Home Blog Page 3194

प्रियंका चोपड़ा का फिल्म ‘बेवॉच’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

priyanka-chopra-is-the-soul-and-fire-of-latest-baywatch-trailer-watch-video
priyanka-chopra-is-the-soul-and-fire-of-latest-baywatch-trailer-watch-video

नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का नया ट्रेलर रिलीज हो हो गया है. इस ट्रेलर में प्रियंका जितनी खूबसूरत दिख रही हैं. उतने ही जबरदस्त उनके एक्‍शन सीन भी हैं. प्रियंका के फैंस के ये खुशखबरी है कि इस ट्रेलर में वे प्रियंका को काफी देर तक देख पाएंगे.

ड्वेन जॉनसन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है. ट्रेलर में प्रियंका और ड्वेन की केमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है. फिल्म में प्रियंका विलेन के रोल में हैं. रेड लिपस्टिक और हाथ में बंदूक लिए प्रियंका पर्फेक्ट विलेन लग रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेवॉच का ये अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर है.

बता दें कि पिछले ट्रेलर्स में हम प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन जॉनसन की लव हेट रिलेशनशिप देख चुके हैं. इस ट्रेलर में हम ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन को अलग-अलग लुक लेकर अंडर कवर एजेंट बनते देखेंगे. हैंडसम जैक एफ्रॉन को इस ट्रेलर में आप महिला बने भी देखेंगे. इसके अलावा और भी कमाल के सीन देखने को मिलेंगे.

इस फिल्म में ग्रे शेड में नजर आने वाली प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं. वह अकसर अमेरिकी टीवी शो में भी जाती रहती हैं. जहां उनकी मौजूदगी सुर्खियों में छाई रहती है. डेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है.

प्रियंका के साथ फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक इफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा डेडारिओ, केली रोरबेच, जॉन बेस, और पामेला एंडरसन नजर आएंगी. पहले ये फिल्म 26 मई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन जॉनी डेप की ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबेयिन’ से क्लैश हो रही थी. इसलिए इसे एक दिन पहले रिलीज करना तय हुआ.

12वां दिन : पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता

12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer
12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता के बारंहवा दिन चन्द्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल नगर में तीन मैच खेले गए।

बुधवार को सुबह सात बजे वार्ड 15ए और वार्ड 16ए के बीच मैच हुआ जिसमें टास 15ए ने जीता ओर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया ओर टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। मुकूल ने 80 रन और हिमांशु ने 43 रन बनाए। टीम 16ए कि तरफ से राजकुमार ने 3 विकेट लिए।

टीम 16ए लक्ष्य का पीछा करते 18.4 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 86 रनों से पराजित हुई। अनिल ने 16 व शुभम ने 15 रनों का योगदान दिया। टीम 15ए के मुकूल ने 6 विकेट लिए ओर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम 15ए का मुकूल मैन ऑफ द मैच रहा।

12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer
12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer

द्वितीय मैच 11 बजे वार्ड 17ए और वार्ड 39बी के बीच मैच हुआ जिसमें टास 39बी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। राकेश ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। टीम 17ए कि तरफ से आशीष ने 3 विकेट लिए। टीम 17ए लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 137 रन बना पाई। राकेश ने 41 रनो का योगदान दिया। टीम 39बी के प्रमोद ने 3 विकेट झटके। टीम 39बी का राकेश मैन ऑफ द मैच रहा।

12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer
12th day : Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Cricket competition at ajmer

तीसरा मैच अपरान्ह 3 बजे वार्ड 20ए और वार्ड 19ए के बीच मैच हुआ जिसमें 20ए ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 17.3 ओवर में 79 रनों पर ऑल आउट हो गई। कुनाल ने 20 रन ओर पदम ने 9 रन बनाए। टीम 19ए के प्रवीण 5 विकेट व खेमराज व नितिन ने 2-2 विकेट लिए।

टीम 19ए ने बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों का लक्ष्य मात्र 7.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाएं हासिल कर लिया। टीम 19ए के खेमराज ने नाबाद 28 रन व कुलदीप ने नाबाद 38 रन बनाए। टीम 19ए का प्रवीण मैन ऑफ द मैच रहे।

इन्होंने बढाया मान

प्रथम मैच के मुख्य अतिथि डा. रामस्वरूप मेघवंशी, विशिष्ठ अतिथि जितेन्द्र बहलजी रहे। द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र लोढा पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग अजमेर और विश्ष्ठि अतिथि संजय भार्गर् वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक एलआईसी रहे। तृतीय मैच के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र अरोडा व्याख्याता सम्राट पृथवीराज चौहान महाविद्यालय और विश्ष्ठि अतिथि भोजराज गुलाबचन्दानी अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसियशन आर्दश नगर अजमेर रहे।

ब्राह्मण समाज ने देवनानी को माफी मांगने के लिए दी 3 दिन की मोहलत

Brahmin samaj gives 3 day delay to apologize minister vasudev Devnani over pandit remark
Brahmin samaj gives 3 day delay to apologize minister vasudev Devnani over pandit remark

अजमेर। ब्राह्मण संघर्ष समिति ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

‘निजता खोने’ से परेशान हो जाती हैं एमा वाटसन

Emma Watson Opens Up About Pressures Of Being A Role Model
Emma Watson Opens Up About Pressures Of Being A Role Model

लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वाटसन का कहना है कि वह अपनी निजता को लेकर काफी सतर्क रहती हैं क्योंकि लोगों का काफी ध्यान मिलने से वह परेशान हो जाती हैं।

बायोपिक ‘ब्लॉन्ड एंबिशन’ को लेकर खुश नहीं हैं पॉप सिंगर मडोना

Pop singer Madonna not happy with biopic 'blonde ambition'
Pop singer Madonna not happy with biopic ‘blonde ambition’

लॉस एंजेलिस। पॉप गायिका मडोना अपने जीवन पर बायोपिक फिल्म ‘ब्लॉन्ड एंबिशन’ बनाए जाने की खबर से खुश नहीं हैं। जैसे ही बायोपिक बनाए जाने की घोषणा हुई मडोना ने इंस्टाग्राम के जरिए इस फिल्म पर अपने विचार जाहिर किए।