
म्यामांर में नौका हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

आतंकी हमला : स्वीडन स्टॉकहोम के स्टोर में घुसा ट्रक, 4 की मौत

स्टॉकहोम। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा कि मध्य स्टॉकहोम में बीयर ले जाने वाले एक ट्रक ने डिपार्टमेंट स्टोर के बाहर लोगों को रौंद दिया जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने इस वारदात को आतंकी हमला करार दिया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
देश की नीति को दर्शाते पासपोर्ट के रंग
आज आप चाहें किसी सरकरी नौकरी में हो, या फिर किसी प्राइवेट कंपनी में, काम के हर क्षेत्र में पास्पोर्ट जैसा दस्तावेज जरुरी हो चुका है। इसलिए अब अपनी पहचान से जुड़े, वोटर आईडी, लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ पासपोर्ट भी जरुरी हो चुका है।
ऐसे में पासपोर्ट बनवाने और उससे जुड़ी हर जरुरी जानकरी होनी चाहिए। जैसे कि दुनिया भर में कितने तरह के पासपोर्ट बनते है और कितने रंगों के होते है, ऐसे तमाम फैक्ट्स कि जानकारी होनी चाहिए।
अमुमन दुनिया भर में पासपोर्ट चार रंगों लाल, नीले, हरे और काले होते हैं। इन सभी रंगों को चुनने के पीछे भी हर देश का अपना नजरिया और नीतियां है। यहां तक कि दुनिया के कुछ देश ने रजनयिकों, सरकार और शासन से जुड़े अधिकारियों के लि ए अलग रंग का पासपोर्ट जारी किए हैं।
ताकि पासपोर्ट के रंग से उस व्यक्ति और उसके पद की महत्ता को आसानी से पहचाना जा सके। भारत में भी पासपोर्ट की तीन कैटेगरी हैं, मेहरून रंग का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, सफेद रंग का ऑफीशियल पासपोर्ट और रेगुलर पासपोर्ट नीले रंग का होता है।
नीला = प्रगति का प्रतीक

नीले रंगा को शांति और प्रगति का प्रतीक है। साथ ही CA-4 संधि वाले देश नीले रंग का पासर्पोट इस्तेमाल करते हैं। नीला रंग ‘नई दुनिया’ का भी प्रतीक माना जाता है इन्हीं वजहों से भारत व 15 कैरिबियाई देशों का पासर्पोट नीला होता है। दक्षिणी अमेरिकी देशों के पासपोर्ट का रंग मरकॉसुर नाम के ट्रेड यूनियन के साथ उनके संबंध का प्रतीक है इसीलिए नीला है। इनमें ब्राजील, अर्जेंटिना और पेरुग्वे भी शामिल हैं। हालाकि वेनेजुएला इसमें अपवाद है जहां के पासपोर्ट का रंग लाल है। अमेरिका ने पासपोर्ट के लिए नीले रंग को 1976 में अपनाया।
लाल रंग = साम्यवाद का प्रतीक

साम्यवादी इतिहास या जहां अभी साम्यवादी सिस्टम है ऐसे ज्यादातर देशों ने लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। सल्वेनिया, चीन, सर्बिया, रूस, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया के नागरिकों के पास लाल रंग का पासपोर्ट होता है। क्रोशिया के अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट भी लाल रंग से मिलते जुलते हैं। यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के इच्छुक कुछ देशों जैसे तुर्की, मखदूनिया और अल्बानिया ने कुछ सालों पहले लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। बोलिविया, कोलंबिया, अक्वॉडर और पेरु के पासपोर्ट लाल हैं।
हरा रंग = पैगंबर का रंग

हरे रंग को पैगंबर मुहम्मद का पसंदीदा रंग मानने के चलते ज्यादातर मुस्लिम देशों जैसे मोरक्को, सऊदी अरब और पाकिस्तान का पासपोर्ट हरे रंग का है। हरे रंग को प्रकृति एवं जीवन का प्रतीक कहते हैं इसलिए कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सिनेगल के पासपोर्ट का रंग हरा होता है। हरा रंग इकोवास मतलब इकनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट ऐफ्रिकन स्टेट्स से संबंध को भी दर्शाता है।
काला रंग = राष्ट्रीय रंग

