
बांसवाडा में प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

‘बाहुबली 2’ के खिलाफ कन्नड़ संगठनों का बेंगलुरू बंद का आह्वान

बेंगलुरू। कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अपने रूख पर कायम रहते हुए धमकी दी कि वे फिल्म ‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ को किसी भी स्थिति में में रिलीज नहीं होने देंगे जब तक कि अभिनेता सत्यराज कन्नड़ विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू यारलगड्डा ने उम्मीद जताई कि समस्या का शांतिपूर्ण समाधान हो जाएगा।
कैलिफोर्निया शहर में व्यक्ति की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस। कैलिफोर्निया शहर में 39 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश को लेकर निकलीं घूमने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी कुछ तस्वीर

श्वेता तिवारी ने बेटे रेयांश के साथ एक तस्वीर शेयर की। दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।श्वेता तिवारी बेटे की डिलिवरी के बाद से लाइमलाइट में हैं। कभी बेटे की क्यूट तस्वीरें तो कभी उनके अलग-अलग पोज। श्वेता तिवारी का इंस्टाग्राम अकाउंट हमेशा छाया रहता है।

लेकिन अब लगता है कि वह ट्रैवल मोड में आ चुकी हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने बेटे रेयांश के साथ एक तस्वीर शेयर की। दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल श्वेता बेटे रेयांश को लेकर दिल्ली आ रही हैं।

ब्लैक टीशर्ट और जींस पहने श्वेता ने एक कैरियर के जरिए रेयांश को कंधे पर लटका कर पकड़ा हुआ था। रेयांश श्वेता और अभिनव कोहली का पहला बच्चा है। इससे पहले राजा चौधरी के साथ श्वेता की एक बेटी पलक है। श्वेता ने साल 2013 में अभिनव से शादी की थी। साल 2016 27 नंवबर को उन्होंने रेयांश को जन्म दिया।
श्वेता तिवारी कसौटी जिंदगी की, कॉमेडी सर्कस का नया दौर, बिग बॉस-4 और बेगूसराय जैसे टीवी शो के लिए पहचानी जाती हैं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी।
IPL 2017 : संघर्ष के बाद भी सनराइजर्स से 15 रनों से हारी दिल्ली
