Home Blog Page 3304

IPL10 मै दिल्ली के लिए ‘सुपरमैन’ बने संजू सैमसन

watch-sanju-samson-stuns-crowd-with-superlative-fileding-effort
watch-sanju-samson-stuns-crowd-with-superlative-fileding-effort

नई दिल्ली: पुणे सुपरजॉंइट के खिलाफ 102 रनों की शानदार पारी खेलकर सीजन 10 के पहले शतकवीर बने संजू सैमसन बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ एक शानदार फील्डर भी हैं. इसका नमूना दिल्ली और केकेआर के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला.

फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली की टीम केकेआर से भले ही हार गई हो, लेकिन संजू सैमसन ने अपने लाजबाव फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया.

दरअसल, 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को आखिरी ओवरों में 11 गेंदों में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी. क्रिज पर केकेआर के धुरंधर खिलाड़ी मनीष पांडे मौजूद थे. पारी का 19वां ओवर डालने आए क्रिस मॉरिश की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक जोरदार शॉट जड़ा. गेंद को देखकर ऐसा लगा की यह सीधे स्टेडियम में जाकर गिरेगी, लेकिन गेंद की दूरी छोटी पड़ गई.

संजू बॉउंड्री रोप के बगल में फील्डिंग कर रहे थे. अपनी ओर गेंद आते देख संजू को लगा कि वे इस कैच को लपक सकते हैं. संजू ने ‘सुपरमैन’ अंदाज में हवा में छलांग लगाते हुए एक शानदार प्रयास किया, लेकिन संजू कैच लपकने में सफल नहीं हो पाए. संजू के इस प्रयास को को देखकर मैदान पर मौजूद सभी साथी खिलाड़ी ने ताली बजाकर उनकी तारीफ की. संजू के इस प्रयास ने टीम के जरूरी पांच रन बचाए, लेकिन संजू का यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला पाया.

‘पिया अलबेला’ की फैन हुई ‘अनारकली’

जब भी कोई फिल्म या फिर कोई सीरियल सूरज बड़जात्या बनाते है तो, लोगों कि फिल्म और शो से उम्मीदें बंध जाती है। आम दर्शकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के लोगों कि निगाहें भी इन्हीं शोज और फिल्मों पर रहती है। जैसे कि हाल ही में उनका नया शो ‘पिया अलबेला’ को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

आईपीएल 2017 : गुजरात के सामने चैलेंजर्स की कठिन चुनौती

IPL 2017: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Lions
IPL 2017: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Lions

राजकोट। सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कड़ी चुनौती का सामना करना है।

मदरहूड पर होगा जेनेट का नया एलब्म

कुछ दिनों पहले ही जेनेट जैक्सन ने बेटे ईसा अल मना कि पहली पिक सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की है। इससे पहले ईसा के पैदा होने के कुछ ही दिनों बाद पति विस्समा अल मना अलग होने की ख्वाहिश जाहिर कर चुकी है।  साथ ही अब जेनेट अपने काम पर फिर से फोकस कर ने का मन बना रही है।

ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए होटल पहुंची थीं दीपिका, दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी

ENT-REVI-PRE-coca-cola-releases-new-campaign-with-deepika-padukone
ENT-REVI-PRE-coca-cola-releases-new-campaign-with-deepika-padukone

आम हो या खास, मुश्किल वक्त से सभी को कभी न कभी गुजरना ही पड़ता है। फिर बात फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हो, तो खबर बनती ही है। दीपिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका मुंबई (जगह जो बताई जाएगी, वो बदलेंगे) के एक होटल पहुंची थीं, जहां अचानक लिफ्ट बंद होने के चलते उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। तकरीबन दो घंटे तक वह लिफ्ट में ही फंसी रहीं। होटल स्टाफ के मुताबिक, लिफ्ट में उनके अलावा सिर्फ लिफ्टमैन था। दीपिका के साथ क्या हुआ, अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।