Home Blog Page 3461

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को चौथे टी20 में हराकर श्रृंखला जीती

West Indies beat pakistan by 7 wickets in 4th T20
West Indies beat pakistan by 7 wickets in 4th T20

पोर्ट आफ स्पेन। अहमद शहजाद के 45 गेंदों में 53 रन की मदद से पाकिस्तान ने चौथे टी20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर श्रृंखला 3—1 से जीत ली।

अब नेक्सा डीलरशिप से ही खरीद पाएंगे इस मारूति कार को

official maruti suzuki ciaz to be sold through nexa from april
official maruti suzuki ciaz to be sold through nexa from april

मारूति सुज़ुकी इन दिनों अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के विस्तार में जुटी हुई है, इस डीलरशिप पर फिलहाल चार कारें एस-क्रॉस, बलेनो, बलेनो आरएस और इग्निस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 1 अप्रैल से नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारूति की लोकप्रिय सेडान सियाज़ का नाम भी शामिल हो जाएगा, फिलहाल इसे मारूति की रेग्युलर डीलरशिप पर ही बेचा जा रहा है।

मारूति ने कुछ समय पहले सियाज़़ के वी वेरिएंट को बंद कर दिया था, इस वेरिएंट में एयरबैग और एबीएस नहीं आते थे। इस कदम के बाद यह चार वेरिएंट वीएक्सआई (ओ), वीएक्सआई प्लस, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में ही उपलब्ध है, नेक्सा डीलरशिप पर कंपनी इन वेरिएंट को सिग्मा, डेल्टा, जे़टा और अल्फा नाम से बेचेगी।

official maruti suzuki ciaz to be sold through nexa from april
official maruti suzuki ciaz to be sold through nexa from april

नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली सियाज़ के डिजायन और फीचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल इस में ब्लैक कलर का विकल्प भी है, लेकिन अब ये ब्लैक कलर में नहीं मिलेगी, इसकी जगह कंपनी नए ब्लू कलर का विकल्प देगी।
मारूति ने सियाज़ को अक्टूबर 2014 में उतारा था और नेक्सा डीलरशिप की शुरूआत जुलाई 2015 में हुई थी। सेडान सेगमेंट में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, लॉन्चिंग से अभी तक इसकी 1.50 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।

सियाज़ में पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन दिया गया है जो 92 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 90 पीएस की पावर देता है। डीज़ल इंजन के साथ सुज़ुकी की एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, पेट्रोल वर्जन में 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।

यह भी पढें:-

क्या अब टाटा इंडिगो सीएस को गुड बाय कहने का वक्त आ गया है ?

tata tigor launch is it time to kill the indigo
tata tigor launch is it time to kill the indigo

पुरानी कहावत है… अगर आप वक्त के साथ नहीं बदले तो वक्त आपको बदल ही देगा… टाटा मोटर्स पर कई मायनों में यह कहावत सटीक बैठती है। एक समय ऐसा भी था जब सफारी और सूमो जैसी दमदार पेशकशों के दम पर कंपनी ने बाज़ार में लंबे वक्त तक राज किया, लेकिन जब बदलने का वक्त आया तब भी कंपनी ने कोई कदम नहीं उठाए और सालों तक इन्हीं कारों को छोटे-मोटे बदलावों के साथ पेश करती रही, नतीजा ये हुआ कि कंपनी की हिस्सेदारी बाज़ार में एक अंक तक लुढ़क आई। कुछ वक्त पहले तक भी टाटा मोटर्स का पोर्टफोलियो इंडिका, इंडिगो और चर्चित लेकिन असफल नैनो के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।

इंडिगो की बात करें तो यह पहले फुल साइज़ सेडान हुआ करती थी, जब साल 2006 में भारत सरकार ने चार मीटर से कम लंबी कारों पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाने और देश को छोटी कारों के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर स्थापित करने का फैसला लिया तो इस कदम ने भारतीय ऑटो सेक्टर में एक नई क्रांति ला दी।
टाटा के लिए यह वक्त सबसे आगे रहने का था क्योंकि जब तक बाकी कार कंपनियां इस दिशा में कुछ करतीं वह इंडिगो के बूट को छोटा कर 3998 एमएम लंबाई वाली इंडिगो सीएस के साथ बाज़ार में आ चुकी थी। सेडान मॉडल के मुकाबले 50 हजार रूपए सस्ती इंडिगो सीएस उस वक्त दुनिया की सबसे छोटी सेडान कार थी। इस ने आते ही सेल्स चार्ट में धमाल मचा दिया। हालांकि आज की बात करें तो फरवरी 2017 में इस कार की केवल 462 यूनिट की बिकीं।

tata tigor launch is it time to kill the indigo
tata tigor launch is it time to kill the indigo

अब टाटा मोटर्स एक नए रूप में ग्राहकों के सामने आई है, खासतौर पर टियागो और टीगॉर में तेज़ी से बदलती टाटा की छवि को साफ महसूस किया जा सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है इस कार को क्यों न गुड बाय बोल दिया जाए और इसके सफर पर ब्रेक लगा दिए जाएं… ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते दौर में यह टाटा की इमेज़ को नुकसान पहुंचाने वाली ही साबित होगी।

