
आयुष्मान खुराना को ‘मासूम’ बता रहीं परिणीति चोपडा

काम होते-होते रुक जाता है तो बुधवार को करें ये विशेष उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इससे अत्यंत लाभ मिलता है. सभी देवताओं से पहले पूजे जाने वाले गणेशजी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. बुधवार के दिन ये विशेष उपाय कर आप अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं…
1. बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
2. गणपति को मोदक का भोग लगाएं. इससे गणेश जी खुश होते हैं और इससे बुध दोष भी समाप्त होता है.
3. गणेश जी को बुधवार को सिंदूर चढ़ाएं. इससे भी गणपति खुश होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
4. बुधवार के दिन दान करने से भी लाभ मिलता है. खासतौर से यदि आप किसी गरीब को मूंग दान करें तो इसका अद्भुत लाभ मिलता है.
यात्री को विमान से उतारने की घटना में शामिल कर्मचारियों पर नहीं गिरेगी गाज

न्यूयॉर्क। यूनाइटेड एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि वे शिकागो से लुइसविले जा रहे विमान से यात्री को खींचकर बाहर निकालने की घटना में शामिल किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकालने नहीं जा रहे।
ट्रंप ने ‘बाय अमरीकन, हायर अमरीकन’ कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

न्यूयॉर्क। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विस्कोंसिन के केनोशा में ‘बाय अमरीकन, हायर अमरीकन’ नीति को लागू करने से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए जिसके तहत वीजा और सरकारी खरीद सुधारों की शुरुआत हो गई।
भारतीय डाक में 620 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय डाक (India Post) ने पंजाब सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 मई, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक के 620 पदों के लिए आवेदन मंगाया है।
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं की डिग्री होनी चाहिए। इससे ज्यादा क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अलग से प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा सिविल जज के पदों पर भर्ती, 24 अप्रैल तक करें आवेदन
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन:
भारतीय डाक (India Post) के पंजाब सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट (indiapost.gov.in) पर 11 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।