Home Blog Page 3126

Jio ने एक बार फिर लॉन्च किया बेहद कम कीमत पर ज्यादा इंटरनेट का प्लान, जाने कैसे

jio-launched-new-rs-149-plan
jio-launched-new-rs-149-plan

Jio की 4G सेवा को लॉन्च हुआ अब बाज़ार में काफी समय हो चुका है. लॉन्च के बाद से ही लगभग 6 महीनों तक अपनी सेवा को फ्री देने के बाद आखिरकार ट्राई के आदेश के बाद Jio को अपनी सेवायों के लिए यूजर्स से पैसे लेने ही पड़े.

वैसे तो Jio ने काफी पहले ही अपने प्लान्स के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन अभी हाल ही में Jio ने बाज़ार में एक नया प्लान पेश किया है.

jio-launched-new-rs-149-plan
jio-launched-new-rs-149-plan

Jio के इस नए प्लान की कीमत Rs. 149 है और इसके तहत यूजर्स को फ्री कालिंग की सुविधा के साथ ही 4G डाटा भी मिल रहा है

अगर बात करें विस्तार से तो, Rs. 149 की कीमत वाले प्लान प्लान के तहत 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
प्राइम मेम्बेर्स को 2GB डाटा हर रोज़ और नॉन-प्राइम मेम्बेर्स को सिर्फ 1GB डाटा हर रोज़.

जाने क्यों रो पड़ी फिल्म के सेट पर दीपिका पादुकोण

when-bollywood-actress-deepika-padukone-broke-down-on-films-set
when-bollywood-actress-deepika-padukone-broke-down-on-films-set

नई दिल्ली : संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर लिख चुकीं गरिमा बहल ने बताया कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आखिरी समय में संवाद में बदलाव के कारण सेट पर ही रो पड़ी थीं.

उनके द्वारा लिखे गए संवादों को बोलते समय कोई मुश्किल थी? सिंह ने कहा, “आमतौर पर कलाकार आसानी से हमारे संवाद बोलते हैं. हम इस दुनिया को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, यही कारण है कि लेखकों को अपनी स्क्रिप्ट के बारे में कलाकारों को बताना जरूरी होता है.”

बहल ने साल 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट को याद किया, जब संवाद की वजह से दीपिका का दिन अच्छा सही नहीं बीता.

उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ एक दिन की शूट पर थी. आखिरी समय में संवाद में बदलाव किए जाने के कारण दीपिका टूट गईं. आखिरी समय में बदलाव करना संजय सर को पसंद है.”

उन्होंने बताया, “दीपिका अपनी लाइनों को याद करने में बहुत अच्छी हैं, लेकिन बदलाव का मतलब बदलाव था. हम पूरा दिन उसके साथ थे और जब तक कि वह संवादों में सहज नहीं हुई, तब तक इस पर काम किया.”

दोनों लेखक सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘राब्ता’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

बिपाशा बासु ने अपनी शादी की एनिवर्सरी पर कहा मैं और करण दो जिस्म एक जान है

bipasha-basu-reaction-on-first-marriage-anniversary
bipasha-basu-reaction-on-first-marriage-anniversary

मुंबई: अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे एक वर्ष पूरे कर चुकीं अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि उनके पति करण में वो सब है जो वह अपने जीवनसाथी में चाहती थीं और दोनों दो जिस्म व एक जान हैं.

अभिनेत्री ने कहा, “शादी के बाद जिंदगी निश्चित रूप से पूरी तरह बदल गई है, क्योंकि मुझे अद्भुत साथी मिला है. मैं नहीं कह सकती कि उनसे बेहतर कोई है. हम दो जिस्म और एक जान की तरह हैं, क्योंकि हम एक जैसे हैं. जीवन में मेरा उद्देश्य खुशियां प्राप्त करना है और मैं इस शादी के लिए शुक्रगुजार हूं.”

शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में साथ दिखे थे. बिपाशा का कहना है कि वे भविष्य में भी साथ काम कर सकते हैं.

