
टाईगर श्राफ और दिशा पटानी शुरू करेंगे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर‘ के सीक्वल को लेकर काफी बातें हो रही हैं। बता दें, इस फिल्म में टाईगर श्राफ, तारा सुतारिया और दिशा पटानी मुख्य किरदारों में हैं।
इस फिल्म का निर्देशन पुनित मल्होत्रा करेंगे। यह धमाकेदार सीक्वल फिल्म मई 2017 से फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन टाईगर ने पहले ही ये डेट्स अपनी आने वाली फिल्म मुन्ना माइकल के प्रमोशन के लिए दे रखी है। लिहाजा, फिल्म उसके बाद ही फ्लोर पर आएगी। वहीं, माना जा रहा है कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट का भी थोड़ा काम बता है।
स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2018 में रिलीज होगी। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म की तरह ही युवाओं के बीच काफी पॉपुलर होने वाली है। यानि की टाईगर श्राफ के खाते में एक और हिट फिल्म..
जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान की फिल्म को किया मना, जाने क्यों

जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान की फिल्म किक के बाद रातों रात बिल्कुल अलग ही ट्रैक पर चली गईं। उनकी स्टार वैल्यू बढ गई और किक उनके करियर का भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जैकलीन फर्नांडिस लेकिन अब सलमान खान को उनकी फिल्म के लिए ना कह रही हैं। जी हां सलमान खान को।
लेकिन इसके पहले कि आप ये सोचें कि सलमान खान को जैकलीन ने क्यों मना किया ।हम आपको बता दें कि दरअसल जैकलीन इन दिनों इतनी व्यस्त हैं कि उनके पास बिल्कुल भी डेट्स नहीं हैं और इसलिए उन्हें सलमान खान की फिल्म को ना बोलनी पड़ी।
दरअसल सलमान खान जल्द से जल्द जुगलबंदी शुरू करना चाहते थे लेकिन जैकलीन ने पहले ही कई फिल्में साइन कर रखी हैं। अब ऐसे में सलमान खान के पास एक ही ऑप्शन बचता है कि वो जैकलीन फर्नांडिस की जगह किसी और एक्ट्रेस को फिल्म के लिए साइन करें।
आगे की स्लाइड्स में देखिए किन किन वजहों से जैकलीन फर्नांडिस को सलमान खान की फिल्म के लिए ना बोलनी पडी।
करण जौहर की ड्राइव
करण जौहर की ड्राइव में जैकलीन और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। इसकी शूटिंग शूरू हो चुकी है।

जुड़वा 2
जुड़वा 2 में जैकलीन फर्नांडिस वरूण धवन और तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगी जिसकी शूटिंग के लिए वो जल्द ही न्यूयॉर्क रवाना होने वाली हैं और इसमें वो सितंबर तक व्यस्त रहेंगी।

फ्लाइंग जट
फ्लाइंग जट में आखिरी बार जैकलीन टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। 2016 में उऩकी फिल्में आई थी और लोगों ने पसंद किया था तभी आज उनकी झोली में 3 फिल्मे हैं।

ढिशुम
ढिशुम में भी वो वरूण धवन के साथ नजर आई थीं और दुबारा जुड़वा 2 में नजर आएंगी। ढिशुम ने भी औसत अच्छी कमाई की थी।

सलमान को ना
सलमान खान की प्रोड्क्शन हाउस की फिल्म को कोई भी एक्ट्रेस नहीं मना करेगी जैकलीन फर्नांडिस तो सलमान खान की अच्छी दोस्त में आती हैं लेकिन अब उनके पास डेट्स नहीं हैं तो वो क्या कर सकती हैं।
बेहद कम कीमत में सबसे अच्छा स्मार्टफोन की तलाश हे तो एक नज़र इस हैंडसेट पर भी

सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाहत किसकी नहीं होती। अच्छी बात यह है कि अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों पर भी कम से कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन बेचने का दबाव है। नतीज़तन आज की तारीख में आपको 10,000 रुपये से कम में ऐसे फोन मिल जाएंगे जिनके स्पेसिफिकेशन कीमत के साथ मेल नहीं खाते।
मज़ेदार बात यह है कि पहले इस प्राइस रेंज में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का बोलबाला था। लेकिन जैसे-जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय मार्केट में अपने बिजनेस का विस्तार किया, उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि इस प्राइस सेगमेंट पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। अब शाओमी, वीवो और सैमसंग जैसी अन्य कंपनियों ने भी सस्ते हैंडसेट पेश करने शुरू कर दिये हैं।
पिछले महीने जहां शाओमी ने बेहद ही सस्ता रेडमी 4ए हैंडसेट को मार्केट में उतारा। वहीं, इसकी चुनौती में सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 प्रो को पेश कर दिया। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे ही चुनिंदा सस्ते स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जिन्हें आप खरीद सकते हैं।
शाओमी रेडमी 4ए
शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है और भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है। शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो
सैमसंग की जे-सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, गैलेक्सी जे3 प्रो में मेटल फिनिश जैसा एक फ्रेम है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
कूलपैड नोट 3एस
5.5 इंच एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कूलपैड नोट 3एस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
पैनासोनिक एलुगा नोट
3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर वाले पैनासोनिक एलुगा नोटमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। कीमत के हिसाब से ये स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं।
लेनोवो के6 पावर
पिछले साल के आखिर में लॉन्च हुआ लेनोवो के6 पावर अभी भी सबसे बेहतरीन फोन है जिसे आप 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इस फोन में 5 इंच का डिस्प्ले है जो फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के अलावा फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
5 इंच वाले इस फोन को खरीदना मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर आप इसे खरीद लेते हैं तो निराश नहीं होंगे। शानदार बैटरी लाइफ वाला रेडमी 3एस प्राइम दिखने में अच्छा है। और तेजी से फिंगरप्रिंट की पहचान करता है। फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 1.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इन फोन के अलावा, कुछ और फोन भी हैं जिन्हें इस बजट में शामिल किया जा सकता है। पहला है लेईको ले 1एस ईको, जो स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बेहद अच्छा विकल्प है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। परेशानी यह है कि फोन सोल्ड आउट हो जाता है और ब्रांड के भविष्य को लेकर भी सवाल हैं। रिलायंस रिटेल का जियो फ्रेंडली लाइफ एफ1 भी एक अच्छा विकल्प है, हमने अपने रिव्यू में भी इसकी जानकारी दी है। इंटेक्स एक्वा एस7 ने भी रिव्यू में ठीकठाक परफॉर्म किया और यह बजट में भी फिट बैठता है। इन सबके अलावा, असूस ज़ेनफोन मैक्स (2016) भी है, जिसे हमने अपने रिव्यू में लगभग सभी डिपार्टमेंट में ठीकठाक बताया है लेकिन इसका कैमरा ठीकठाक है। और बैटरी लाइफ भी शानदार है।