
सेना प्रमुख ने दिए संकेत, जवानों के शव क्षत-विक्षत करने पर होगी कार्रवाई

HPSC की निकली बंपर वैकेंसी, जल्द ही करें आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए जारी विज्ञापन इस प्रकार हैं।
पदों का विवरणः डेंटल सर्जन व वेटरिनरी सर्जन
कुल पदों की संख्याः 301
आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यताः पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित।
अंतिम तिथिः 1 जून 2017
कैसे करें आवेदनः इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक कर सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके बाद उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्कः GEN/OBC वर्ग-500 रुपये और SC/ST/महिला वर्ग के लिए 125 रुपये व निःशक्तजन के लिए निःशुल्क।
संबंधित वेबसाइट का पताः www.hpsc.go.in
नेशनल अवॉर्ड में एथनिक लुक में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर को 64th नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ‘नीरजा’ के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में वे एथलिक लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने इस लुक को हैवी नेकलेस, ईयरिंग और बालों में गजरा लगाकर कम्पलीट किया था।
अवॉर्ड फंक्शन में सोनम के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा और फादर अनिल कपूर भी मौजूद थे। जब सोनम अवॉर्ड लेने स्टेज पर गईं तो ब्वॉयफ्रेंड आनंद उस दौरान बेहद एक्साइटेड दिखें। उन्होंने बकायदा खड़े होकर सोनम को चीयर किया और ताली बजाई। ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में आएंगी नजर
फिल्म ‘नीरजा’ के सोनम कपूर किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। फिलहाल वे डायरेक्टर शंशाक घोष की डेब्यू मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में बिजी में हैं। इसके अलावा वे आर बाल्की की फिल्म ‘पदम’ में भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार के साथ वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक के लिए साइन किया है।
GIRLS और BOYS के दमाकेदार जोक्स
भले ही खुद के घर में “लोकी” , ” करेला ” , टिंडे ” बनते हो पर शादी में जाकर खाने की बुराई कई लोग ऐसे करते हैं , जैसे खुद का खाना “sanjeev kapoor ” से बनवाते हो
टीचर –1 अक्टूबर, 2 अक्टूबर ओर 15 अक्टूबर को क्या हुआ था जिसे हर साल याद करके उत्सव के रूप में मनाया जाता हे
विद्यार्थी –सर 1अक्टूबर को गांधी जी की माँ को भर्ती किया गया था ……. 2अक्टूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था जिससे हम 2 अक्टूबर को ग़ांधी जयंती मानते हे
टीचर …ओर 15 अक्टूबर क्या हुआ था ???????????????
विद्यार्थी-15 अक्टूबर को गांधी जी की पंजीरी आई थी ।।।
ससुर फ़ोन पर : दामाद जी कल आपके साले के लिए लड़की देखने जा रहे हैं , हो सके तो आप भी चलिए साथ….
दामाद : आप लोग ही देख आओ , मेरा तो खुद का decision गलत हुआ पड़ा है
शरारती पोता : दादा जी ये परिवार नियोजन क्या होता है ?
दादा : भाग यहां से , मुझे नहीं पता ..
पोता : मुझे पता था आपको नहीं पता होगा , अगर पता होता तो आज हमारी जायदाद के 6 टुकड़े न हुए होते
जज: तुमने समाज के लिये कौन सा भला काम किया है?
मुजरिम: साहब हमारे कारण ही पुलिस और अदालत में लाखों लोगों को नौकरी मिली हुई है!
फ़ोन की “लो बैटरी” वार्निंग ही,एकमात्र ऐसी वार्निंग है जिसे हम, seriously लेते है..
संजू ऑटो में सफ़र कर रहा था….
ऑटो वाला- 30 रूपये हुए साहब…! ☺ ☺
संजू ने उसे 15 रुपये दिये…
ऑटो वाला- ये तो आधा है साहब…..
संजू : हाँ तो, तू भी तो बैठ के आया है….आधा तू दे….
कल एक दोस्त उपदेश ठोक रहा था….
“लोहा लोहे को काटता है ”
” हीरा हीरे को काटता है ”
तभी पीछे से आकर उसे कुत्ते ने काट लिया……
उपदेश खत्म…
कार्डियोलोजिस्ट और गब्बरसिंह मे क्या समानता है ?
दोनो यही सलाह देते है कि तूने नमक खाया है अब गोली खा…
भारत मे सिर्फ 1% लडकियां ही क्रिकेट, टेनिस, हॉकी, बैडमिन्टन जैसे खेल खेलती हैं,…बाकी 99% लडकीयां पत्नी बनकर , पती की जिंदगी से खेलती हैं।।
दो दिन दारु ना पियो तो तीसरे दिन भैरों बाबा सपने में आकर में आकर पूछने लग जाते हैं …. क्या बात है बेटा ? नाराज़ हो क्या ?
