online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Chelsea celebrate being crowned Premier League champions
वेस्ट ब्रामविक। लंदन के फुटबाल क्लब चेल्सी ने शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबले में वेस्ट ब्रामविक को हराते हुए इस साल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) खिताब जीत लिया है। चेल्सी ने ईपीएल तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज टॉटेमहम हाट्सपर पर 10 अंकों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
Mayawati, a goddess of corruption says Swami Prasad Maurya
बहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहराइच जिले में बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती महाभ्रष्ट हैं, अगर उनको ‘भ्रष्टाचार की देवी’ कहा जाए तो ये नाम भी छोटा पड़ जाएगा।
Apple’s market capitalization could reach $ 900 billion post $1000 iphone launch
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल का 1,000 डॉलर कीमत वाला नया आईफोन इसी साल लांच होनेवाला है। उम्मीद है कि इस लांचिंग के बाद एप्पल का बाजार पूंजीकरण बढ़कर लगभग 900 अरब डॉलर हो जाएगा। इसके साथ ही एप्पल इतने विशाल मूल्य वाली दुनिया की पहली कंपनी बन जाएगी।
White House Movie Theater open to the public tour : melania trump
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस अपने ईस्ट विंग के फिल्म थिएटर को आम लोगों के लिए पहली बार खुलेगा। यह इतिहास में पहली बार है, जब राष्ट्रपति निवास के किसी फिल्म थिएटर को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। अमरीका की प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि व्हाइट हाउस इस देश के लोगों से संबंध रखता है।
10 labourers shot dead near china belt and road project in pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदरगाह शहर ग्वादर में शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना ग्वादर के पिशगन और गंथ रोड इलाके की है।