Home Blog Page 295

शेफाली शाह की पेंटिग्स की पुणे में प्रदर्शनी

0

मुंबई | शेफाली शाह को अभिनय के अलावा पेंटिंग का जुनून है और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए शेफाली की पेंटिंग्स की पुणे में प्रदर्शनी लगने जा रही है। यह शेफाली की पहली एकल प्रदर्शनी होगी, जिसमें वह अपनी कलाकृतियों को पेश करेंगी। शेफाली इससे पहले अमिताभ बच्चन को अपने संग्रह से एक कलाकृति भेंटस्वरूप दे चुकी हैं।

अपने इस शौक के लिए शेफाली को अपने ट्विटर फॉलोअर्स से प्रशंसा भी मिल रही है। पिछले साल फरवरी में शेफाली ने स्पेन में कला पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था। वह मार्क रोत्को और जैक्सन पोलोक को अपनी प्रेरणा बताती हैं।

भारत में ’12 स्ट्रॉंग’ जनवरी में रिलीज होगी

0

नई दिल्ली | फिल्म ‘थोर : रैग्नारोक’ में अपनी सशक्त भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले आस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ’12 स्ट्रॉंग’ जनवरी में भारत में 19 जनवरी को रिलीज होगी। निकोलाई फुग्लिसिग निर्देशित फिल्म ’12 स्ट्रॉंग’ 9/11 हमले के बाद के दिनों पर आधारित है, जब कैप्टन मिच निल्सन के नेतृत्व में अमेरिकी सुरक्षाबलों की विशेष टीम को अफगानिस्तान में अत्यधिक खतरनाक मिशन के लिए चुना जाता है।

यह फिल्म ‘हॉर्स सोल्जर्स’ किताब पर आधारित है। इसमें माइकल शैनन, माइकल पेना, नेविड निगहबान, ट्रेवांटे रोड्स सहित कई कलाकार हैं।

वेनेजुएला : विपक्षी पार्टियों पर 2018 के चुनाव में भाग लेने पर प्रतिबंध

कराकस | वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा है कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों पर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मदुरो ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ वहीं पार्टियां भाग ले सकेंगी जिन्होंने रविवार को मेयर पद के लिए हुए चुनावों में भाग लिया था।  अन्य पार्टियां वोलंतद पॉपुलर और प्रीमेरो जस्टिसिया वेनेजुएला के राजनीतिक नक्शे से गायब हो गई हैं क्योंकि कोई भी पार्टी जो आज चुनाव में भाग नहीं ले रही है और जिसने चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है, वह अब किसी प्रकार के चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी।

मतदान में भाग लेने से मना करने वाली पार्टियों में एक्सियन डेमोक्रेटिका जेल में बंद विपक्षी नेता लियोपोल्दो लोपेज की अध्यक्षता वाला वोलंतद पापुलर और संसदीय प्रमुख जूलियो बोर्जेस की अध्यक्षता वाली पार्टी प्रिमेरो जस्टिसिया हैं।

पार्टियों ने अक्टूबर 2015 के राज्यपाल चुनाव में धांधली और अनयिमितता होने का आरोप लगाते हुए रविवार को नगरनिगम चुनावों में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

पीडब्ल्यूएल-3 में सुशील, हेलेन होंगी मुख्य आकर्षण

0

नई दिल्ली | दिल्ली के के. डी. जाधव हॉल में नौ जनवरी से शुरु होने वाली लीग भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ी सुशील कुमार, रियो ओलिम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बजरंग पूनिया प्रो रेसलिंग लीग में मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि विदेशी खिलाड़ियों में ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन अमेरिका की हेलेन मारुलिस पर भी सबकी निगाहें होंगी।

सुशील ने कहा कि वह पीडब्ल्यूएल में पहली बार भाग लेने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। यह लीग पहलवानों के लिए एक नियमित सालाना प्रतियोगिता बन गई है। सुशील ने लीग की लोकप्रियता में दोगुना इजाफा होने का विश्वास जताया है।  हाल ही में सुशील ने इंदौर में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नौ साल बाद वापसी की और 74 किलो के फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

लीग में आकर्षण का केंद्र रहने वाली दूसरी खिलाड़ी हेलेन की बात की जाए, तो वह ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप की मौजूदा चैम्पियन हैं। उन्होंने रियो ओलिम्पक में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था और हाल में पेरिस में हुई विश्व चैम्पियनशिप में भी सोना जीता।

इसी तरह बजरंग पुनिया ने पिछले दिनों अंडर-23 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा, वह एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई इंडोर खेलों के भी स्वर्ण पदक विजेता हैं, वहीं साक्षी ने ओलिम्पिक पदक के बाद इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सुशील ने भारतीय कुश्ती के लिए कई गौरवशाली लम्हे जुटाए हैं। हम उनकी उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना करते हैं। उनकी वापसी भारतीय कुश्ती के लिए एक अच्छा संकेत है।

विराट- अनुष्का की शादी कैंसिल, वनडे में हार के बाद कोच ने बुलाया वापस

Virat - Anushka's marriage cancellation, after losing in ODI, coach called back
Virat – Anushka’s marriage cancellation, after losing in ODI, coach called back

इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ब्रेक लिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में ही टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।