
गलत बर्ताव करने वाले विमान यात्रियों पर लगेगा 2 साल का प्रतिबंध

सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी अलग अलग भाषाओ में होगी रिलीज़

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी ‘सचिन :अ बिलियन ड्रीम्स’ को पांच भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है फिल्म निर्माता देशभर में सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों को उनकी कहानी सुनाना चाहते हैं, जिसके चलते यह हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी|
फिल्म निर्माता रवि भागचंदका ने कहा, “सचिन तेंदुलकर एक सनसनी हैं, जो भाषा से परे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐसे युग का निर्माण किया है, जिस पर प्रत्येक भारतीय गर्व कर सकता है भाषा की बाधा के बिना हम उनकी कहानी का सभी को गवाह बनाना चाहते है”
‘सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स’ में 10 साल के बच्चे की यात्रा को दिखाया जाएगा, जब वह भारत के पहले विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव को ट्रॉफी पकड़े हुए देखता है|
200नॉटऑउट के भागचंदका और कार्निवाल मोशन पिक्च र्स के श्रीकांत भासी द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक जेम्स अस्र्किन है यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी|
सलमान के अंगरक्षक शेरा को बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान के अंगरक्षक शेरा को पॉप स्टार जस्टिन बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पर्पज वर्ल्ड टूर के लिए भारत आ रहे हैं।
कंगना रनौत कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगी

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनकी पहली निर्देशित फिल्म कॉमेडी होगी। अभिनेत्री निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहीं हैं।
मेरी बायोपिक के लिए प्रियंका उपयुक्त होंगी : जीनत अमान
