Home Blog Page 3141

कश्मीर : अनंतनाग लोकसभा सीट पर उपचुनाव रद्द

election commission cancels Anantnag by poll in jammu and kashmir
election commission cancels Anantnag by poll in jammu and kashmir

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने जम्मू एवं कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति एवं केंद्र द्वारा अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती नहीं करा पाने के मद्देनजर अनंतनाग जिले में लोकसभा उपचुनाव रद्द कर दिया। यह उपचुनाव 25 मई को होना था। निर्वाचन आयोग ने अनंतनाग उपचुनाव रद्द करने के लिए 10 पृष्ठों की अधिसूचना जारी की।

मंगलवार का राशिफल 02 May कैसा रहेगा आपके लिए, क्लीक करें और जानें

Tuesday Horoscope and auspicious coincidence

Tuesday Horoscope-मंगलवार, 02 May 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-RASHI SABGURU.COM अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृष राशि :-VRASHAB SABGURU.COM  आपका आर्थिक और सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रह सकता है। पारिवारिक मामलों के लिहाज से भी दिन अच्छा है। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपके पीठ पीछे आपके लिए सिर दर्द बने हुए हैं। कोई व्यक्ति आपके ब्लडप्रेशर को उत्तेजित करने के लिए ऐसा तनाव पैदा करे कि आप सब काम छोड़कर उसके पीछे लग जाएं। अतः विवाद के योग हैं। पार्टनर से नोंकझोंक होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि :- RASHI SABGURU.COMआने वाले दिनों को व्यवस्थित करने के लिए या किसी नए आगंतुक का स्वागत के लिए कुछ तैयारी करनी पड़ सकती है। यही उत्तम रहेगा कि आज कुछ महत्वपूर्ण खरीददारी करें तथा घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको दोपहर बाद मिल सकती है।

सिंह राशि :- horoscope sabguru.com आपकी सोच विचार में कुछ नया बदलाव आ सकता है। आए हुए संकट को टालने के लिए कुछ आध्यात्मिक और व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ बदलाव आने पर आपका स्वास्थ्य भी सुधर सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार की सम्भावना भी बन रही है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.com मौजूदा संकट को टालने के लिए अपने आस-पास के लोगों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको परामर्श दे सकते हैं। एकाएक ही आपके अंदर एक नई स्फूर्ति का संचार हो सकता है। आपके उलझे हुए दिमाग में कुछ स्पष्ट तस्वीर उभर सकती है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि :-tula rashi sabguru.com धन कमाने के लिए कई प्रकार के जायज और कष्टदायक तरीके अपना सकते हैं। आज कुछ ऐसा प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है जिसमें रिस्क या जोखिम ज्यादा हो। आप सुदृढ़ इच्छा शक्ति के जातक हैं और नुकसान सहन करने की शक्ति आप में है। दिन पक्ष का है रिस्की मामलों में भाग्य आजमा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.com किसी बदलाव या आने वाले समय के परिवर्तन से आपके मन में कुछ चिंता व्याप्त हो सकती है। यदि भरोसा और ईमानदारी का मेल मिलाया जाए तो कोई दूर का जानकार व्यक्ति आपके इस संशय का निवारण कर सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जो कुछ भी आपके दिमाग में चल रहा है वह शत प्रतिशत घटित हो।

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.com अच्छा लाभ कमाने के लिए आप अकेले ही आगे नहीं आएं बल्कि जो प्रस्ताव आपको मिल रहे हैं उनके व्यवसायिक समझौतों पर अच्छी तरह ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं है। कोई व्यक्ति खास लक्ष्य को अकेले ही प्राप्त नहीं कर सकता। मिलकर और समझौता करके चलने से ही लाभ होगा।

मकर राशि :-makar rashi sabguru.com वर्त्तमान समय की थोड़ा विस्तार से विवेचना करें तो आपको लगेगा कि कामकाज और रोजगार के बेहतरीन मौके आने वाले हैं। यदि आप इन मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे तो अभी से ही आपको कमर कसनी होगी। आपकी बेदाग छवि और स्पष्ट दृष्टिकोण आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकता है।

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.com दिन कठिन है। अपनी असफलता पर कोई नकारात्मक सोच या विचार नहीं रखें। आपकी सहज प्रवृति और कर्मठ व्यक्तित्व आपके लिए खुद ही सफलता के लिए अच्छे रास्ते तय कर सकता है। खुद पर विश्वास रखें और अपने सपनों को सच करने में जुट जाए। कुछ तकलीफ और अड़चनें आपको भी झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशि :-meen rashi sabguru.com आपके कार्यस्थल में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन ऐसी स्थितियों के बीच भी करियर पर ध्यान देना जरूरी होगा। हो सकता है आपके लिए इन बातों के अलावा सोचने के ओर भी कई मुकाम हों। कष्टमय दौर से गुजरते समय अचानक ही एक नया संकल्प भी आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।

महिला ने BJP MP सहित कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाया : पुलिस

bjp mp honey trap : victim refutes allegations, says he sexually exploited her
bjp mp honey trap : victim refutes allegations, says he sexually exploited her

नई दिल्ली। गुजरात के वलसाड से भारतीय जनता पार्टी के सांसद के.सी.पटेल को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, वहीं महिला ने पटेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

दक्षिण कोरिया : क्रेन दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

six killed in crane collapse at samsung shipyard in South Korea
six killed in crane collapse at samsung shipyard in South Korea

सियोल। दक्षिण कोरिया में एक निर्माणाधीन जहाज पर क्रेन के एक हिस्से के गिर जाने से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

नॉर्वे के परिवार से दुर्व्यवहार पर पाकिस्तानी अफसर बर्खास्त

Pakistani official sacked for assaulting norwegians
Pakistani official sacked for assaulting norwegians

इस्लामाबाद। हवाईअड्डे पर नॉर्वे के एक परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर एक पाकिस्तानी आव्रजन अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।