Home Breaking आजम खान के पोस्टर पर भाजयुमो ने पोती कालिख

आजम खान के पोस्टर पर भाजयुमो ने पोती कालिख

0
आजम खान के पोस्टर पर भाजयुमो ने पोती कालिख
bjp workers protest against Azam Khan with poster
bjp workers protest against Azam Khan with poster
bjp workers protest against Azam Khan with poster

गोरखपुर। आजम खां और विवाद का चोली-दामन का साथ है। बरेली के शीशगढ़ इलाके में लगाये गए विवादित पोस्टर का मामला तूल पकड़ रहा है।

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस विवादित पोस्टर को आजम खान की साजिश बताते हुए शास्त्री चौक पर आजम खान के पोस्टर पर काल‍िख पोती और फिर जलाया। इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

इस दौरान उन्होंने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के नेताओं को बीजेपी की जीत नहीं पच रही है। वे हार की बौखलाहट में हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम कर रहे हैं। युवा मोर्चा के जिला मंत्री मिथिलेश मल्ल ने कहा क‍ि बरेली के शीशगढ़ गांव में लगाये गए विवादित पोस्टर के पीछे आजम का हाथ है।

आजम हमेशा हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। उन्हें इसमें मजा आता है और वे खंडित जनादेश कहते हैं। भाजपा का प्रचंड बहुमत देख उन्हें लग रहा है कि मुस्लिम वोटर बुद्धिमान हो गया है और अब उनके हाथ से निकल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी वर्गों और धर्मों के लोगो ने वोट किया है। यही वजह है कि वे सांसद योगी आदित्यनाथ को बदनाम कर रहे हैं। यह है मामला बरेली जिले के पास शीशगढ़ कस्बे एक गांव में कुछ पोस्टर लगाए गए थे।

इनमें सभी मुसलमानों को 30 दिसंबर 2017 तक गांव खाली करने की बात लिखी गयी थी। यह भी लिखा गया था कि ऐसा भाजपा की सरकार बनने की वजह से करना होगा।

इतना ही नहीं, पोस्टर में गांव न छोड़ने वालों को कुछ होने पर खुद ही जिम्मेदार होने की धमकी भी दी गई थी। पोस्टर पर संरक्षक के तौर पर भाजपा नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा हुआ था।