Home Blog Page 3429

लाहौर में आत्मघाती हमला, छह की मौत, 18 घायल

at least six killed and 18 injured in suicide bomb attack in Lahore
at least six killed and 18 injured in suicide bomb attack in Lahore

लाहौर। लाहौर में जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी जवानों को निशाना बनाकर किए गए हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पाकिस्तान के चार जवान भी शामिल हैं। इस हमले को एक युवा आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया।

ट्रंप के बेटे एरिक ने भाई भतीजावाद को बताया, ‘जिंदगी का हिस्सा’

donald trump's son says nepotism a factor of life
donald trump’s son says nepotism a factor of life

न्यूयॉर्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने भाई भतीजावाद को ‘जिंदगी का हिस्साÓ बताया है। उनकी बहन इवांका और बहनोई जेयर्ड कुशनेर व्हाइट हाउस में सलाहकार हैं और वह खुद परिवारिक कारोबार चलाने में मदद कर रहे हैं।

पुरुषों एवं महिलाओं के लिए एक समान वेतन का कानून बनाएगा आइसलैंड

Iceland to make equal pay law for men and women
Iceland to make equal pay law for men and women

स्टाकहोम। आइसलैंड की संसद ने एक विधेयक पेश किया है, जिसके तहत सार्वजनिक एवं निजी उद्यमों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे अपने कर्मचारियों को समान वेतन दे रहे हैं। दुनिया में यह अपनी तरह का पहला विधेयक है।

टकरार:- पति की एक्स गर्लफ्रेंड के इंटरव्यू से नाराज हुई मीरा राजपूत

mira-rajput-angry-over-kareena-kapoor-s-comments-during-recent-interview-over-pregnancy-delivery
mira-rajput-angry-over-kareena-kapoor-s-comments-during-recent-interview-over-pregnancy-delivery

इन दिनों शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत गुस्से में हैं और इसकी वजह है उनके पति की एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान। दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा जिन्होंने करीना की डिलिवरी के तुरंत बाद काम पर जाने पर सवाल खड़े किए थे और इसमें कहीं ना कहीं मीरा राजपूत पर भी निशाना है।

mirara rjput angry over kareena kapoor s comments during recent interview over pregnancydelivery
mirara rjput angry over kareena kapoor s comments during recent interview over pregnancydelivery

प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के बाद जज किए जाने को लेकर करीना ने कहा, ‘मैं किस तरह की मां हूं ये एक ऐसी चीज है जो वक्त के साथ ही सामने आएगी। मै छत पर खड़े होकर नहीं चिल्लाऊंगी कि मुझे मां बनकर कैसा लग रहा है या मैं तैमूर से कितना प्यार करती हूं। हमेशा ही आप पर इस बात का प्रेशर रहता है कि आपको जज किया जाएगा। प्रेग्नेंस की दौरान और डिलिवरी के बाद एक मां और बच्चे के साथ उसकी जर्नी में काफी फर्क आता है। आप उसको कंपेयर नहीं कर सकते।

ना तो कोई मुझे करीब से जानता है और ना ही कोई ये जानता है कि मैं कैसा महसूस करती हूं। तो फिर आप मेरे लिए कैसे बता सकते हैं कि मैं डिप्रेशन में हूं या नहीं और या फिर मैं डिलिवरी के 45 दिन बाद ही घर से निकलूं ?

mirara rjput angry over kareena kapoor s comments during recent interview over pregnancydelivery
mirara rjput angry over kareena kapoor s comments during recent interview over pregnancydelivery

कहा जा रहा है कि करीना की ये बातें मीरा राजपूत को सूंई की तरह चुभी हैं क्योंकि वो मीरा ही थीं जिन्होंने कुछ वक्त पहले मदरहुड पर अपने विचार रखते हुए कहा था, ‘मुझे घर पर रहना पसंद है और अपनी बेटी के साथ टाइम बिताना भी। वो कोई पप्पी या जानवर का बच्चा नहीं है जिसके साथ मैं सिर्फ 1 घंटा बिताऊं और काम पर निकल जाऊं।

मीरा की ये बात भी करीना को काफी चुभी थी लेकिन उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अभी भी करीना लोगों की बातों पर खास ध्यान नहीं देतीं और अक्सर कहती हैं कि उन्हें हर रूप में स्वीकारा जाए। लेकिन ना जाने क्यों करीना की इन बातों से मीरा राजपूत गुस्से से तिलमिला उठीं। आखिर शुरुआत तो उन्होंने ही की थी। उन्होंने ही करीना पर तंज कसा था।

बेशक मीरा राजपूत ने करीना का नाम नहीं लिया था लेकिन लोग समझ गए थे कि मीरा का इशारा करीना पर ही है क्योंकि उस वक्त सिर्फ करीना ही थीं जो तैमूर के जन्म के एक दिन बाद ही पब्लिक आउटिंग्स करने लगीं थीं।

सीरिया हमला ओबामा प्रशासन की कमियों का परिणाम है : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump blames Obama for Syria chemical weapons attack
Donald Trump blames Obama for Syria chemical weapons attack

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले को निंदनीय बताते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह के कृत्य ओबामा प्रशासन की कमियों का परिणाम हैं। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई है।