Home Blog Page 3157

यूलिया ने साड़ी पहनकर सलमान खान को दिया सरप्राइज, जाने क्यों

iluliya-vantur-spotted-with-salman-khan-at-wedding-wearing-a-saree
iluliya-vantur-spotted-with-salman-khan-at-wedding-wearing-a-saree

सलमान खान, यूलिया वंतूर के साथ अपने रिश्ते पर ठप्पा लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया को अपने साथ एक शादी समारोह में लेकर गए। इस लुक में यूलिया पहली बार सलमान के साथ दिखाई दीं। अब सलमान चाहें अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहें या न कहें इस अंदाज में यूलिया का उनके साथ शादी में जाना इनके रिश्ते को साफ कर रहा है।

यूलिया ने इस शादी में पहली बार सलमान के लिए साड़ी पहनी। वो वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसकी एक तस्वीर यूलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और साड़ी को लेकर एक कैप्शन भी डाला है।

यूलिया का सलमान के संग साड़ी में दिखना उनके इरादे साफ कर रहा है शायद वो सलमान की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार हैं। वैसे आपको बता दें कि यूलिया के फैंस को न सिर्फ उनकी आवाज पसंद है बल्कि वो अपने बोल्ड लुक को लेकर भी फैंस में फेमस हैं।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में टाइगर के साथ न्यूकमर एक्ट्रेस करेगी रोमान्स

Tiger Shroff on back foot over housewife comment

मुन्ना माइकल में टाइगर के अपोजिट न्यूकमर निधि अग्रवाल हैं, जो टाइगर के साथ फिल्म में एक्शन और डांस करती दिखाई देंगी।

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के लिए खबरों में हैं। फिल्म के टाइटल में मुन्ना खुद टाइगर श्रॉफ हैं। मुन्ना माइकल दो ऐसे किरदारों की कहानी है, जिनका पैशन होता है डांस। तो जब फिल्म इन्हीं डांसर्स पर बन रही है तो सॉन्ग में भी डांस जरूर देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल डांस डे पर इस फिल्म के नए सॉन्ग का एक्सक्लूसिव स्टिल आया।

फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में लीड रोल कर रहे टाइगर श्रॉफ आपको एक्शन के साथ डांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का नया सॉन्ग आपको जल्द देखने और सुनने को मिलेगा। इससे पहले इस सॉन्ग का एक एक्सक्लसिव स्टिल इंटरनेशनल डांस डे पर आया। इसमें टाइगर श्रॉफ जबरदस्त डांस स्टेप करते नज़र आ रहे हैं। इस सॉन्ग का नाम ‘बेपरवाह झूमेगा’ है।

एक खास बात यह है कि, इंटरनेशनल डांस डे पर सॉन्ग के इस स्टिल को रिलीज़ करके एक तरीके से टाइगर ने आइकॉन माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दिया है। फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की बात करें तो यह दो ऐसे किरदारों की कहानी है, जिनका पैशन होता है डांस। ये दो किरदार हैं मुन्ना और माइकल, जिनके बीच बाप-बेटे का रिश्ता है। मुन्ना तो टाइगर हैं ही, माइकल का किरदार निभा रहे हैं रोनित रॉय। यानि टाइगर के पापा के रोल में रोनित दिखाई देंगे। रोनित का किरदार असफल बॉलीवुड डांसर का है, जिसे कचरे के डिब्बे में एक बच्चा मिलता है और वो उसे गोद लेकर डांसर बनाता है।

आपको बताते चलें कि, मुन्ना माइकल में टाइगर के अपोजिट न्यूकमर निधि अग्रवाल हैं, जो टाइगर के साथ फिल्म में एक्शन और डांस करती दिखाई देंगी।

क्या आप जानते हैं ‘सुपरओवर’ से जुड़े ये खास रूल्स

Know, superover, rules, ipl, cricket, ipl10, gujarat lions, mumbai indians
Know, superover, rules, ipl, cricket, ipl10, gujarat lions, mumbai indians

IPL-10 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात लायंस से हुआ। 153 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 10 विकेट खोकर इतने ही रन बना सकी। ऐसे में मैच सुपरओवर तक पहुंच गया और इसमें मुंबई ने जीत दर्ज कर ली। मगर ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठा कि भला ये सुपरओवर क्या है?

इसके क्या नियम होते हैं? और मन में सवाल उठना भी लाजमी है, तो हम आज आपकी इस जिज्ञासा को शांत कर देते हैं। हम यहां आपको यहां सुपरओवर से जुड़े रोचक नियम बताने जा रहे हैं।

दरअसल सुपर ओवर को एलिमिनेटर (Eliminator) या वन ओवर पर साइड एलिमिनेटर (one-over-per-side eliminator) भी कहा जाता है। टी20 क्रिकेट में जब दोनों टीमें निर्धारित ओवरों में समान रन बनाती है, तो इस स्थिति में मैच सुपरओवर तक पहुंचता है। इसमें दोनों टीमें अपने तीन बल्लेबाज चुनती हैं। पहले बल्लेबाजी का मौका उस टीम को मिलता है जो लक्ष्य का पीछा कर रही होती है।

अब ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि अगर सुपर ओवर में भी दोनों ही टीमें बराबर रन बनाए तो … हम आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में जो टीम अपनी पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाती है उसे विजेता घोषित किया जाता है या इसका नतीजा चौकों के आधार पर भी निकाला जा सकता है।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 10 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। ये मैच सुपरओवर तक पहुंचा, जिसमें पहले बैटिंग करने मुंबई इंडियंस आई और उसने 11 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात सिर्फ 6 रन की बना सकी। सुपरओवर में मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही दिए। हालांकि अपने इस ओवर में बुमराह ने एक वाइड और एक नो-बॉल भी फेंकी लेकिन आखिरकार मैच मुंबई के ही पक्ष में रहा।

सोनम कपूर की नानी का हुआ देहांत, शेयर की नानी के संग की तस्वीरें

Sonam Kapoor highly recommends arvind kejriwal to see the film which based on him

अभिनेत्री सोनम कपूर की नानी का देहांत हो गया है। सोनम ने बताया कि उन्होंने अपनी नानी से ज़िन्दगी की कई सीख ली थी जो उन्हें हमेशा याद रहेंगी!

पाकिस्तान : खबर पख्तूनवा प्रांत सड़क दुर्घटना, 11 की मौत

0
 11 die in Pakistan accident
11 die in Pakistan accident

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खबर पख्तूनवा प्रांत में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई।