Home Blog Page 3298

योगी सरकार का बडा फैसला : 41 IAS का तबादला, सूची यहां देखें

yogi adityanath government transfers 41 ias officers in second major reshuffle
yogi adityanath government transfers 41 ias officers in second major reshuffle

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार के एक महीने पूरे होने के साथ ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने उप्र में 41 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे पहले भी योगी ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा ने मध्यावधि चुनाव की घोषणा की

UK Prime Minister Theresa may calls mid term elections in surprise move
UK Prime Minister Theresa may calls mid term elections in surprise move

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मंगलवार को समयपूर्व आठ जून को आम चुनाव कराने की घोषणा की।

कोहली का आफरीदी को सलाम आपके खिलाफ खेलने में मजा आया

virat-kohli-sends-his-tshirt-to-shahid-afridi-with-a-message
virat-kohli-sends-his-tshirt-to-shahid-afridi-with-a-message

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कितनी भी जंग होती हो, लेकिन कई भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के अच्छे दोस्त हैं। इसी का नजारा हाल ही में भारतीय टीम ने पेश किया।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद आफरीदी के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टी-शर्ट भेंट की है। इस टी-शर्ट पर भारतीय टीम के सदस्यों के ऑटोग्राफ भी हैं। इस टी-शर्ट पर कोहली ने आफरीदी के लिए संदेश भी लिखा है, कोहली ने लिखा है कि ‘आपके खिलाफ खेलने में हमेशा मजा आया।’

हाल ही में लिया था संन्यास

आपको बता दें कि हाल ही में क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। आफरीदी अपनी आक्रमण शैली के लिए जाने जाते हैं। 36 साल के आफरीदी का क्रिकेट करियर 21 साल का रहा।

शानदार रहा करियर

आफरीदी टेस्ट और वनडे से पहले ही संन्यास ले चुके थे, लेकिन अभी तक उन्होंने टी-20 में खेलना जारी रखा था। आफरीदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 27 टेस्ट मैच खेले। इनमें उन्होंने 1176 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 156 रहा। आफरीदी ने 48 विकेट भी लिए।

वहीं, उन्होंने कुल 398 वनडे मैच खेले, इनमें 8,064 रन बनाए. वनडे में आफरीदी का सबसे बड़ा स्कोर 124 रन रहा. लेग स्पिन बॉलिंग करते हुए आफरीदी ने कुल 395 विकेट अपनी झोली में डाले. टी20 में आफरीदी ने कुल 98 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, इनमें 1405 रन बनाए, इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 97 विकेट झटके।

दूसरे ही मैच में किया था धमाका

1996 में अपने दूसरे ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में ही शतक ठोंक दिया था। इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई नहीं तोड़ सका। शाहिद अफरीदी अपने फैन्स के बीच बूम बूम के नाम से तो टीम के साथी खिलाड़ियों के बीच लाला के नाम से जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े:-

ट्रेवर मोर्गन ने ईस्ट बंगाल के कोच पद से इस्तीफा दिया

Trevor Morgan resigns as East Bengal coach
Trevor Morgan resigns as East Bengal coach

कोलकाता। ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच ट्रेवर मोर्गन ने वर्तमान आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईस्ट बंगाल लगातार चार मैचों में हार के बाद खिताब की दौड़ से बाहर हो गया था।

तीन बजे रात आलिया से अकेले में चिपका उनका खुद का बॉडीगार्ड

was-alia-bhatt-stuck-alone-with-a-drunk-man-at-three-in-the-night
was-alia-bhatt-stuck-alone-with-a-drunk-man-at-three-in-the-night

अब जब सेफ्टी का जिम्‍मा उठाने वाला बॉडीगार्ड ही नशे में धुत होकर ड्यूटी करेगा, तो उसके साथ ये तो होगा ही। वही जो आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड के साथ हुआ। सुबह होते ही आलिया ने उसको नौकरी से निकाल दिया। आखिर मुद्दा सुरक्षा का था, वो भी बॉलीवुड की टॉप ट्रेंडिंग एक्‍ट्रेस का। अब तो आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर ऐसा क्‍यों किया आलिया भट्ट ने।

रात 3 बजे का है मामला

इस पूरे मामले की शुरुआत होती है रात 3 बजे से। दरअसल आलिया देर रात अपने रयूमर्ड ब्‍वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मलहोत्रा से मिलने गई हुईं थीं। रात के 3 बजे उनको घर वापस आना था। इसके लिए उन्‍होंने अपने स्‍टाफ को फोन किया। उनके एक फोन पर उनका ड्राइवर तो गाड़ी लेकर वहां आ गया, लेकिन बार-बार फोन करने पर भी उनका बॉडीगार्ड फोन नहीं उठा रहा था।

शराब की तेज बदबू ने किया परेशान

आलिया ने कई बार फोन किया, तब जाकर उसने उनका फोन उठाया। काफी देर बाद वह मौके पर पहुंच भी गया। सिद्धार्थ के पास से घर जाने के लिए आलिया अपनी गाड़ी के पीछे की सीट पर बैठीं। थोड़ी दूरी पर उनके बॉडीगार्ड ने बोलना शुरू किया तो उसकी जुबान बुरी तरह से लड़खड़ा रही थी। सिर्फ यही नहीं उसके मुंह से शराब की तेज बदबू भी आ रही थी।
सुबह होते ही लिया एक्‍शन

रास्‍ते में आलिया ने उससे कुछ नहीं कहा। घर आने के बाद उन्‍होंने बॉडीगार्ड को शराब पीने को लेकर डाटा। उसने बार-बार आलिया की बात को नकारा और कहा कि उसने शराब नहीं पी है। आलिया ने ये पूरा किस्‍सा अपनी मां सोनी राजदान को सुनाया। सुबह होते ही उन्‍होंने फोन करके अपने बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाल दिया।