
पोंटी चड्ढा ग्रुप के 2 लक्जरी गाड़ियों से 7.5 करोड़ बरामद, 3 हिरासत में

लखनऊ। राजधानी पुलिस ने शनिवार को पोंटी चड्ढा ग्रुप की दो लक्जरी गाड़ियों से 7.5 करोड़ रुपये की नई नोट बरामद की है। पुलिस ने कार में बैठे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जयपुर एयरपोर्ट पर पुल से टकराया प्लेन, बाल-बाल बचे यात्री

जयपुर। जयपुर हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इंडिगो का एक विमान लैंड करते समय हवाई अड्डे पर एक अस्थायी पुल से टकरा गया। विमान में 178 यात्री सवार थे। किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
‘दंगल’ ने चीन में 2 दिन में कमाए 30 लाख डॉलर

बीजिंग। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। फिल्म शनिवार को अपनी रिलीज के दूसरे दिन के पहले भाग में 30 लाख डॉलर से भी अधिक की कमाई कर चुकी है।
निर्भया मामले में फैसले पर गर्व : प्रियंका चोपड़ा
