
झज्जर : महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, खुद भी हौद में कूदी

झज्जर। झज्जर के बरहाना गांव में गृह कहल से तंग महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया है लेकिन वह बच गयी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्व विभाग वसूलेगा साईं संस्थान से चार करोड़, नोटिस जारी

मुंबई। शिर्डी साईं बाबा संस्थान ने पिछले 100 सालों से मंदिर परिसर के साथ अन्य जगहों पर अवैध तरीके से हस्तांतरण कर नियमों का उल्लंघन किया है, जिसे लेकर राजस्व विभाग, संस्थान के कब्जे वाली जगह को नियमों के तहत करके उससे चार करोड़ रुपए वसूलने वाला है। इस बारे में राहता तहसीलदार ने संस्थान को नोटिस जारी किया है।
विवाहिता राखी सिंह हत्याकांड का मूल आरोपी अरेस्ट

हावड़ा। बाली में अपने फ्लैट में विवाहिता राखी सिंह की हत्या मामले के मूल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात को लिलुआ से हत्या के मूल आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मणिपुर के सरकार गठन का रास्ता साफ
