 Ajmer
sindhupati maharaja dahir sen Jo Balidaan Divas 16 June 2017 Ajmer

अजमेर। सिंधुपति महाराजा दाहरसेन के 1305वें बलिदान दिवस के अवसर पर पुष्कर रोड हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर पांचवा राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस बार यह सम्मान हरिशेवाधाम रिलीजियस एण्ड चेरिटेबिल ट्रस्ट भीलवाडा को प्रदान किया गया। ट्रस्ट को 51000 रुपए के साथ सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल दिया गया।

सोनी ने वीडियो रिकार्डर के लिए एसएसडी लांच किया

Sony launches SSDs for video recorders in india

नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने दो नए जी-सीरीज के प्रोफेशनल सॉलिड स्टेट ड्राइव्स (एसएसडी) लांच किए, जिसकी क्षमता 960 जीबी और 480 जीबी है। यह कार्ड डीएसएलआर कैमरों और कैमकार्डरों के लिए बनाया गया है।

HOT NEWS UPDATE देखें दुनिया का सबसे अनौखा जानवर दिल्ली मै

शिमला नगर निगम चुनाव में 60 फीसदी मतदान

60% turnout in shimla civic body poll
60% turnout in shimla civic body poll

शिमला। शिमला नगर निगम की 34 सीटों पर शुक्रवार को 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत थोड़ा और बढ़ने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोपहर बाद बारिश के कारण मतदान थोड़ा धीमा हुआ।