online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
विधि:
सेब, शहद, सेल्फ रेसिंग आटा, पिघले हुए मक्ख़न, कन्डेन्स्ड मिल्क, कॅस्टर शुगर और 21/2 टेबल-स्पून पानी को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिलाकर सॉफ्ट घोल बना लें और इस बात का ध्यान रखें कि घोल में गाँठ ना हो। फ्रूट सॉल्ट डालकर 1 टेबल-स्पून पानी छिड़के। जब बुलबुले आने लगे, हल्के हाथों मिला लें।
एक नॉन-स्टिक मिनी केक पॅन को मक्ख़न से चुपड़ लें। प्रत्येक साँचे में लगभग 11/2 टेबल-स्पून घोल डालें और हल्के हाथों फैला लें। थोड़े मक्ख़न का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ से सुनहरा और करारा होने तक पका लें। उपर शहद डालकर तुरंत परोसें।
नई दिल्ली। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन ‘ऑरापॉवर 4जी प्लस’ लांच किया, जिसकी कीमत 5,790 रुपए रखी गई है। यह 4जी वीओएलटीई सक्षम स्मार्टफोन है जो एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
नई दिल्ली: इंटेक्स ने अपना एक सस्ता स्मार्टफोन Aqua 4.0 4G लांच किया था। ये स्मार्टफोन काफी सस्ता और आसानी से बजट में भी बैठ जाता हैं। यह फ़ोन अभी 4199 रूपए में उपलब्ध हैं। जाने इसके फीचर्स-
गुरुवार, 8 JUNE 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में फंसने से आपको बचना होगा। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभलिएगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आफको प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे। फिर भी मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि :-आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको संभलकर चलना होगा। आज आपको अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार आपके मन को दु:ख देगा। फिर भी प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याह्न के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतिएगा। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता सहायक होंगे।
कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके स्वभाव में कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवत: यात्रा को टाल दीजिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य- सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन के आयोजन की भी संभावना है।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।
मकर राशि :– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आपको अधिक वाद-विवाद करने से बचना होगा, यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।
कुंभ राशि :– आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज सांसारिक विषयों की बजाय आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न कीजिएगा। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।
मीन राशि :- आपके लिए आज का दिन फलदायी है। आज आपको धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतना होगा। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालिएगा। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।
rajasthan bjp mla Ghanshyam Tiwari accuses party media cell of posting fake content about him on whatsapp
जयपुर। विभिन्न व्हाटसएप ग्रुपो में प्रसारित की जा रही अपमानजनक पोस्ट तथा संदेशों की जानकारी मिलने के बाद सांगानेर से भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के ख़िलाफ़ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।