Home Career Education देश की नीति को दर्शाते पासपोर्ट के रंग

देश की नीति को दर्शाते पासपोर्ट के रंग

0
देश की नीति को दर्शाते पासपोर्ट के रंग

आज आप चाहें किसी सरकरी  नौकरी में हो, या फिर किसी प्राइवेट कंपनी में, काम के हर क्षेत्र में पास्पोर्ट जैसा दस्तावेज जरुरी हो चुका है। इसलिए अब अपनी पहचान से जुड़े, वोटर आईडी, लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ पासपोर्ट भी जरुरी हो चुका है।

ऐसे में पासपोर्ट बनवाने और उससे जुड़ी हर जरुरी जानकरी होनी चाहिए। जैसे कि दुनिया भर में कितने तरह के पासपोर्ट बनते है और कितने रंगों के होते है, ऐसे तमाम फैक्ट्स कि जानकारी होनी चाहिए।

अमुमन दुनिया भर में पासपोर्ट चार रंगों लाल, नीले, हरे और काले होते हैं। इन सभी रंगों को चुनने के पीछे भी हर देश का अपना नजरिया और नीतियां है। यहां तक कि दुनिया के कुछ देश ने रजनयिकों, सरकार और शासन से जुड़े अधिकारियों के लि ए अलग रंग का पासपोर्ट जारी किए हैं।

ताकि पासपोर्ट के रंग से उस व्यक्ति और उसके पद की महत्ता को आसानी से पहचाना जा सके। भारत में भी पासपोर्ट की तीन कैटेगरी हैं, मेहरून रंग का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, सफेद रंग का ऑफीशियल पासपोर्ट और रेगुलर पासपोर्ट नीले रंग का होता है।

नीला = प्रगति का प्रतीक

नीले रंगा को शांति और प्रगति का प्रतीक है। साथ ही CA-4 संधि वाले देश नीले रंग का पासर्पोट इस्तेमाल करते हैं। नीला रंग ‘नई दुनिया’ का भी प्रतीक माना जाता है इन्हीं वजहों से भारत व 15 कैरिबियाई देशों का पासर्पोट नीला होता है। दक्षिणी अमेरिकी देशों के पासपोर्ट का रंग मरकॉसुर नाम के ट्रेड यूनियन के साथ उनके संबंध का प्रतीक है इसीलिए नीला है। इनमें ब्राजील, अर्जेंटिना और पेरुग्वे भी शामिल हैं। हालाकि वेनेजुएला इसमें अपवाद है जहां के पासपोर्ट का रंग लाल है। अमेरिका ने पासपोर्ट के लिए नीले रंग को 1976 में अपनाया।

लाल रंग = साम्यवाद का प्रतीक

साम्यवादी इतिहास या जहां अभी साम्यवादी सिस्टम है ऐसे ज्यादातर देशों ने लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। सल्वेनिया, चीन, सर्बिया, रूस, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया के नागरिकों के पास लाल रंग का पासपोर्ट होता है। क्रोशिया के अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट भी लाल रंग से मिलते जुलते हैं। यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के इच्छुक कुछ देशों जैसे तुर्की, मखदूनिया और अल्बानिया ने कुछ सालों पहले लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। बोलिविया, कोलंबिया, अक्वॉडर और पेरु के पासपोर्ट लाल हैं।

हरा रंग = पैगंबर का रंग

हरे रंग को पैगंबर मुहम्मद का पसंदीदा रंग मानने के चलते ज्यादातर मुस्लिम देशों जैसे मोरक्को, सऊदी अरब और पाकिस्तान का पासपोर्ट हरे रंग का है। हरे रंग को प्रकृति एवं जीवन का प्रतीक कहते हैं इसलिए कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सिनेगल के पासपोर्ट का रंग हरा होता है। हरा रंग इकोवास मतलब इकनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट ऐफ्रिकन स्टेट्स से संबंध को भी दर्शाता है।

काला रंग = राष्ट्रीय रंग

काला रंग पासपोर्ट के लिए बहुत इस्तेमाल होता है, यह रंग अधिकरत अफ्रीकी देशोंं में पाया जाता है। अफ्रीकी देश जैसे बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी, गैबन, अंगोला, कॉन्गो, मलावी आदी का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का रार्ष्टीय कलर ब्लैक है इसलिए वहां के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है।

यह भी पढ़े :-

मध्यप्रदेश : विशेषज्ञ आयुर्वेद ऑनलाइन परीक्षा-2015 के परिणाम घोषित

मध्यप्रदेश : राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

हर होनहार को मिलेगा स्कॉलरशिप का चांस