Home Blog Page 3112

सलमान खान अब किस हीरोइन को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं

salman lounge mouni roa

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सबसे बड़े दिलवाले वाले हैं, क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हीरोइनों को लॉन्च कर चुके हैं। अब वो ‘नागिन’ को लॉन्च करने वाले हैं।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन की अगली मूवी में मौनी रॉय को लॉन्च करेंगे। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सलमान को मौनी में एक हीरोइन वाली क्वालिटी दिखाई देती है।

खुद मौनी भी बड़े परदे पर काम करना चाहती है तो अब क्या सल्लू भाई मौनी के इस सपने को पूरा कर एक बार फिर गॉडफागर बन जाएंगे।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, स्नेहा उल्लाल, ज़रीन खान, हेज़ल कीच, डेज़ी शाह जैसी कई अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान अब एक फेमस टीवी अभिनेत्री के सपने को पूरा करने जा रहे हैं।

सलमान खान जब बिग बॉस की शूटिंग कर रहे थे तब भी मौनी कई एपिसोड में दिखी थीं। मौनी तथा सलमान के फैंस तभी से चाहते कि दोनों साथ में मूवी में दिखाई दें। लगता है फैंस की यह ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI को भेजा नोटिस मांगा करोडो का हर्जाना, जाने क्यों

pcb-sends-legal-notice-to-bcci-for-dishonouring-mou
pcb-sends-legal-notice-to-bcci-for-dishonouring-mou

कराचीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई को कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में पीसीबी ने भारतीय बोर्ड के 2015 और 2023 के बीच 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलने के समझौते पत्र का सम्मान नहीं करने के लिये उससे मुआवजा मांगने की प्रक्रिया की शुरूआत कर दी.

पीसीबी में एक आधिकारिक सूत्र ने भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई को पुष्टि करते हुए बताया कि नोटिस बुधवार को भेजा गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कानूनी सलाहकार ने लंदन में एक प्रतिष्ठित कानूनी फर्म से सलाह मश्विरे के बाद कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें भारतीय बोर्ड से मुआवजा हासिल करने के लिये एक मजबूत कानूनी मामला तैयार किया है. ’’ सूत्र ने कहा कि कानूनी नोटिस में पाकिस्तान ने कहा है कि बीसीसीआई ने समझौते का सम्मान नहीं किया जबकि उसने आईसीसी अधिकारियों की मौजूदगी में इस पर हस्ताक्षर किये थे. उन्होंने कहा, ‘‘नोटिस में यह भी कहा गया है कि भारत के लगातार इस करार के अनुसार खेलने से इनकार करने के कारण 2015 से तीन सीरीज नहीं खेली गयी जिसमें से दो की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी. ’’

पीसीबी के मुताबिक दोनों देशों के बोर्डों के बीच इस करार पर 2014 में हस्ताक्षर किये थे, जिसके अंतर्गत पाकिस्तान ने आईसीसी में संचालन एवं वित्तीय मॉडल में ‘बिग थ्री’ का समर्थन किया था. पीसीबी ने दावा किया कि उसे भारत के सीरीज खेलने से इनकार करने के कारण 20 से 30 करोड़ डालर का नुकसान हुआ जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी.

सूत्र ने कहा, ‘‘हम तो यहां तक कि करार के अंतर्गत अपनी सीरीज की मेजबानी तटस्थ स्थान पर करने को भी इच्छुक थे लेकिन तब भी बीसीसीआई हमें टालता रहा और बाद में उसने इनकार कर दिया. ’’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘हम मुआवजा हासिल करने के लिये अदालत या आईसीसी की विवाद निपटारा समिति के पास जाने के लिये तैयार हैं. ’’

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने लगातार यह कहते हुए पीसीबी से द्विपक्षीय मैच खेलने की पेशकश को ठुकराया है कि उसे उसकी सरकार द्वारा खेलने की हरी झंडी नहीं मिली है क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है.

आपको बता दें कि पीसीबी ने हाल में आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधियों को मुआवजा हासिल करने के लिये कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के अपने फैसले बारे में सूचित कर दिया था.

गर्मियों में सेहत का रखना हैं ख़्याल तो ये तरीक़े अपनाए

chane benefits

गर्मी में अक्सर लोगों को खाने को लेकर परेशानी होती है। क्योंकि गर्मी में भारी मात्रा में खाना खाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। लेकिन कुछ चीजे ऐसी भी जिन्हे गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत और आपके पेट की समस्या से छुटकार मिल सकता है।

आज हम आपको बताते है ऐसी ही एक चीज के बारे में जो आपके लिए गर्मीयों में फायदेमंद होगी। आपने सत्तू का नाम तो सुना ही होगा। इसका सेवन गर्मीयों के मौसम में करना फायदेमंद होता है। वैसे भी गर्मी में खानपान का खास ख्याल न सिर्फ आपके शरीर के लिए बेहतर है, बल्कि आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकता है।

सभी जानते हैं कि गर्मी में प्यास ज्यादा लगती है और इसके लिए हम पानी से लेकर जूस, शरबत आदि का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में सत्तू आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। काले चनों से बना सत्तू सबसे ज्यादा शरबत के तौर पर इस्तेमाल होता है। खासकर बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिवार इसका खूब इस्तेमाल करते हैं।

