
प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

आईआईटी के विंध्याचल हॉस्टल की छत से कूदा छात्र

नई दिल्ली। हौजखास इलाके स्थित आईआईटी के विंध्याचल हॉस्टल की चौथी मंजिल से बुधवार तड़के एक छात्र नीचे कूद गया। हॉस्टल के गार्ड ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सगाई टूटने पर युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाली
जोधपुर। निकटवर्ती बिरामी गांव की एक युवती ने युवक के खिलाफ मोबाइल पर अपशब्द कहने और फोटो सोशल साइट पर डाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
माउण्ट आबूः टाइगर पथ के जंगलों में 4 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला दावानल

माउण्ट आबू। टाइगर पथ के जंगलों में करीब चार हैक्टेयर क्षेत्र में बुधवार को दावानल फैल गया। इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
रूक्टा ने नवसंवत्सर पर संगोष्ठी का आयोजना किया

सिरोही। राजकीय महाविद्यालय, सिरोही की राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा, राष्ट्रीय) इकाई द्वारा रविवार को स्थानीय गुरूकुल छात्रावास में नवसंवत्सर के बारे में जानकारी हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नववर्ष आयोजन समिति जिला सिरोही के अध्यक्ष समाजसेवी रमेश कोठारी ने उपस्थित शिक्षको को बताया कि काल गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष की शुरूआत होती है। यह दिन हमारे लिए शुभ दिन होता है। सृष्टि की रचना भी ब्रह्या जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ की थी। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्राचीन शास्त्रों पर आधारित काल गणना का मान रखना चाहिए।