Home Blog Page 3460

गर्मियों में स्किन का रखे पहले ध्यान!

be aware of taking care of skin in summer season
be aware of taking care of skin in summer season

गर्मियां उबाल पर हैं ऐसे में घर से बहार निकलना आफत से कम नहीं हैं. लेकिन कई अपने जरुरी काम से बहार भी निकल रहे हैं तो इन बातों का ध्यान दे ताकि गर्मी में लगने वाली लू, त्वचा पर कालापन ना हो। इस मौसम में ऐसे करे अपने त्वचा की देखभाल।

क्यों कि इसी मौसम में शरीर में पानी की कमी ज्यादा देखने को मिलती हैं और पानी की कमी हमारे चेहरे पर बेरूखी छोड सकती हैं। त्वचा को पूरा पोषण गर्मी में नहीं मिल पाता। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे की त्वचा हाइड्रेट होगी और ग्लो करने लगेगी।

साथ ही गर्मियों के मौसम में घर से बाहर जा रहे हैं तो धूप से बचने के लिए पहले चेहरे और हाथों पर सनस्क्रीन लोशन लगाये। सनस्क्रीन खरीदने से पहले अपने स्किन टाइप के बारे में जरूर जान लें। प्राकृतिक सुन्दरता के लिए चेहरे पर पपीते के छिलके मलें। इससे त्वचा पर निखार आता है।

इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी। गर्मियों के मौसम में मुंहासे होने की शिकायत अधिक रहती है। खास बात का ध्यान रखें और इस मौसम में ज्यादा गर्म चीजें यानी पेय पदार्थ जैसे चाय ,कॉफी आदि का सेवन कम से कम करें। इसके लिए आप चाहों तो ग्रीन टी पी सकते हैं।
ये भी पढ़े

राफेल नडाल को हराकर रोजर फेडरर ने मियामी ओपन जीता

Miami Open final : Roger Federer beats Rafael Nadal
Miami Open final : Roger Federer beats Rafael Nadal

मियामी। रोजर फेडरर ने इस साल अपना शानदार फार्म बरकरार रखते हुए अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को 6-3, 6- 4 से हराकर मियामी ओपन खिताब जीत लिया।

मेरे अभ्यास के तरीके में कोई खामी नहीं है : युकी भांबरी

There's nothing wrong in my training method method : Yuki Bhambri
There’s nothing wrong in my training method method : Yuki Bhambri

नई दिल्ली। चोट के कारण डेविस कप मुकाबले से बाहर हुए देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी युकी भांबरी ने इस बात से इनकार किया कि उनके अभ्यास के तरीके में कोई खामी है।

महिन्द्रा लाई स्कॉर्पियो का एडवेंचर एडिशन

mahindra introduces limited edition scorpio adventure
mahindra introduces limited edition scorpio adventure

महिन्द्रा ने स्कॉर्पियो एसयूवी का लिमिटेड एडिशन स्कॉर्पियो एडवेंचर लॉन्च किया है। इसके टू-व्हील-ड्राइव वर्जन की कीमत 13.1 लाख रूपए और 4-व्हील-ड्राइव वर्जन की कीमत 14.2 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कीमत के मामले में यह मौजूदा स्कॉर्पियो के एस10 वेरिएंट (2-व्हील/ 4-व्हील ड्राइव) से करीब 40 हजार रूपए महंगी है।

mahindra introduces limited edition scorpio adventure
mahindra introduces limited edition scorpio adventure

स्कॉर्पियो एडवेंचर में बाहर की तरफ बदलाव देखने को मिलेंगे, इसे ड्यूल-टोन कलर में पेश किया गया है। स्कॉर्पियो एडवेंचर की बॉडी व्हाइट कलर में है और इसके चारों ओर मिस्ट सिल्वर कलर की प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है। अगले और पिछले बम्पर पर भी सिल्वर कलर दिया गया है, जो इसके ड्यूल-टोन कलर थीम को बरकरार रखता है। एसयूवी की बॉडी पर एडवेंचर बैजिंग वाले स्टीकर दिए गए हैं। इस में गनमैटल फिनिशिंग वाले 17 इंच के अलॉय व्हील, रेड ब्रेक कैलिपर्स, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर, स्मोक्ड-आउट टेललैंप्स, ट्रिपल जेट विंडस्क्रीन वॉशर और रियर-व्यू कैमरा दिया गया है। केबिन में ड्यूल-टोन फॉक्स लैदर सीट के अलावा बाकी सब पहले जैसा है।

mahindra introduces limited edition scorpio adventure
mahindra introduces limited edition scorpio adventure

स्कॉर्पियो एडवेंचर में मौजूदा मॉडल वाला 2.2 लीटर का 4-सिलेंडर एम-हॉक डीज़ल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 122 पीएस और टॉर्क 280 एनएम है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है, इस में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा मिलेगी। एक ही इंजन होने की वजह से इसका एक्सीलेरेशन, टॉप स्पीड और माइलेज मौजूदा मॉडल जैसा ही है।

महिन्द्रा स्कॉर्पियो के मुकाबले में होंडा की बीआर-वी, रेनो डस्टर, टाटा सफारी स्ट्रार्म, हुंडई क्रेटा और निसान टेरानो हैं। इस सेगमेंट में स्कॉर्पियो के अलावा केवल रेनो डस्टर ही ऐसी एसयूवी है जिस में एडवेंचर एडिशन का विकल्प है।

यह भी पढ़े:-

 

मियामी ओपन : खिताब से चूकीं सानिया-बारबोरा की जोडी

Sania mirza - Barbora Strycova lose in Miami Open final
Sania mirza – Barbora Strycova lose in Miami Open final

मियामी। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा यहां मियामी ओपन टेनिस टूनार्मेंट के फाइनल में गेब्रिएला डाबरोवस्की और जू यिफान की जोड़ी के हाथों लगातार सेटों में 4-6 3-6 से मुकाबला हारने के कारण महिला युगल खिताब से चूक गईं।