काला रंग पासपोर्ट के लिए बहुत इस्तेमाल होता है, यह रंग अधिकरत अफ्रीकी देशोंं में पाया जाता है। अफ्रीकी देश जैसे बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी, गैबन, अंगोला, कॉन्गो, मलावी आदी का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का रार्ष्टीय कलर ब्लैक है इसलिए वहां के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है।
यह भी पढ़े :-
मध्यप्रदेश : विशेषज्ञ आयुर्वेद ऑनलाइन परीक्षा-2015 के परिणाम घोषित
मध्यप्रदेश : राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
हर होनहार को मिलेगा स्कॉलरशिप का चांस
कपिल शर्मा के आए बुरे दिन, जाने क्यों
जियो ने दिया अपने सभी कस्टमर्स को एक और नया झटका, वापस लिया 15 अप्रैल तक का ऑफर, जाने क्यों

नई दिल्लीः- जियो ने अपना समर सरप्राइज ऑफर और 15 अप्रैल तक का प्राइम मेंबरशिप एक्सटेंशन वापस ले लिया है. अब कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने तक फ्री डेटा नहीं देगी, इसके साथ ही कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप के लिए दी गई 15 अप्रैल तक की एक्सटेंशन भी खत्म कर दी है.
टेलीकॉम रेगूलेटर ट्राई के सुझाव के बाद जियो ने अपनी ये सेवा वापस ले ली है. यानी अब तक जिन लोगों ने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है वह अब नहीं ले पाएंगे साथ ही कंपनी यूजर्स को तीन महीने फ्री सेवा भी नहीं देगी.

जियो ने 31 मार्च को प्राइम मेंबरशिप की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी. इसके साथ समर सरप्राइज ऑफर का ऐलान किया था जिसके तहत प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये और इसके साथ 303 रुपये के रिचार्ज पर कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने यानी अप्रैल से जून तक फ्री सेवा देने वाली थी. लेकिन अब कंपनी इन दोनों ही ऐलान को वापस ले लिया है.
जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘टेलीकॉम रेगूलेटर ट्राई के सुझावों का हम पालन करेंगे .हम अपना जियो समर सरप्राइज ऑफर वापस ले रहे हैं. . समर सरप्राइज के तहत मिलने वाली तीन महीने कंप्लीमेंट्री सेवा अब नहीं दी जाएगी.
हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस ऐलान से पहले तक जिन लोगों ने प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 रुपये का रिचार्ज किया है उन्हें ये तीन महीने की कंप्लीमेंट्री सेवा मिलेगी. जिसका मतलब हुआ कि अगर आपने अब तक प्राइम मेंबरशिप और 303 का रिचार्ज नहीं कराया है अब आप ना प्राइम मेंबर बन सकते हैं ना फ्री सेवा पाएंगे.
15 अप्रैल तक दी थी डेडलाइन

31 मार्च को जियो ने प्राइम मेंबरशिप की डेडलाइन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी. इसके साथ ही कंपनी ने एक और बड़े ऑफर Jio Summer Surprise का ऐलान किया था. इसके तहत अगर जियो यूजर 15 अप्रैल से पहले 99 और 303 रुपये का रिचार्ज कराते तो उन्हें जियो अगले तीन महीने तक फ्री सेवाएं देता और उनका रिचार्ज के लिए किया गया भुगतान जुलाई महीने से लागू किया जाता.
यानी अगर आप 15 अप्रैल से पहले प्राइम सदस्यता लेने के लिए 99 रुपये देते और साथ ही 303 रुपये का टैरिफ रिचार्ज कराते तो आपको तीन महीने तक कंप्लीमेंट्री (फ्री) डेटा कंपनी की ओर से दिया जाता. जिसका मतलब है

कि कंपनी अपनी फ्री सेवाओं को तीन महीने के लिए बढ़ा रही थी. हालांकि ये फ्री सेवा पाने के लिए यूजर को पहले ही जुलाई महीने का भुगतान करना होता.
यह भी पढ़े:-