बिपाशा और करण ने अपनी एनिवर्सरी को गोवा में सेलिब्रेट किया है और उसकी कुछ तस्वीरें इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है

अथिया शेट्टी ने किया अपनी कॉमेडी से पूरी टीम को इम्प्रेस, जाने कैसे

athiya-shetty-has-impressed-her-mubarakan-team
athiya-shetty-has-impressed-her-mubarakan-team

मुंबई : लंबे समय बाद अथिया शेट्टी एक बड़े प्रोजेक्ट ‘मुबारकां’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अथिया के साथ अनिल कपूर और अर्जुन कपूर भी हैं। बता दें कि अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। इसमें इनके अपोजिट सूरज पंचोली थे। इसके बाद ये उनकी दूसरी कॉमेडी फिल्म है।

सोर्स की मानें तो अथिया काफी अच्छी कॉमेडी कर लेती हैं। इन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी टीम को काफी इम्प्रेस भी किया है। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाजमी, प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे और फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने अथिया के काम को काफी सराहा है।

बता दें कि अनीस और सुनील शेट्टी ‘हेरा फेरी 4’, ‘थैंक यू’, ‘नो प्रॉब्लम’ और ‘गोपी किशन’ जैसी कई फिल्मों में पहले साथ काम किया है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर अथिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस की तरह आगे बढ़ रही हैं। वहीं, अश्विन ने लिखा कि अथिया ‘मुबारकां’ में आउटस्टैंडिंग रही हैं।

चार गेंदों पर 92 रन देने वाले गेंदबाज और क्लब को BCB ने कर दिया बैन, जाने क्यों

bangladesh-bans-player-for-10-years-for-losing-deliberately
bangladesh-bans-player-for-10-years-for-losing-deliberately

ढाका: बांग्लादेश के घरेलू मैचों में चार गेंदों में 92 रन देने वाले खिलाड़ी को बांग्लादेश बोर्ड ने 10 सालों के लिए बैन कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को खराब करने के आरोप में बीसीबी ने दो क्लबों, उसके खिलाड़ियों, कप्तान, मैनेजर और अंपयारों को भी दंडित करते हुए प्रतिबंधित किया गया है.

बोर्ड ने ढाका की दूसरी डिवीजन लीग मैच में गेंदबाज सुजोन महमूद के चार गेंदों में 92 रन देने के कारनामे की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया था. सुजोन ने लालमाटिया क्लब की ओर से खेलते हुए एक्सियोम क्लब के खिलाफ पक्षपातपूर्ण अंपायरिंग से नाराज होकर ऐसा किया था.

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच में पाया कि फियर फाइटर्स स्पोर्टिग क्लब के खिलाड़ी तस्नीम हसन ने भी इंदिरा रोड क्रइरा चाकरा क्लब के खिलाफ खराब अंपायरिंग के विरोध में 1.1 ओवर में 69 रन दिए थे. यह मैच लालमाटिया क्लब और एक्सियोम क्लब के मैच से एक दिन पहले खेला गया था.

तस्नीम और सुजोन को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. इन दोनों के क्लबों को ढाका लीग की किसी भी डिवीजन में खेलने से रोक दिया गया है. दोनों टीमों के कप्तान, मैनेजर और कोच पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है.

इन दोनों मैचों में अंपायरिंग करने वाले शम्सुर रहमान और अजिुजल बारी पर मैच को संभलाने में असफलता के कारण छह महीने का प्रतिबंध लगाया गया है.

समिति के तीन निर्देशकों में से एक शेख सोहेल ने कहा है कि समिति ने उन सभी लोगों से बात की है जो मैच में शामिल थे. उन्होंने कहा कि सुजोन और तस्नीम ने वही किया जो टीम प्रबंधन ने उनसे करने को कहा.

वेबसाइट ने सोहेल के हवाले से लिखा, “इन लोगों ने जानबूझकर बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को खराब किया है. कोई खिताब या टूर्नामेंट से बाहर होना दांव पर नहीं लगा था. यह पूरे विश्व में हमारी छवि को खराब करने के लिए उठाया गया कदम था. पहले दिन से मैं कह रहा हूं कि हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह अपराध है.”

उन्होंने कहा, “गेंदबाज बिना टीम प्रबंधन की इजाजत के ऐसा नहीं कर सकता. इसमें कोई मैच फिक्सिंग नहीं हुई और न ही उन्हें इसके लिए कोई पैसा मिला. पूरी जांच में हमने यही पाया कि यह केवल बांग्लादेश क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था.”