Home Blog Page 2611

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 : बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में

ICC Champions Trophy 2017: semi final 2, india vs Bangladesh
ICC Champions Trophy 2017: semi final 2, india vs Bangladesh

बर्मिघम। मौजूदा विजेता भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में बांग्लागेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसकी भिड़ंत रविवार को पाकिस्तान से होगी।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 50 ओवर में सात विकेट पर 264 रनों पर रोक दिया। इस लक्ष्य को भारत ने शिखर धवन (46), रोहित शर्मा (नाबाद 123) और विराट कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से 40.1 ओवर में ही महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

ICC Champions Trophy 2017 की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
विराट कोहली ने दिए संकेत, बिना बदलाव उतर सकता है भारत

बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 70 रन सलामी बल्लेबाजी तमीम इकबाल ने बनाए। उनके अलावा मुश्फीकुर रहीम ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को खराब शुरुआत से निकालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।

इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर हावी हो गए और बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

संतृप्त वसा वाले भोजन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

link between saturated fat in the diet and aggressive prostate cancer
link between saturated fat in the diet and aggressive prostate cancer

नई दिल्ली। देश में प्रोस्टेट कैंसर तीसरा सबसे प्रमुख कैंसर है, और इसके लिए विपरीत किस्म के जीन जिम्मेदार हैं, परंतु अस्वास्थ्यकर जीवनशैली भी इसमें भरपूर योगदान करता है। संतृत्प वसा युक्त भोजन से इस कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विराट कोहली ने दिए संकेत, बिना बदलाव उतर सकता है भारत

Champions Trophy 2017: India captain Virat Kohli not taking any chances on Bangladesh
Champions Trophy 2017: India captain Virat Kohli not taking any chances on Bangladesh

बर्मिघम। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम सेमीफाइनल से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। भारत और बांग्लादेश गुरुवार को एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी।

मोदी कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, मंच पर नहीं होंगे श्रीधरन

PM Modi to inaugurate Kochi Metro, 'Metro Man' Sreedharan not invited
PM Modi to inaugurate Kochi Metro, ‘Metro Man’ Sreedharan not invited

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल की पहले मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। मोदी राज्य के शहर कोच्चि में चलने वाली इस पहली मेट्रो की सवारी भी करेंगे। यह जानकारी बुधवार को दी गई। इस मौके पर होने वाले समारोह के मंच पर मेट्रो मैन ई. श्रीधरन मौजूद नहीं होंगे।

अंडरआर्म्स काले हो रहे है? यह करलें तो अच्छा होगा

सबगुरु न्यूज। हममें से अधिकतर लोग काले होते अंडरआर्म्स कि परेशनी झेल रहें है। जिसकी वजह से वह मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन सकते।