Home Blog Page 3168

दसवीं पास के लिए भर्ती, अधिक जानकारी यहां CLICK करें

sarkari-jobs-2017-hrtrans-gov-in-invites-application-for-different-posts-in-govt-jobs
sarkari-jobs-2017-hrtrans-gov-in-invites-application-for-different-posts-in-govt-jobs

अगर आप 10वीं पास है और आपको ड्राइविंग आती है, तो आप पा सकते है सरकारी नौकरी। जवाहरलाल इंस्टीट्यूट स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान ने चालक भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित करें है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि वह इन पदों के लायक है वह बिना देर किए आवेदन कर दें।

NOTE:

आवेदक के पास अनुभव हो।

आवेदन भरने के समय सावधानीपूर्वक सभी संबंधित सूचनाएं ध्यान से भरें ।

आवेदक एक भारतीय होना चाहिए ।

कौन कर सकता है अप्लाई

10वीं पास इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

कब से कब तक करे आवेदन

योग्य और अनुभवी उम्मीदवार आवेदन पत्र के निश्चित प्रारोप पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है।

कितनी मिलेगी तनख्वाह

चालक- 18000/- रूपए।

IMPORTANT DATE AND INFORMATION

पद का नाम- चालक

कुल पद – 2

अंतिम तिथि- 20 मई 2017

नौकरी स्थान – कराइकल

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान भर्ती विवरण 2017

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 18000 प्रति माह वेतन मिलेगा।

योग्यता

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं में उतीर्ण होना चाहिए साथ ही ड्राइविंग में अनुभव हो।
चयन प्रक्रीया:

उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने और नीचे दिए गए उचित चैनल पते के माध्यम से भेजते समय सभी सूचनाओं और विवरणों को ध्यान से भरने का अनुरोध किया जाता है।

अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

हमीरपुर : अपनी पत्नी, उसके प्रेमी के कातिल पति को उम्रकैद

Husband gets life term for killing wife and her lover in Hamirpur
Husband gets life term for killing wife and her lover in Hamirpur

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर देने का दोष सिद्ध हो जाने पर पति को उम्रकैद की सजा सुनाई और बीस हजार रुपए के जुर्माना भी लगाया है।

बाहुबली 2 में बाहुबली की दमदार आवाज की किस शख्स ने की है डबिंग

sharad kekar

‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ रिलीज़ हो गई है। आप में से बहुत सारे लोग इस मैग्नम ऑपस लुत्फ़ उठा चुके होंगे। बाहुबली के किरदार को लार्जर-दैन-लाइफ़ बनाने में डायरेक्टर एसएस राजामौली की कल्पना और उस कल्पना को आकार देने वालों का बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं लोगों में शामिल हैं शरद केल्कर, जो बाहुबली 2 के हिंदी वर्ज़न में बाहुबली के किरदार की आवाज़ बने हैं। शरद से जानिए, इस शानदार सफ़र में कैसा रहा उनका अनुभव।

फेयरनेस क्रीम की ब्रांड एम्बेसडर बनने का अफ़सोस नहीं : यामी गौतम

excited Yami Gautam can't wait to watch hrithik's Mohenjo Daro

कुछ दिनों पहले अभय देओल ने बॉलीवुड के कुछ कलाकारों पर इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी कि बॉलीवुड के कलाकारों को रंग को लेकर डिस्क्रीमनेट करने वाले किसी भी फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। ऐसे में सोनम कपूर ने इस बात पर उन्हें करारा जवाब दिया था। इसी मुद्दे पर यामी गौतम की अलग राय है।

सलमान ने ट्वीटर पर बताई ट्यूबलाइट का टीजर जारी होने की डेट

salman khan's tubelight new poster released, trailer out on may 10
salman khan’s tubelight new poster released, trailer out on may 10

ट्यूबलाइट अगस्त में ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली है और अब सलमान के सामने मैदान खाली है। इससे तक़रीबन वैसी ही अपेक्षाएं हैं, जैसी बाहुबली 2 से की जा रही थीं।

मुंबई में बाहुबली 2 रिलीज़ हो चुकी है और सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अब बॉलीवुड के सुल्तान की बारी है। बाहुबली 2 की रिलीज़ तक सलमान की टीम ने ट्यूबलाइट का प्रमोशन ना करने का वादा किया था। फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही सलमान उस वादे की क़ैद से छूट गए हैं और ट्यूबलाइट के प्रमोशन का एलान कर दिया है।

शनिवार को सलमान ने ट्वीटर पर बताया कि ट्यूबलाइट का टीज़र पांच दिन बाद जारी किया जाएगा। फ़िल्म की एक तस्वीर सलमान ने साझा की है, जिसमें वो एक गाड़ी में सवार दिख रहे हैं। इसीलिए इस तस्वीर के साथ लिखा है, ”कहीं नहीं जा रहा हूं, आपके पास आ रहा हूं। बस पांच दिन में।” इस ट्वीट और तस्वीर के साथ सलमान ने प्रमोशन की गाड़ी पकड़ ली है।

ट्यूबलाइट अगस्त में ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली है और अब सलमान के सामने मैदान खाली है। ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में शामिल है, जिससे तक़रीबन वैसी ही अपेक्षाएं हैं, जैसी बाहुबली 2 से की जा रही थीं। मगर, बाहुबली 2 के रिकॉर्ड मेकिंग कलेक्शंस से ट्यूबलाइट की चुनौती बढ़ गई है। हालांकि सलमान हर चुनौती के सामने ख़ुद को बड़ा साबित करते रहे हैं

ट्यूबलाइट को कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में सोहेल ख़ान सलमान के भाई के रोल में हैं। चाइनीज़ एक्ट्रेस झू झू फ़िल्म की फ़ीमेल लीड हैं। स्वर्गीय ओम पुरी भी फ़िल्म में एक रोल निभाते दिखेंगे।