Home Breaking योगी सरकार का बडा फैसला : 41 IAS का तबादला, सूची यहां देखें

योगी सरकार का बडा फैसला : 41 IAS का तबादला, सूची यहां देखें

0
योगी सरकार का बडा फैसला : 41 IAS का तबादला, सूची यहां देखें
yogi adityanath government transfers 41 ias officers in second major reshuffle
yogi adityanath government transfers 41 ias officers in second major reshuffle
yogi adityanath government transfers 41 ias officers in second major reshuffle

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार के एक महीने पूरे होने के साथ ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने उप्र में 41 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे पहले भी योगी ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

राज्य सरकार की ओर से 41 आईएएस अधिकारियों की सूची मंगलवार दोपहर बाद जारी की गई। सूची के मुताबिक सिचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात योगेश कुमार शुक्ल का स्थानांतरण कर उन्हें लखनऊ में विशेष सचिव के साथ राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा कानपुर देहात के जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त के रूप में कार्यरत किया गया है। वहीं, राकेश कुमार सिंह अब कानपुर देहात के नए डीएम होंगे।

इसके अलावा नरेंद्र शंकर पांडे को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह वित्त विभाग में विशेष सचिव थे। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) बनाया गया है।

इलाहाबाद में मंडलायुक्त राजन शुक्ला का स्थानांतरण कर उन्हें नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत किया गया है। इसके अलावा आगरा के मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी चंद्रकांत का भी तबादला किया गया है। वह अब लखनऊ में राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव (राज्य) होंगे।

नाम — वर्तमान — नवीन तैनाती
1. राजन शुक्ला – मंडलायुक्त इलाहाबाद – प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन।
2. डॉ. आशीष कुमार गोयल – सचिव, ग्राम्य विकास, परियोजना निदेशक, सामुदायिक परियोजना, ग्राम्य विकास तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उप्र – मंडलायुक्त, इलाहाबाद।
3. चंद्रकांत – मंडलायुक्त, आगरा – सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, उप्र, लखनऊ।
4. के. राम मोहन राव – मंडलायुक्त, झांसी – मंडलायुक्त, आगरा।
5. अमित गुप्ता – सचिव, पंचायती राज – मंडलायुक्त, झांसी।
6. मुरली मनोहर लाल – मंडलायुक्त, चित्रकूट – सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
7. आलोक कुमार तृतीय – मिशन निदेशक, एनएचएम, अधिशासी निदेशक सिफ्सा, परियोजना निदेशक, यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण – मंडलायुक्त, चित्रकूट।
8. संजय अग्रवाल – अपर मुख्य सचिव – ऊर्जा विभाग, अध्यक्ष, उप्र राज्य विद्युत उत्पादन व पारेषण निगम एवं जल विद्युत निगम, उप्र, लखनऊ तथा अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर – अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्यौगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त।
9. डॉ. प्रभात कुमार – स्थानिक आयुक्त, उप्र, नई दिल्ली – मंडलायुक्त, मेरठ के पद पर तैनात करते हुए अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर का अतिरिक्त प्रभार।
10. सुधीर कुमार दीक्षित – मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल – सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग।
11. हिमांशु कुमार – प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग- मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल, गोंडा।
12. प्रभांशु – मंडलायुक्त, बरेली – सचिव, पंचायती राज विभाग।
13. डॉ. पीवी जगनमोहन – सदस्य राजस्व परिषद – मंडलायुक्त बरेली।
14. सत्येन्द्र सिंह – उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण- प्रतीक्षारत।
15. प्रभुनारायण सिंह – जिलाधिकारी बस्ती- उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण।
16. अरविन्द कुमार सिंह – निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य – जिलाधिकारी, बस्ती।
17. अनिल गर्ग – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, निर्वाचन विभाग – मंडलायुक्त, लखनऊ।
18. डॉ. अनीता भटनागर जैन – अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण – अपर मुख्य सचिव खेलकूद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त।
19. सुरेश चंद्रा – प्रमुख सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण – प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण के प्रभार से अवमुक्त।
20. मोहम्मद इफ्तेखारूद्दीन – मंडलायुक्त, कानपुर – अपर मुख्य सचिव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण।
21. पीके महान्ति – श्रमायुक्त, उप्र एवं प्रबंध निदेशक, उप्र वित्त विकास निगम, कानपुर- मंडलायुक्त कानपुर तथा श्रमायुक्त, उप्र एवं प्रबंध निदेशक, उप्र वित्त विकास निगम, कानपुर का अतिरिक्त प्रभार।
22. संध्या तिवारी – जिलाधिकारी गोरखपुर – विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा।
23. राजीव रौतेला – प्रतीक्षारत – जिलाधिकारी गोरखपुर।
24. रुद्रप्रताप सिंह -सचिव व अपर आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद तथा आवास आयुक्त निदेशक, नगर भूमि, सीमारोपण, उप्र लखनऊ- प्रतीक्षारत।
25. धीरज साहू – आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद – आवास आयुक्त निदेशक, नगर भूमि, सीमारोपण, उप्र लखनऊ।
26. लीना जौहरी – प्रतीक्षारत – आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, उप्र लखनऊ।
27. रमाकांत पाण्डेय – जिलाधिकारी संतकबीरनगर – विशेष सचिव, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम।
28. मार्कण्डेय शाही – नियंत्रक बाट व माप, उप्र – जिलाधिकारी, संतकबीरनगर।
29. कुमार रविकांत सिंह – जिलाधिकारी, कानपुर देहात – अपर आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग।
30. राकेश कुमार सिंह – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा – जिलाधिकारी कानपुर देहात।
31. संदीप कौर – जिलाधिकारी, जालौन – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।
32. नरेन्द्र शंकर पाण्डेय – विशेष सचिव, वित्त विभाग – जिलाधिकारी, जालौन।
33. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण – विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन।
34. पुलकित खरे – मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी – उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण।
35. बृजराज सिंह यादव – विशेष सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी – विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग।
36. योगेश कुमार शुक्ल – विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग – विशेष सचिव, राज्य संपत्ति अधिकारी, उप्र, लखनऊ।
37. श्याम नारायण त्रिपाठी – सदस्य राजस्व परिषद उप्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी- सदस्य राजस्व परिषद के कार्यभार से अवमुक्त।
38. कर्ण सिंह चौहान – जिलाधिकारी शाहजहांपुर – विशेष सचिव, राजस्व विभाग।
39. नरेन्द्र कुमार सिंह – विशेष सचिव, ग्राम्य विकास एवं निदेशक सोशल आडिट, उप्र – जिलाधिकारी, शाहजहांपुर।
40. कंचन वर्मा – जिलाधिकारी मीरजापुर – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण।
41. विमल कुमार दुबे – प्रतीक्षारत – जिलाधिकारी मीरजापुर।