Home Blog Page 3613

आजम खान के पोस्टर पर भाजयुमो ने पोती कालिख

bjp workers protest against Azam Khan with poster
bjp workers protest against Azam Khan with poster

गोरखपुर। आजम खां और विवाद का चोली-दामन का साथ है। बरेली के शीशगढ़ इलाके में लगाये गए विवादित पोस्टर का मामला तूल पकड़ रहा है।

राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन जानें यहां अपने राशिफल से

Saturday Horoscope, rashifal 2 december 2016
Saturday Horoscope, rashifal 2 december 2016

शनिवार, 18 मार्च 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

ये खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देश का ही है, घूमने का प्लान जरूर बनाएं

Where does the natural look beautiful how you forget to go to India
`Where does the natural look beautiful how you forget to go to India

यूं तो आप भारत में हर विख्यात भ्रमणीय स्थलों की जानकारी रखते होंगे। लेकिन आपकों यह जानकार आशचर्य होगा कि देश में इनमें से कुछ जगह ऐसी है जहां का प्राकृतिक सौदर्य ता उम्र याद रखने वाला होता है। तो देर किस बात की जल्दी से प्लान बनाए देश की उन प्राकृतिक जगह पर घूमने का जहां आनंद के हिलोरों से वापस आने को दिल बिल्कुल नहीं करेगा। हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 प्राकृतिक जगहों के बारे में।

मौसम हो गर्मियों का तो ना करें इन बातों को नजरअंदाज

Do not neglect these things in the summer
Do not neglect these things in the summer

लो आ गई गर्मी, ‘ग्रीष्म ऋतु’ अब ज्यादा तापमान बढेगा। ऐसे में गर्मी के डर से हम अपना काम भी तो नहीं छोड़ सकते, गर्मी के चलते हमें कही अनेक प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता हैं।

रेप आरोपी गायत्री प्रजापति की जेल में हो रही खातिरदारी

Gayatri Prajapati
Rape accused ex UP minister Gayatri Prajapati spent a sleepless night in Lucknow district jail

लखनऊ। मां-बेटी से यौन शोषण के आरोप में जेल में कैद पूर्व परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मेहमान नवाजी बड़े गुपचुप तरीके से हो रही हैं। जिसकी भनक ऊपर बैठे अधिकारी और नयी सरकार को न लग जाए। इस आवभगत से मंत्री खुद को कैदी नही बल्कि मेहमान समझ रहे हैं और उनके कारिंदे उनकी सेवा कर रहे हैं।

गौरतलब है प्रदेश सरकार से मदद न मिलने पर पीड़ित महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां उसने यह बताया कि प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके समर्थकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियों बनाया है तो वहीं बेटी से छेड़छाड़ की हैं।

मामले को गंभीरता से लेकर सर्वोच्च न्यायलय ने यूपी सरकार को फटकार लगाया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। हरकत में आयी गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 15 मार्च को आरोपी गायत्री समेंत उनके समर्थकों को जेल भेज दिया। वह 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में हैं।

जेल में चोर उचक्कों की बैरिक में कैदी बन कर रह रहे मंत्री की आवभगत के लिए उनके चेले जेल के चक्कर काट रहे हैं। जेल सूत्रों की माने तो मंत्री के सह आरोपी निजी सचिव रूपेश उर्फ रुपेश्वर, बिजनेस पार्टनर विकास वर्मा और अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी है।

मंत्री के खाने से लेकर सोने और दैनिक दिनचर्या में आने वाली व्यवस्थाओं को वही लोग संभाल रहे हैं। जबकि जेल में तैनात कई जेल पुलिस कर्मी भी उनकी मदद कर रहे हैं।

इस मामले में जेल अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि जेल में आने वाले सभी कैदी एक सामान है। जिस तरह हर कैदी जेल में रखा गया है वैसे ही मंत्री को भी रखा जा रहा हैं।