आज से पांच-छह साल पीछे की ओर चलें और लोगों से टाटा के बारे में पूछें तो यही जवाब मिलेगा कि टाटा एक ट्रक बनाने वाली कंपनी है जो कुछ कारें भी बनाती है… अब साल 2017 में यही सवाल दोहराएं तो पाएंगे कि जवाब बदल गए हैं, इसी कंपनी को अब नए, आकर्षक डिजायन, अच्छे फीचर्स से लोडेड कारें बनाने वाले ब्रांड के तौर पर जाना जा रहा है।
कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आई टीगॉर इसका सबसे मजबूत उदाहरण है, जो प्रमुख तौर पर मारूति की लोकप्रिय पेशकश स्विफ्ट डिज़ायर के अलावा सेगमेंट की बाकी कारों को जाहिर तौर पर नुकसान पहुंचाएगी। वहीं अगर इसी सेगमेंट में इंडिगो की मौजूदगी को देखें तो साफतौर आपके मन में औसत दर्जे के डिजायन, पुराने पड़ चुके इंटीरियर और सीमित फीचर्स वाली कार की तस्वीर उभर आएगी, जो बतौर उभर रहे ब्रांड के तौर पर टाटा के लिए नुकसानदायक ही है, लिहाज़ा हमारा मानना है कि यह वक्त बीते हुए कल (इंडिगो) को गुड बाय बोलकर भविष्य (टीगॉर) पर फोकस करने का है।

यह भी पढ़े:-

इस तारीख को लॉन्च हो रही है यह पावरफुल वोल्वो कार

volvo-s60-polestar-launching-on-april
volvo-s60-polestar-launching-on-april

स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो को लग्ज़री और सुरक्षित कारें बनाने के लिए जाना जाता है। परफॉर्मेंस कारों के मामले में कंपनी का नाम संभवतः आखिरी स्थान पर आता है। वोल्वो, एस60 पोलस्टार सेडान से इस सोच को बदलने की ओर बढ़ रही है, यह एक पावरफुल परफॉर्मेंस देने वाली सेडान है जिसे भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ की एएमजी सी43, बीएमडब्ल्यू एम3 और ऑडी एस5 स्पोर्टबैक से होगा। कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 60 लाख से 65 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

inner-volvo-s60-polestar-launching-on-april
inner-volvo-s60-polestar-launching-on-april

एस60 पोलस्टार को स्टैंडर्ड मॉडल के टी6 वेरिएंट पर तैयार किया गया है, इसमें 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ पोलस्टार ऑप्टिमाइजेशन पंप मिलेगा, जो 367 पीएस की पावर और 467 एनएम का टॉर्क देगा। स्टैंडर्ड टी6 वेरिएंट की तुलना में इस में 61 पीएस की ज्यादा पावर और 67 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। इस में वोल्वो की ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉज़ी भी दी गई है। इस की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.7 सेकंड लगेंगे।
इस में कोई संदेह नहीं है कि एस60 पोलस्टार ज्यादा पावरफुल है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि यहां कंपनी ने सुरक्षित कारें बनाने की अपनी इमेज़ को पीछे छोड़ दिया है। सुरक्षा के लिए इस में एयरबैग और एबीएस के अलावा सेंसर भी दिए हैं जो दुर्घटना को स्थिति को भांप कर खुद ही ब्रेक लगा देते हैं। यह फीचर 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर काम करता है।

साआभार कार देखो

यह भी पढ़े:-

3GB RAM और 3000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y66, जाने कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Vivo Y66 स्मार्टफ़ोन मार्च 2017 में लॉन्च किया गया था। यह फोन 5.50 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 720 पिक्सल के 1280 पिक्सल का रेसोल्यूशन  है। भारत में Vivo Y66 की कीमत 14,990 रूपए हैं।

Vivo Y66  को ओक्टा-कोर द्वारा संचालित किया गया है जो कि 3 जीबी रैम के साथ आता है। फोन में 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी हैं।  जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक ​​कैमरों का संबंध है, Vivo Y66 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा हैं।

चलिए अब हम आपको कम शब्दो में इस स्मार्टफोन के फीचर्स बताते हैं-

→ Display – 5.50-inch
→ Processor – octa-core
→ Front Camera – 16-megapixel
→ Resolution – 720×1280 pixels
→ RAM – 3GB
→ OS – Android 6.0
→ Storage – 32GB
→ Rear Camera – 13-megapixel
→ Battery Capacity – 3000mAh

READ MORE:

→ 3GB RAM और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च हुआ LG Stylus 3, जाने कीमत और फीचर्स!

→ 2GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Panasonic Eluga Icon, जाने कीमत और फीचर्स!

→ मात्र 534 रूपए में मिल रहा हैं ये 10,999 रूपए वाला स्मार्टफोन, 4GB RAM से हैं लेस!