
शशि थरूर को सुनंदा पुष्कर की मौत पर बोलने को बाध्य नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

मैली लक्ष्मी के ऊजले चरण
सबगुरु न्यूज। विश्व के बाजारों में सर्वत्र मैली लक्ष्मी का ही साम्राज्य होता है और वहां पर ऊजली लक्ष्मी के केवल चरण ही दिखाई देते हैं। बाजारों में मुद्रा इस क़दर फैल जाती है कि बाजार की हर वस्तु के लाखों खरीददार आसानी से मिल जाते हैं और यहीं लक्ष्मी अपना मैला रूप धारण कर उन लोगों के घरों में प्रवेश करतीं हैं जो उजले मकानों में रहते हैं। कारण ऐसे घरों के स्वामी ही इस लक्ष्मी के उपासक होते हैं अर्थात जो येन केन प्रकारेण किसी भी तरह से धन कमा कर उस धन का संचय करते हैं।
जुम्बा स्फूर्तिदायक, ताजगी से भरपूर : रूप दुर्गापाल

मुंबई। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने बताया कि उनके एक जिम प्रशिक्षक ने उन्हें जुम्बा के लिए प्रोत्साहित किया था, लेकिन अब वह खुद भी इसका मजा उठाने लगी हैं क्योंकि उन्हें यह स्फूर्तिदायक लगता है।
हीरे पसंद हैं, लेकिन अभी खरीदने में समर्थ नहीं : दिशा पटानी

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि उन्हें हीरे पसंद हैं लेकिन अभी वह इन्हें खरीदने में समर्थ नहीं है। दिशा जल्द ही ‘बागी 2’ में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।
How to look handsome लड़के इस तरह बनाये अपना आउटलुक

गर्ल्स के लिए सुंदर दिखने के लिए बहुत सारे तरीके होते हैं, अलग अलग तरह की कॉस्मेटिक क्रीम भी होती हैं, लेकिन जब हम बात लड़कों की आती है तो वे मायूस हो जाते हैं। लड़कों के लिए ना तो इतने ज्यादा की कॉस्मेटिक क्रीम होते हैं न हीं उनके स्मार्ट लुक के लिए कोई ज्यादा ऑप्शन होते हैं। जी हां यह आर्टिकल बिल्कुल लड़कों के लिए है जो अपने आप को अच्छा लुक देना चाहते हैं। लड़कों के लिए कई ऐसे तरीके हैं जिससे वे अपने आप को अच्छा लुक दे सकते हैं, इनमें से आज हम कुछ के बारे में बात करेंगे।
1. लड़कों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है उनका हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइल एक सबसे जरूरी हिस्सा होता है, क्योंकि फर्स्ट इम्प्रेशन उनके बालों के लुक से ही झलकता है। हां, यह जानकारी होना जरूरी है कि आपके बॉडी पर कौन सा हेयर स्टाइल सूट करता है। ध्यान रहे कि आपको किसी दूसरे का हेयर स्टाइल पसंद है तो आप भी वैसा ही हेयर स्टाइल न अपना लें, यह आपके लिए एक अजीब अनुभव हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें जो आपकी बॉडी को सूट करें वही हेयर स्टाइल रखें।
2. कपड़े पहनने का तरीका भी ला सकता है लाजवाब लुक
लड़कों के लिए यह भी एक जरूरी है कि वह क्या पहनते हैं, किस तरह से कपड़े पहनते हैं। लड़के कोशिश करें कि जो कलर उन पर फबता हो या उनकी बॉडी पर सहज लगे उसी तरह के रंग के कपड़े पहनें। यह भी कोशिश करें कि अगर आप फॉर्मल पहनते हैं तो आप साथ में घड़ी भी पहन सकते हैं।
3. बेल्ट भी है जरूरी
आजकल का फैशन कुछ इस तरह से हो गया है कि लड़कों ने बेल्ट पहनना छोड़ दिया है, लेकिन बेल्ट अपने आप में एक बहुत जरूरी चीज है जो आपके लुक को बहुत ज्यादा उभार देती है। जींस पर आप थोड़ा सा फंकी बेल्ट पहन सकते हैं लेकिन अगर आप फॉर्मल पहन रहे हैं तो प्लेन बेल्ट ही इस्तेमाल करें।
4. शू बनाएंगे आपकी असली पहचान
आप के कपड़ों के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप जूते कौन से पहने हैं, अगर आप फॉर्मल पहन रहे हैं तो जूते भी फॉर्मल ही पहने। ऐसा न हो कि आपने फॉर्मल कपड़ों के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन लें। यह आपके लिए अजीब लुक बना सकता है, वह कहते हैं ना जूते से आदमी की पहचान होती है।
आपके कपड़ों के साथ जूतों और आपकी हेयर स्टाइल के साथ सबसे जरूरी है कि खुद को कॉन्फिडेंट रखें। यानी चेहरे पर मुस्कुराहट रखे, जो आपके लुक में और भी ज्यादा चार चांद लगा सकती है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE