Home Blog Page 3332

दावानल पर नब्बे प्रतिशत तक काबू पाने का दावा, अब रात का इंतेजार

pilots droping water on forest fire by bucket in mount abu forest

सबगुरु न्युज-माउण्ट आबू। माउण्ट आबू अभयारण्य मे भडके दावानल पर  करीब नब्बे प्रतिशत काबू करने का दावा प्रशासन कर रहा है। दिन शाम को सर्वे करवाने के बाद यह दावा किया जा रहा है। अब प्रशासन को अंधेरा होने का इंतजार है। अंधेरे में आग की चमक से और पता चल पाएगा कि किस दुर्गम इलाके में अभी भी दावानल भडक रहा है।

पेट की आग बुझाने के लिए मां-बाप कर रहे थे मजदूरी, आग ने निगल लिए तीन बच्चे

farm near saroopganjof sirohi district in which three kids burn alive

सिरोही/सरूपगंज। सिरोही जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र में एक हादसे में तीन बच्चे जिंदा जल गए। दुर्घटना की सूचना मिले पर विधायक समाराम गरासिया समेत पिण्डवाडा एसडीएम पर्वतसिंह चुण्डावत, तहसीलदार रोहित चैहान व माउंटआबू विजयपालसिंह मौके पर पहुंचे।

फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर संसदीय उपचुनाव जीता

Srinagar by-election Farooq Abdullah beats PDP candidate in key contest
Srinagar by-election Farooq Abdullah beats PDP candidate in key contest

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला ने शनिवार को श्रीनगर-बडगाम संसदीय उपचुनाव में जीत दर्ज की।

सलमान और कटरीना ने साथ उठाया ये कदम,जाने क्या

salman-khan-katrina-kaif-in-next-film
salman-khan-katrina-kaif-in-next-film

सलमान खान के फैन्स के लिए एक खशुखबरी है. यह तो आपको पता है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ‘टाइगर जिंदा है’ से वापसी कर रही है. यह फिल्म 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है. दोनों ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की शूटिंग ऑस्ट्रिया में निपटा ली हैं.

इसी के साथ एक और खबर आ रही है. ऑस्ट्र‍िया का माहौल इस एक्स कपल को इतना जमा कि अब ये दोनों एक और फिल्म साथ करने की प्लानिंग में हैं.

‘टाइगर जिंदा है’ में ये होगा सलमान-कटरीना का लुक!

जी हां, सलमान और कटरीना, ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद एक और फिल्म के लिए फिर से साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और कटरीना कैफ सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जून के आसपास शुरू हो सकती है.

salman-khan-katrina-kaif-in-next-film
salman-khan-katrina-kaif-in-next-film

आपकी सांसे रोक देगा सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का ये सीन

खबरों की मानें तो सलमान खान और कटरीना कैफ के फैन्स के लिए यह डबल डोज होगी. दिसंबर में फिल्म टाइगर जिंदा है की रिलीज के कुछ ही महीने बाद इस फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग है.

यूलिया को छोड़ कटरीना के साथ सेटल होना चाहते हैं सलमान!

वहीं अली अब्बास जफर के न‍िर्देशन में बन रही ‘टाइगर जिंदा है’ की पहले हिस्से की शूटिंग खत्म हो चुकी है. अब सलमान और कटरीना मुंबई के यश राज फिल्म्स स्टूडियो में इसका बचा काम पूरा करेंगे. हालांकि मई में इस फिल्म की शूटिंग पांच और फॉरेन लोकेशंस पर की जाएगी.

मणिपुर में स्वास्थ्य मंत्री एल.जयंतकुमार का इस्तीफा

manipur Health Minister L Jayentakumar resigns as bjp led biren singh govt finishes a month in office
manipur Health Minister L Jayentakumar resigns as bjp led biren singh govt finishes a month in office

इंफाल। मणिपुर में एक महीने पहले गठित भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सरकार मुश्किल में है। वरिष्ठ मंत्री एल.जयंतकुमार ने अपने अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के ‘दखल’ को लेकर शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।