दुनिया की सबसे समझदार बीवियाँ कहाँ पायी जाती हैं ????? स्टार प्लस पर
4 लडके बाईक पर बैठ कर जा रहे थे|
तभी पुलीस वाले ने रोका
पुलिस वाला- तुम सब लोगो को नहीं पता है कि बाईक पर 3 लोगो से ज्यादा की सवारी बैठाना मना है और तुम 4 बैठे हो|
बाईक चलाने वाला पीछे देखकर चौंका और बोला “अरे सालो 5वाँ बंदा कहाँ गया”
शराबी : भाई साहब time क्या हुआ है हुआ है ?
राहगीर : 10 बजे हैं।
शराबी : साला सुबह से time पूछ रहा हूँ। …. सब अलग -अलग time बता रहे हैं।
भिखारी ने एक घर में आवाज लगाई!
भिखारी: माई कुछ दे दे!!!
अंदर से एक महिला चिल्लाते हुए निकली
महिला : दिखते तो हट्टे-कट्टे हो, भीख मांगते शर्म नहीं आती।
भिखारी : बहन जी , आप भी तो दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी काफी सुंदर दिखती हो लेकिन गृहणीं बन के रह गयीं हैं।
महिला : रूक, पिज्जा मंगवाती हुॅ तेरे लिए …………..जाना मत।
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी तभी वहाँ से एक लड़का motorcycle पर निकला …. थोड़ी दूर जाकर वो वापिस लौट आया और लड़की से पूछा : पहचाना ?
लड़की : नहीं
लड़का : अभी तो तेरे सामने निकला था !!!!
कौन कहता है कि दुनिया आपकी परवाह नहीं करती… दिन में Headlight चला के बाइक चलाकर तो देखो….. कम से कम 100 लोग टोकेंगे
दौड़कर gold लाना तो चीनियों,अमरीकियों का काम है… हम तो Gold लेकर दौड़ने वालो में है।।
भारतीय चैन स्नैचर संघ
जब भी वो सामने आती है तो …
दिल : mikka singh
जुबान : Manmohan Singh
और….
ख्याल : Emraan Haashmi हो जाते हैं।
भारतीय टीम 21 साल बाद फीफा रैंकिंग में टॉप 100 में पहुंची

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ फीफा की ताज़ातरीन रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 21 साल के बाद टॉप 100 देशों में शामिल हो गई है. अप्रैल, 2017 की रैंकिंग में भारत को एक पायदान का फायदा मिला, और वह 101 से 100वें नंबर पर पहुंच गई.
आम खेलप्रेमियों को यह छलांग काफी छोटी नज़र आ सकती है, लेकिन भारतीय फुटबॉल के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम की रैंकिंग 100 या 100 के भीतर पहुंची है. इससे पहले भारतीय टीम वर्ष 1996 में 94वीं रैंकिंग पर पहुंची थी.
केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने यह ख़बर मिलते ही ट्वीट किया, “भारतीय फुटबॉल 21 साल में पहली बार 100वें पायदान पर पहुंची है…! स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ है कि भारतीय फुटबॉल टीम वर्ल्ड टॉप 100 में पहुंची
पिछले ही महीने भारतीय टीम ने 30 से ज़्यादा पायदान की छलांग लगाते हुए 101वां स्थान हासिल किया था. दरअसल, पिछले महीने तक मलावी की टीम 100वें पायदान पर थी, लेकिन मैडागास्कर के हाथों 0-1 से हार के बाद मलावी को 13 पायदान नीचे ख़िसकना पड़ा और इसका फायदा भारत को भी हो गया. मलावी की हार से 101 से 113 तक रैंकिंग वाली सभी टीमों को एक-एक पायदान ऊपर चढ़ने का मौका मिल गया.
मौजूदा रैंकिंग इस प्रकार है
1. ब्राज़ील
2. अर्जेन्टीना
3. जर्मनी
4. चिली
5. कोलम्बिया
28. ईरान (एशिया में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग)
98. ज़ाम्बिया
98. सेंट किट्स एंड नेविस
100. निकारागुआ
100. लिथुआनिया
100. भारत
100. इस्टोनिया
इसी साल अक्टूबर में (6-28 अक्टूबर) भारत में अंडर-17 वर्ल्डकप का आयोजन होना है. भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों और युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम के 100वीं रैंकिंग पर चढ़ने की ख़बर उत्साह बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. रैंकिंग के इस खेल में भारतीय कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन और उनकी टीम का रोल अहम माना जा रहा है. भारतीय टीम का अगला मुक़ाबला 7 जून को लेबनान से होने वाला है, जिसे 137वीं रैंकिंग हासिल है. इसके बाद हमारी टीम 12 जून को किर्गिज़ रिपब्लिक (127) से भिड़ेगी.