Home Blog Page 2878

RASHIFAL 25 MAY 2017 आज क्या लिखा कर लाये है आप

Thursday Horoscope, rashifal 29 december 2017

गुरुवार, 25 MAY 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

मेष राशि :- कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फॅलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।

वृष राशि :- अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी।

मिथुन राशि :- सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि :– नए लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

सिंह राशि :– कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि :- अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।

तुला राशि :- नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि :- आपके रुके हुए कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चांद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

धनु राशि :- ऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

मकर राशि :- व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

कुंभ राशि :- हर कदम सोच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

मीन राशि :- भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बनेगा|

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

वायु सेना लापता विमान की तलाश में जुटी, चीन ने दी चेतावनी

China says no information on missing sukhoi, warns india on disturbing peace
China says no information on missing sukhoi, warns india on disturbing peace

गुवाहाटी/बीजिंग। असम के तेजपुर सैन्य पट्टी से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दोनों पायलटों सहित लापता हुए भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 विमान की तलाश दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही, हालांकि अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इलाहाबाद में विवाहिता का अपहरण, गैंगरेप के बाद सडक पर फेंका

Allahabad : married woman abducted and gangraped in moving car
Allahabad : married woman abducted and gangraped in moving car

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद इलाहाबाद के मेजा इलाके में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के बाहर बेहोश मिली महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सहारनपुर हिंसा मामले में डीएम-एसएसपी समेत 4 निलंबित

Saharanpur violence : yogi government suspends DM, SSP,transfers DIG, divisional commissioner
Saharanpur violence : yogi government suspends DM, SSP,transfers DIG, divisional commissioner

लखनऊ। सहारनपुर में जातीय हिंसा के फिर से भड़कने पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी एन.पी. सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एससी दुबे, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस बीच, हिंसा के मामले में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

सियाचिन में पाकिस्तान के शक्ति प्रदर्शन से तनाव बढ़ा

Pakistan mirage jets fly over Siachen glacier, indian air space not violated
Pakistan mirage jets fly over Siachen glacier, indian air space not violated

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत द्वारा पाकिस्तानी सेना की चौकियों को उड़ाए जाने के बाद कथित ‘खतरे’ के मद्देनजर पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख सुहेल अमन ने बुधवार को अपने सभी अग्रिम सैन्य अड्डों को सक्रिय कर दिया।