उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो समुद्र में जा गिरी। सीएनएन के मुताबिक, दक्षिण कोरिया और जापान ने तुरंत इस परीक्षण का विरोध किया।
बच्चों की मनपसंद चाउमिन बनाएं झटपट

चाउमिन बच्चों के तो फेवरेट होते ही हैं साथ ही हम सबको भी बहुत पसंद आते हैं घर पर इन्हें ज़्यादा सब्ज़ियां डाल कर पौष्टिक बनाएं और सबको खिलाएं यकीन मानें ये सबको बहुत पसंद आएंगे|
झटपट बनाए स्वाद से भरा नवरतन पुलाव
ज़रूरी सामग्री:
नूडल्स – एक पैक (200 ग्राम)
गाजर -1 (बारीक लम्बी कटी हुई)
शिमला मिर्च – 1 (बारीक लम्बी कटी हुई)
पत्ता गोभी – बारीक कटी हुई ( एक कप)
तेल या मक्खन – 2 टेबल स्पून
नमक – एक छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
काली मिर्च – एक चौथाई छोटी चम्मच
अदरक – एक इंच लम्बा टुकड़ा बारीक कटा (अगर पसंद हो)
चिल्ली सास – 2 छोटी चम्मच
सोया सास – 2 छोटी चम्मच
सिरका – 2 छोटी चम्मच
झटपट बनाए स्वाद से भरा नवरतन पुलाव
बनाने की विधि:
नूडल्स को तोड़ कर थोडा़ छोटा कर लें अब एक बर्तन में इतना पानी लें जिसमें सारे नूडल्स आसानी से डूब जाए इस पानी में 1 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर उबाल लें उबाल आने के बाद इसमें नूडल्स डाल कर उबालें 8-10 मिनट तक इन्हें उबाल कर नरम होने के बाद छान लें फिर ठंडा पानी डाल कर धो लें|
एक कढाई में तेल या मक्खन गर्म करें. गर्म तेल में अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल कर चलाते हुए 2 मिनट पकाएं फिर नूडल्स, नमक, सोया सास, काली मिर्च, चिल्ली सास और सिरका डाल कर तेज़ आँच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक अच्छे से मिला लें और पकाएं
वेज़ नूडल्स तैयार हैं प्लेट या प्याले में निकाल कर गर्मा-गर्म परोसें और अपनी पसंद की सोस के साथ खाएं मेहमानों को परोसें और बच्चों को खिलाएं|
भिन्डी दो प्याजा है लंच स्पेशल
ध्यान दें:
प्याज़ नूडल्स बनाने के लिए 1 प्याज़ को पतला और लंबा काट कर सबसे पहले गुलाबी होने तक भून लें फिर बाकी सब्ज़ियां भूनें और बताई विधि अनुसार बना लें|
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News
लोकी के मुठिया में लगाएं गुजराती तडका