हम आपको बताते है इसके इस्तेमाल के बारे में। दिनभर से काम कर रहे मजदूरों के लिए सत्तू से ज्यादा बेहतर और क्या हो सकता है। जहां एक ओर खाने में स्वाद लाता वहीं दूसरी ओर सत्तू में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है जो स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है। यह सस्ता भी है और आसानी से मिल भी जाता है। सत्तू का आटा भूने हुए चने से तैयार किया जाता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे सत्तू का प्रोटीन खत्म नहीं होता। शरीर को पानी से भी ज्यादा ठंडक़ पहुंचाता है। फिटनेस फ्रिक सत्तू की बनी ड्रिंक पीना ना भूलें। यह शरीर को पानी से भी ज्यादा ठंडक़ पहुंचाता है और साथ ही प्रोटीन भी देता है इसका फायदा सबसे ज्यादा वर्कआउट के बाद होता है।

सत्तू से बनने वाले व्यंजन

सत्तू शरबत ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में भी काम आता है। बिहार-पूर्वांचल में सबसे लजीज लिट्टी में भी सत्तू भरा जाता है। सत्तू के पराठे भी ठीक उसी तरह बनते हैं जैसे हम आलू के पराठे बनाते हैं। सत्तू भरी हुई पूडिय़ां भी बनती हैं। सत्तू में पहले लहसून, प्याज, हींग, जीरे आदि को मिला दिया जाता है, फिर उसे पूड़ी में भर दिया जाता है उसके बाद पूड़ी बना दी जाती है।

बच्चों के लिए फायदेमंद

सत्तू बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर सत्तू के बने आटे का स्वाद दुगना करना हो तो गुड़ का इस्तेमाल करें। जैसा हम जानते है सत्तू से शरीर को प्रोटीन, विटामिन ए, कार्बोहाईड्रेट्स, मिनरल मिलता है, इसलिए आटे में भी थोड़ी मात्रा में सत्तू का उपयोग किया जा सकता हैं।

सत्तू डायबटीज के मरीजों के लिए लाभदायक

क्योंकि सत्तू में अच्छी मात्रा में आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, कम ग्लाइसेमिक और सोडियम होता है, इसलिए जानकारों की माने तो डायबटीज के मरीजों के लिए ये फायदेमंद होता है।

यूँ बनाएं पम्पकिन एंड पीनट बटर सूप

pumkin soup recipe in hindi
pumkin soup recipe in hindi

आइए आपको बताते हैं पम्पकिन एंड पीनट बटर सूप बनाने की विधि…..

सामग्री :-

भूने कद्दू की प्यूरी – 4 कप
आलू – 2 कप (उबले हुए)
प्याज – 1
लहसुन – 1
मक्खन – 4 चम्मच

पीनट बटर – 1 कप
काली मिर्च
नमक
वेजी स्टॉक – 6 कप
दूध – 1 कप

विधि :-

सबसे पहले एक कढ़ाई में मक्खन डालें, जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें आलू, कद्दू, वेजी स्टॉक, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद करके इसे ब्लेंडर में पीस लें। ब्लेंडर में पीसने के बाद इसमें दूध और पीनट बटर मिलाएं। सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, अब धीमी आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसे अजवाइन और प्याज के साथ गार्निश करें। पम्पकिन एंड पीनट बटर सूप बनकर तैयार है, इसे गरमा-गरम सर्व करें।

बनिया का दिमाग और….

baniya jokes in hindi
baniya jokes in hindi

बनिया को भूत चड़ गया।
3 दिन बाद भूत खुद ओझा के पास गया और बोला :-
मुझे बाहर निकालो,
वर्ना मै भूखा मर जाउगां।

——————-

बनिया हाथ मे ब्लेड मार रहा था।
बीवी:- ये क्या कर रहे हो जी??

बनिया:-
Dettol की शिशी टूट गई है
कही Dettol बरबाद ना हो जाए।
ला तेरी भी उगंली काट दूँ।

——————-

जहाज के साथ बनिया भी डूब रहा था।
पर बनिया हंस रहा था।

दुसरा यात्री :- ओए, हँस क्यो रहा है??

बनिया :- शुक्र है, मैने रिटर्न टिकट
नही खरीदा।

——————-

बनिया 14 वी मंजिल से नीचे गिरा।

गिरते वक्त उसने अपने घर की खिड़की से
देखा कि बीवी खाना बना रही है।

बनिया चिल्लाया :- “मेरी रोटी मत पकाना”

——————-

बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई।
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की।

शेख को फिर खून की जरुरत पड़ी, बनिया ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।

बनिया (गुस्से से):- इस बार सिर्फ लड्डू????
शेख:- बिरादर, अब हमारे अन्दर भी बनिया का खून दौड़ रहा है।

——————-

कंजूस बनिया मरनेवाला था।

बनिया:- बीवी कहाँ हो?
बीवी :- जी मै यही हूँ।

बनिया:- मेरा बेटा और बेटी कहाँ है।
दोनो बच्चे:- जी हम भी यही है..

बनिया:- तो बाहर वाले कमरे
का पंखा क्यो चल रहा है???

——————-

कंजूस बनिया:- एक केला कैसे दिया???
केलेवाला:- 1 रुपय का।

कंजूस बनिया:- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला:- 60पैसे मे तो सिर्फ छिलका मिलेगा।

कंजूस बनिया:- ले 40 पैसे, छिलका रख और केला देदे।

——————-

एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया।

बनिया लड़की :-
जब पिताजी सो जाएगें
तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,आवाज सुनकर
तुरन्त अन्दर आ जाना।

लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया।

लड़की :- इतनी देर क्यो लगा दी ?

लड़का :- वो मै सिक्का ढुँड रहा था।

लड़की:- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया।