Home Blog Page 3301

अजमेर दरगाह बम धमाके मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रेल को

Ajmer Dargah blast case : special court to hear complainant's opinion
Ajmer Dargah blast case : special court to hear complainant’s opinion

जयपुर। जयपुर की एनआईए मामलों की विशेष अदालत ने अजमेर दरगाह बम विस्फोट प्रकरण में शिकायतकर्ता सरवर चिश्ती का पक्ष जानने के लिए सोमवार को नोटिस जारी किया है।

महेश बाबू ने ‘स्पाइडर’ में बिना ‘बॉडी डबल’ के स्टंट किए : रूपिन सुचाक

Mahesh Babu did stunts in 'Spider' without a body double : Rupin Suchak
Mahesh Babu did stunts in ‘Spider’ without a body double : Rupin Suchak

हैदराबाद। प्रोडक्शन डिजाइनर रूपिन सुचाक का कहना है कि तेलगु फिल्मों के जानेमाने अभिनेता महेश बाबू ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्पाइडर’ में बेहतरीन स्टंट किए हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरूगदास ने किया है। यह तमिल और तेलगु दोनों भाषाओ में है।

जालोर में खान मेंं विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत

0
3 killed in mine blast in Jalore
3 killed in mine blast in Jalore

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक ग्रेनाइट की खान में खनन के दौरान हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई।

चीन में बस पुल से नीचे गिरी, 13 लोगों की मौत

0
13 killed in bus accident China
13 killed in bus accident China

बीजिंग। दक्षिणपश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में एक बस के पुल से नदी में गिर जाने की वजह से हुए हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कैयांग में हुई जो प्रांत की राजधानी गुइयांग की एक काउंटी है।

जियो के बाद अब एयरटेल दे रहा है अपने यूजर्स को 30GB फ्री 4G डेटा

reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers
reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers

नई दिल्ली: टेलीकॉम रिलायंस जियो के ‘धन धना धन ऑफर’ के बाद एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर के जरिए एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 30GB 4G/3G फ्री डेटा दे रहा है.

एयरटेल का ये नया ऑफर 3 महीने के लिए वैलिड रहेगा. एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स 30 अप्रैल से पहले इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. यूजर्स को अगले तीन महीने तक हर महीने 10GB डेटा मिलेगा.
कैसे उठा सकते हैं फ्री डेटा का लाभ

reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers
reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को गूगल प्ले या ऐप स्टोर में जाकर My Airtel ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप ओपन करने के बाद यूजर्स को फ्री डेटा का नोटिफिकेशन दिखाई देगा जिस पर CLAIM NOW लिखा होगा. इस लिंक पर क्लिक करते हुए यूजर्स को फ्री मिलने वाला डेटा अकाउंट में ऐड हो जाएगा.

कंपनी ने पहले भी 13 मार्च को ‘Airtel Surprise’ ऑफर जारी किया था. इस ऑफर का लाभ यूजर्स 30 मार्च से पहले उठा सकते थे. आपको बता दें कि जो भी एयरटेल यूजर्स पहले वाले ऑफर का लाभ ले चुके हैं, उन्हें इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा.

प्रीपेड प्लान में भी हुए हैं बदलाव

reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers
reliance-jio-effect-airtel-offering-up-to-free-30gb-data-to-its-postpaid-customers

जियो के धन धना धन ऑफर के बाद एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को मिलने वाले ऑफर्स में भी बदलाव किए हैं. एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स को तीन नए ऑफर मिल रहे हैं.

एयरटेल 244 प्लानः एयरटेल के 4G सिम यूजर्स को कंपनी इस प्लान में 1 जीबी डेटा हर दिन दे रहा है, इस ऑफर की वैलिडिटी 70 दिन तक है. इसके साथ ही अनलिमिटेड एयरटेल-टू-एयरटेल लोकल और एसटीडी कॉल फ्री मिलेगी. ये ऑफर कुछ खास एयरटेल यूजर्स के लिए हैं.

एयरटेल 345 प्लानः एयरटेल ने अपने इस प्लान में मिलने वाला डेटा बढ़ा दिया है. इस इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है.एयरटेल 399 प्लानः इस प्लान में यूजर को हर दिन 1 जीबी के हिसाब से डेटा मिलेगा. जो 70 दिन के लिए वैलिड होगा. ऐसे में यूजर को कुल 70 जीबी डेटा मिलेगा. ये ऑफर भी कुछ स्पेशल यूजर्स को मिल रहा है.