Home Blog Page 3117

अब आपके दिल के दौरे का पता ब्लड ग्रूप की जांच से चलेगा, जाने कैसे

now-your-blood-group-will-tell-you-about-your-heart-attack-risk
now-your-blood-group-will-tell-you-about-your-heart-attack-risk

कई बार ऐसा होता है, जब आपको दिल के दौरे के खतरे का पता नहीं चलता। लेकिन अब ऐसी तकनीक आ गई है, जहां आपको दिल के दौरे का खतरा पता चल सकता है। क्या आप जानते हैं कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में (ए,बी, एबी) ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना 9 फीसदी ज्यादा रहती है।

शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि वॉन विलेब्रैण्ड फैक्टर की ज्यादा मात्रा की वजह से खतरा ज्यादा हो जाता है। विलेब्रैण्ड फैक्टर एक रक्त का थक्का जमाने वाला प्रोटीन है, जो कि थ्रोम्बोटिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।

now-your-blood-group-will-tell-you-about-your-heart-attack-risk
now-your-blood-group-will-tell-you-about-your-heart-attack-risk

ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो कि दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके अलावा, गैर ओ-ब्लड ग्रुप वाले लोगों में गैलेक्टिन-3 की उच्च मात्रा होती है। गैलेक्टिन-3 प्रोटीन सूजन और दिल के मरीजों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

नीदरलैंड के मेडिकल सेंटर ग्रोनिगन विश्वविद्यालय के छात्र व प्रमुख लेखक तीसा कोले ने कहा, “शोध से पता चलता है कि गैर-ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल से जुड़े रोगों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा 9 फीसदी ज्यादा होता है। इसमें खास तौर से मायोकार्डिल इंफ्रेक्शन शामिल है।”

इस शोध को ‘हार्ट फेल्योर 2017’ और चौथे वर्ल्ड कांग्रेस के ‘एक्यूट हार्ट फेल्योर’ में प्रस्तुत किया गया है। इस शोध के लिए दल ने ओ और गैर-ओ ब्लड ग्रुप का एक मेटा विश्लेषण किया। इसमें मायोकार्डियल इंफ्रेक्शन (हार्ट अटैक), कोरोनरी धमनी रोग, हार्ट फेल्योर, कार्डियोवैस्कुलर घटनाओं और कार्डियोवैस्कुलर मृत्युदर का विश्लेषण किया गया।

कोले ने सुझाव दिया, ब्लड ग्रुप को दिल के दौरे की रोकथाम, कोलेस्ट्रॉल, उम्र, लिंग और सिस्टोलिक रक्तचाप के खतरों के मूल्यांकन में शामिल किया जाना चाहिए।

सलमान खान के नेक्स्ट हॉम प्रॉडेक्शन में होंगी ‘नागिन’!

टीवी इंडस्ट्री में पिछले 6 सालों से डिफ्रेरेंट शेड्स रोल करने वाली मौनी रॉय अब फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। जी हां इंडस्ट्री में खबरें जोरों पर है कि मौनी जल्द ही सलमान खान के हॉम प्रॉडेक्शन की नेक्स्ट प्रॉजेक्ट में ​एक्टिंग करेंगी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बुलबुल की हुई सगाई

सोनी सब पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बुलबुल का रोल निभाने वाली खुशबू तावड़े ने हाल ही में मराठी एक्टर संग्राम साल्वी से सगाई रचाई।

अमरनाथ यात्रा : जानिए हेलिकॉप्टर से यात्रा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कब से

amarnath yatra

सालाना आयोजित होने वाले अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा के हेलिकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 25 अप्रैल से शुरू होगी। श्रीअमरनाथजी तीर्थ बोर्ड ने हेलिकॉप्टर सेवाओं के लिए यूटीएयर इंडिया प्रालि, ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प लि से नीलगढ़-पंजतरणी-नीलगढ़ के लिए और हिमालयन हेलिसर्विसेस प्रालि से पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर के लिए समझौता किया है।

 एक तरफ का किराया 1715 व 2950 रुपए नीलगढ़-पंजतरणी रूट से हेलिकॉप्टर का किराया 1715 रुपए जबकि पहलगाम-पंजतरणी रूट से 2950 रुपए रहेगा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला ने बताया।

कि हेलिकॉप्टर सेवाओं से जाने वालों को अधिकृत बैंक शाखा से यात्रा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके हेलि टिकट खरीदी के ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी ले ली जाएगी उसे ही यात्रा का परमिट मान लिया जाएगा। हालांकि अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल के अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट कि यह यात्री हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए सक्षम हैं, के बिना चॉपर में नहीं बैठने दिया जाएगा।

सर्टिफिकेट के लिए अधिकृत डॉक्टर व अस्पतालों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर है 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से ज्यादा उम्र के वृद्ध व छह हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिला हेलिकॉप्टर से सफर नहीं कर सकेंगी। 40 दिनी सालाना अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी।

7 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन को संपन्न होगी इस साल यात्रा पिछले साल के 48 दिनों की तुलना में आठ दिन छोटी होगी यानि यह 40 दिन की रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम पर 12 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई

EVM tampering issue : Election Commission calls all party meeting on may 12
EVM tampering issue : Election Commission calls all party meeting on may 12

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कथित छेड़छाड़ के आरोपों के मद्देनजर 12 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।