लौकी की मुठिया एक गुजराती डिश है जिसे भाप में और बहुत कम तेल में बनाय जाता है नाशते के रूप में या स्नैक्स के तौर पर इसे काफ़ी पसंद किया जाता है
गर्मियों मे बच्चो के लिए बनाए स्टॉबेरी आइसक्रीम
ज़रूरी सामग्री:
मुठिया का आटा बनाने के लिए:
लौकी – 2 कप (कद्दूकस की हुई)
गेहूं का आटा – 125 ग्राम (1 कप )
सूजी – 100 ग्राम (3/4 कप)
बेसन – 100 ग्राम (3/4 कप)
हरी मिर्च – 2 पतली कटी हुई
अदरक – 2 इंच लम्बा टुकडे़ का पेस्ट
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
चीनी – 2 छोटी चम्मच
खाने का सोडा – आधा छोटी चम्मच
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तड़के के लिए:
तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 छोटी चम्मच
राई – 1 छोटी चम्मच
तिल – 1 टेबल स्पून
करी पत्ता – 10-12
हींग – 2-3 पिंच
नमक – एक चौथाई छोटी चम्मच
नीबू – 1
हरा धनियां – 1 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
कद्दूकस की हुई लौकी से सारा पानी निचौड़ कर अलग बर्तन में निकाल लें आटा बनाते समय ज़रूरत पड़ने पर इसी पानी का इस्तेमाल करें|
गर्मियों में बनाए आम नारियल की बर्फी
किसी बर्तन में आटा,बेसन और सूजी छान लें अब इसमें कद्दूकस की लौकी, अदरक का पेस्ट, कटी हरी मिर्च और बाकी सारी दी हुई सामग्री डाल कर मिला लें और आटे को अच्छे से गूंथ लें पानी की ज़रूरत लगे तो लौकी वाले पानी को डाल लें अब आटे को 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें|
हाथों पर थोडा़-थोडा़ तेल लगाकर आटे से छोटी-छोटी बेलनाकार मुठिया बना लें इन्हें पकाने के लिए मोमोज़ के बर्तन या इडली स्टैंड का इस्तेमाल करें और किसी पानी वाले बर्तन में रखकर भाप में 25-30 मिनट तक पका लें|
चाकू डालकर देखें, अगर बैटर चिपक कर नहीं आता तो मुठिया तैयार हैं गैस बंद करके मुठिया ठंडी कर लें और फिर तड़का लगाने के लिए आधा इंच मोटे टुकडों में काट लें|
ब्रेकफास्ट में बनाए लाज़वाब टमाटर पुलाव
कढा़ई में तेल गर्म करके जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और तिल डालकर तड़का लें फिर इसमें कटे हुए मुठिया, नींबू का रस, नमक और हरा धनिया डाल कर मिला दें और 5-6 मिनट तक चलाते हुए भूनें
तैयार है लौकी की गर्म-गर्म मुठिया हरे धनिया या पुदीने की चटनी के साथ परोसें|
ध्यान दें:
लौकी की तरह ही आप पत्ता गोभी मिलाकर पालक और मेथी की भी मुठिया बना सकते हैं
उपर दी सामग्री से मुठिया 4 लोगों के लिए 50 मिनट में तैयार हो जाएंगी|
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News
वेजिटेरियन चिली पनीर रेसेपी

कुल समय- 40 मिनट
तैयारी में लगने वाला समय- 20 मिनट
कैलोरी- 451
सामग्री-
250 ग्राम चौकोर कटे हुए पनीर
बारीक कटा हुआ एक शिमला मिर्च
4 कटी हुई लहसुन की कलियां
1 चम्मच टोमैटो केचप
1 चम्मच सफेद सिरका
1 कप वेज स्टॉक
2 कटे हुए प्याज
8 कटी हुई हरी मिर्च
2 चम्मच सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच रिफाइंड ऑयल
3 चम्मच कॉर्न स्टार्च
मीठा खाना पसंद हैं तो फिरनी का लें स्वाद
विधि-
– पनीर के टुकड़ों पर कॉर्न स्टार्च छिड़क दें। इसे अच्छी तरह मिला दें। कॉर्न स्टार्च पनीर में अच्छी तरह चिपक जाना चाहिए लेकिन पनीर टूटे नहीं।
– कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें। पनीर के टुकड़ों को इसमें डालकर डीप फ्राई करें। जब पनीर के टुकड़े ब्राउन होने लगें तो इन्हें निकाल लें।
– एक मध्यम आकार के प्याज को आठ टुकड़ों में काट लें। इसके बाद शिमला मिर्च को भी काट लें। हरी मिर्च को काटकर भी अलग रख लें।
व्रत में खाए यह पदार्थ और रहें हस्टपुष्ट
– कॉर्न स्टार्च को टोमेटो केचप और सफेद सिरके के साथ मिला लें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक भी मिला लें। इसे भी अलग रख दें।
– सॉस पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन डालें और ब्राउन होने तक पकाएं। अब इसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालें। करीब 30 सेकंड तक तेज आंच पर पकाएं।
ऐसे बनाए स्वादिष्ट शाही मावा कचौरी
– इसके बाद कॉर्न और सॉस के पेस्ट को इसमें मिला दें। जब तक सॉस गाढ़ा न हो जाए, इसे पकाएं। अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिला दें। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News