Home Breaking झज्जर : महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, खुद भी हौद में कूदी

झज्जर : महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, खुद भी हौद में कूदी

0
झज्जर : महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, खुद भी हौद में कूदी
woman kills her three kids and threw her dead body in tank in jhajjar
woman kills her three kids and threw her dead body in tank in jhajjar
woman kills her three kids and threw her dead body in tank in jhajjar

झज्जर। झज्जर के बरहाना गांव में गृह कहल से तंग महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया है लेकिन वह बच गयी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

वर्तमान समय में उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह है कि महिला ने खुद पुलिस को घटना के पहले फोन करके जानकारी दी थी।

जांच अधिकारी डिग्गल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजवीर ने बताया कि बरहाना गांव निवासी विनोद एक कारखान में मजदूर का काम करता है। सोमवार के दिन वह घर पर शराब पीकर चला आया, जिसको लेकर उसकी 28 वर्षीय पत्नी नूतन से विवाद हो गया।

पति व पत्नी के बीच विवाद होता देखकर घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह से दोनों को समझा बुझाकर अलग किया। इस घटना के बाद सोमवार की रात्रि में लगभग तीन बजे महिला हेल्पलाइन में नूतन फोन करके अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने जा रही है।

इस सूचना के तत्काल बाद पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने जब परिजनों से नूतन के बारे में जानकारी मांगी। तो उन्होंने कहा कि वह सो रही है। जब कमरे में देखा, तो नूतन अपने बच्चों के साथ नदारत थी। इसके बाद आसपास ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। तो एक हौदे में कुछ हलचल महसूस हुई।

जब जांच की गयी, तो उसमें नूतन अपने तीन बच्चों प्रीति तीन वर्ष, मानवी पांच वर्ष तथा हनी तीन माह के साथ पानी में पड़ी मिली। तत्काल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं नूतन की हालत को गंभीर देखते हुए मंगलवार की सुबह रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

यह भी पढें

चूरू में कलयुगी पुत्र ने की पिता की हत्या, मां घायल
सौतेले बाप की करतूत से 12 साल की बेटी बनी मां
जॉब दिलाने के नाम पर अस्मत लूटने का खेल
सौतेली बेटी को प्रेगनेंट करने वाला का आरोपी कलयुगी बाप अरेस्ट
बिन ब्याही मां बनी युवती, कहा जिन्न के संपर्क से हुई प्रेगनेंट
मौसा एक साल से कर रहा था 17 साल की नाबालिग से रेप