Home Blog Page 2987

कपिल मिश्रा बेहोश हुए, अस्पताल ले जाया गया

Kapil Mishra faints, taken to hospital
Kapil Mishra faints, taken to hospital

नई दिल्ली। दिल्ली के बर्खास्त जल मंत्री कपिल मिश्रा रविवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

घर के बाथरूम की टाइल्स साफ़ करने के लिए अपनाये यह असरदार टिप्स

how to Make bathroom tiles more shiny

टाइल लगाने से बाथरूम , किचन आदि की खूबसूरती निखर जाती है। लेकिन टाइल की साफ सफाई रखने से ही उनकी सुंदरता कायम रहती है। टाइल के साथ ही टाइल के जोइंट भी साफ रखने जरुरी होते है।

बाथरूम टाइल गन्दी होने का कारण काई , फफूंदी , पानी में मौजूद साल्ट के जमा होने से , साबुन के बचे रह जाने के कारण हो सकता है एसिड या केमिकल आदि से गड्ढे पड़ने और फिनिशिंग ख़राब होने का डर रहता है। बाथरूम टाइल की सफाई के साधन घर में ही उपलब्ध हो सकते है।

सर्द हवाओं से त्वचा हो रही है रूखी तो अपनाये यह…

टाइल साफ करने के लिए तार वाला ब्रश नहीं लेना चाहिए अन्यथा टाइल पर खरोंचे पड़ सकती है। टाइल के जोइंट को नुकसान हो सकता है। अतः नर्म ब्रिसल वाले ब्रश से सफाई करनी चाहिए। कुछ गन्दगी सिर्फ पानी से घिस कर धोने से ही साफ हो जाती है।

इस प्रकार की गन्दगी के लिए तेज केमिकल वाले क्लीनर या कड़क ब्रिसल वाले ब्रश की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ऐसे में पानी से ही सफाई करें।टाइल पर किसी भी प्रकार का क्लीनर लगाने से पहले थोड़े से हिस्से में ट्राई करके देख लेना चाहिए। यदि क्लीनर से टाइल को या जोइंट को या उनके रंग पर विपरीत असर होता दिखे तो ऐसा क्लीनर काम में नहीं लेना चाहिए।

चिरोंजी में हैं कई तत्व जो आपको रखेंगे स्वस्थ

घर में मौजूद बेकिंग सोडा तथा सिरका बाथरूम टाइल की सफाई में असरदार साबित होते है। इनसे घर में और भी कई प्रकार की सतह साफ की जा सकती है। टाइल साफ करने करने के लिए इन्हें उपयोग में लेन का तरीका इस प्रकार है।

अंडे खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे आप हैरान

एक स्प्रे करने वाली बोतल में सिरका भर लें। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें। फर्श पर सिरके से स्प्रे कर दें। एक टूथ ब्रश की मदद से टाइल के जॉइंट पर बेकिंग सोडा का पेस्ट घिसें। सिरके और बेकिंग सोडा के रिएक्शन से बुलबुले बनेंगे। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। दुबारा सिरके का स्प्रे करें। अच्छे से घिस कर गर्म पानी से धो दें। सूखे कपडे से पोछा लगा दें।

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

North Korea carries out new ballistic missile test
North Korea carries out new ballistic missile test

सियोल/वाशिंगटन। अंतर्राष्ट्रीय दबाव और अमरीकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए उत्तर कोरिया ने एक बार फिर रविवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तक की। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने यह जानकारी दी।

कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

pakistan violates ceasefire : shells areas along the rajouri sector, over 1000 residents evacuated
pakistan violates ceasefire : shells areas along the rajouri sector, over 1000 residents evacuated

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को पाकिस्तान की सेना ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

यह बनाएगा फैशन को परफेक्ट, देखिये क्या?

 which fashion footwear will give you stylo look

फुटवियर का फैशन भी कपड़ों के फैशन की तरह तेजी से बदलता हैं। कभी फ्लैट्स तो हाई हील्स तो कभी स्टिलटोज आते जाते रहते हैं। वही अभी के फैशन की बात करे तो अभी स्टिलटोज बहुत फैशन में हैं। वही फ्लैट्स चप्पल का जमाना आउट हो चूका हैं।

मेकअप करते समय ध्यान देने वाली खास बात

इन दिनों स्मार्ट, स्टाइलिश, ट्रेंडी हाई हील्स हैं फैशन कांशस वुमन्स की पहली पसंद। हो भी क्यों न, जब दिखना हो आकर्षक व एलीगेंट तो स्लीक स्टिलटोज पंप फुटवेयर से बेहतर चॉइस नहीं हो सकती। गोल्डन व सिल्वर के अलावा ब्लू, ग्रीन, यलो, रेड, फ्लोरल प्रिंट्स सहित विभिन्न कलर्स और लेदर में मौजूद हैं स्टिलटोज की ढेरों डिजाइन्स।

सूखे मेवे में भी छिपा है यह चमत्कारी गुण

हां, इसमें कोई शक नहीं कि इसे कैरी करना आसान नहीं होता। फैशन एक्स‌र्ट्स राय देते हैं कि जब हाई हील्स पहनें तो संतुलन बनाए रखने के लिए वॉक करते समय आगे की ओर सधे हुए कदम रखें।

बालों को बनायें सिल्की और शाइनी और अपनाएं यह तरीके

हाई हील्स पहनकर ज्यादा देर तक खड़े रहना मुश्किल होता है, इसलिए मौका मिले तो बैठकर पांवों को आराम देने में संकोच न करें। इन सबके बीच एक बात याद रखें कि आप भीतर से जैसा महसूस करती हैं, वही भाव आपके चेहरे पर झलकता है। इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट फील करें कि स्टिलटोज में आप बेहद आकर्षक लग रही हैं और इसके साथ ही बात बन जाएगी।