Home Blog Page 3000

पेरिस हिल्टन का सेल्फि आॅबसेशन

हॉलीवुड हॉटी और रियलिटी टीवी स्टार पेरिस हिल्टन सेल्फि आॅबसेस है।

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती : निर्वाचन आयोग

Election Commission says EVMs can't be tampered with discusses security measures at all-party meet
Election Commission says EVMs can’t be tampered with discusses security measures at all-party meet

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के संशय को दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सात राष्ट्रीय तथा 48 क्षेत्रीय पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मोदी ने श्रीलंका में मल्टी-स्पेशियलटी अस्पताल का उद्घाटन किया

Modi inaugurates multi-specialty hospital in Sri Lanka
Modi inaugurates multi-specialty hospital in Sri Lanka

डिकोया। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नुवारा एलिया जिले में स्थित डिकोया में भारतीय सहायता से निर्मित मल्टी स्पेशियलटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

मुंबई-बैंकॉक उड़ान से पक्षी टकराने के बाद विमान लौटा

bird hit forces Mumbai-Bangkok jet airways flight to return
bird hit forces Mumbai-Bangkok jet airways flight to return

मुंबई। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार सुबह बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाले जेट एयरवेज के एक विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान को नीचे उतारा गया और इसकी उड़ान का समय परिवर्तित किया गया।

मध्यप्रदेश में 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

MP board 10 class result 2017, MP board Class 12th Results 2017
MP board 10 class result 2017, MP board Class 12th Results 2017

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर एक समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न संकायों के मेधावी छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य में पहली बार हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस बार भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मारी है। वहीं छोटे शहरों के छात्र बड़ी संख्या में मेधावी सूची में आए हैं। सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे।

इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री दीपक जोशी, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन एस. आर. मोहंती आदि उपस्थित थे।

इस वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सात लाख 12 हजार और 12वीं की परीक्षा में 11 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर एक समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
छोटे शहरों के बच्चों ने मारी बाजी

हायर सेकेंडरी की मेधा सूची में छोटे शहरों के बच्चों ने बड़ी बाजी मारी है। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे। इन छात्रों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न संकायों की मेधा सूची में आए छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

हायर सेकेंडरी की जो मेधा सूची जारी की गई है, इसमें सीधी की अनुष्का जौहरी अव्वल रहीं। इस सूची में कुल 10 छात्रों के नाम हैं, जो सभी छोटे शहरों छतरपुर, सिंगरौली, दमोह, राजगढ़, शहडोल आदि स्थानों से हैं।

विज्ञान (गणित) की मेधा सूची में टीकमगढ़ से संयम जैन ने बाजी मारी है। इसमें कुल 51 छात्र हैं, क्योंकि 10 की मेधा सूची में कई स्थान पर एक से ज्यादा छात्रों के समान नंबर आए हैं। 51 छात्रों में 41 छोटे शहरों से हैं।

मंडल की मेधा सूची के वाणिज्य संकाय में इंदौर की वंशिका आंगीवाल ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। वहीं छह छोटे शहरों और 17 बड़े शहरों के बच्चों ने इस सूची में स्थान पाया है।

कृषि समूह की मेधा सूची में टीकमगढ़ के नितिन खरे टॉपर रहे, वहीं 11 की मेधा सूची में सभी छात्र छोटे शहरों के हैं। ललित कला और गृह विज्ञान में सीधी जिले की शांति गुप्ता अव्वल रहीं। इस सूची में तीनों स्थानों पर छोटे शहरों के छात्रों के नाम हैं।

विज्ञान (जीव) समूह में होशंगाबाद की राखी साहू ने बाजी मारी। इस मेधी सूची में कुल 20 नाम हैं, जिसमें 10 छात्र छोटे शहरों से हैं।

राज्य में यह पहला मौका है, जब हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मारी है, छोटे शहरों के छात्र बड़ी संख्या में मेधा सूची में आए हैं। सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे।

इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री दीपक जोशी, मंडल के चेयरमैन एस. आर. मोहंती आदि उपस्थित हुए।

इस वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सात लाख 12 हजार और 12वीं की परीक्षा में 11 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।