
पडोसी के साथ मिलकर पत्नी कर रही ‘गंदा धंधा’, पति परेशान

इंदौर। इंदौर में अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पड़ोसी के साथ मिलकर देह व्यापार करने का आरोप लगाया हैं। बुधवार रात को पति ने थाने पहुंचकर सबूतों के साथ पुलिस से पत्नी और पड़ोसी की शिकायत की।
नाश्ते के साथ सांसदों को पीएम मोदी ने पिलाई नसीहत की घुट्टी

नई दिल्ली। बीते मंगलवार को भाजपा सांसदों को संसद में उपस्थित रहने की हिदायत देने के ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पार्टी सांसदों को ब्रेकफास्ट की टेबल पर सुस्वादु व्यंजनों के साथ कई कड़वी नसीहतें भी दी।
फिर से फिट हुई करीना, 12 किलो वजन घटाया

करीना ने प्रेंग्नेंसी के बाद करीब 18 किलो अपना वजन बढ़ा लिया था, लेकिन अब बेबो फिर से शेप में आ रही है। उन्होंने 12 किलो वजन कम कर लिया है।
अक्सर प्रेंग्नेंसी के बाद महिलाएं काफी मोटी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बेबो के साथ। करीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपना काफी वजन बढ़ा लिया था। अब खबर है कि वे फिर से शेप में आ रही है। तैमूर को जन्म देने के बाद 12 किलो वजन घटा चुकी हैं।
करीना कपूर खान सभी के लिए एक रोल मॉडल हैं। फिटनेस हो या स्टाइल का मामला सभी की नजरें उनपर रहती हैं। दिसंबर में बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद वह अब दोबारा से अपने पुराने लुक में लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
डिलिवरी के बाद वापस शेप में लौटने के लिए वह शुरुआत में योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करती थीं। वह लंबे समय से डाइटीशियन रुजुता दिवेकर का डाइट चार्ट फॉलो करती आई हैं। इसका असर ये है कि करीना ने अबतक 12 किलो वजन घटा लिया है। वह अब और वजन घटाने पर ध्यान दे रही हैं।
करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 18 किलो वजन बढ़ा लिया था। वैसे कुछ समय पहले करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं वजन घटाने में जल्दीबाजी नहीं करना चाहती। मेरा लक्ष्य केवल वह वजन घटाना है जो मैंने इस दौरान बढ़ा लिया था। मैं हल्का, खुश और एनर्जी से भरा महसूस करना चाहती हूं और यह बेहद जरूरी भी है।
यह भी पढ़ें:
शशिकला को ‘टोपी’ और पन्नीरसेल्वम को मिला ‘बिजली का खंभा’
