Home Blog Page 4070

भाजपा नेत्री की बिल्डिंग के बाहर बदमाशों ने अश्लील पर्चे लगाए

bjp bhopal

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेत्री के अश्लील पर्चे मल्टी पर लगा दिए। महिला नेत्री को जब इसकी सूचना मिली तो उसने मिसरोद थाने पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ दायर की याचिका

dhoni alleges misuse of name by mobile company
dhoni alleges misuse of name by mobile company

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मोबाइल कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की है।

बजट में रेल यात्रा पर छूट के लिए UID को अनिवार्य बना सकती है सरकार

Budget for discounts on rail travel can make UID mandatory government
Budget for discounts on rail travel can make UID mandatory government

नई दिल्ली। सरकार आगामी बजट में रेल यात्रा पर छूट या रियायतों के लिए आधार या विशिष्ट पहचान संख्या यूआईडी को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री अरूण जेटली 1 फरवरी को आम बजट में इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस बार रेल बजट का विलय आम बजट में कर दिया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है।

सूत्रों ने कहा कि इस कदम से सरकार लाभ को बेहतर तरीके से लक्षित कर सकेगी और सुविधाओं का दुरपयोग रोका जा सकेगा।

रेलवे द्वारा करीब 50 श्रेणियों के यात्रियों को टिकट पर छूट दी जाती है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र-छात्रा, शोध स्कॉलर, शिक्षक, चिकित्सक, नर्स, मरीज, खेल क्षेत्र के लोग, बेरोजगार युवा और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित लोग शामिल हैं। फिलहाल सरकार रेल रियायतों के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए पायलट परियोजना चला रही है।

2015-16 में रियायती टिकटों पर रेलवे को 1,600 करोड़ रपये की लागत आई। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों को दी गई रियायतें शामिल हैं। सरकार ने रेल बजट को अलग से पेश करने की 92 साल पुरानी परंपरा को समाप्त कर दिया है।

हालांकि, इस बार रेल बजट का आम बजट में विलय हो गया है लेकिन वाणिज्यिक उपक्रम के रूप में रेलवे की स्वायत्तता कायम रहेगी और साथ ही मौजूदा वित्तीय व्यवस्था भी बरकरार रहेगी।

समझा जाता है कि रेलवे को सरकार को लाभांश के भुगतान से छूट मिल सकती है। इसे उसे अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। संगठन को अपनी पूंजीगत खर्च के लिए बजटीय समर्थन तो मिलेगा ही साथ उसे अतिरिक्त बजटीय संसाधन जुटाने की भी अनुमति होगी।

सूत्रों ने कहा कि रेलवे सामाजिक और सार्वजनिक सेवा प्रतिबद्धताओं के खर्च का बोझ उठाना जारी रखेगी। ऐसा अनुमान है कि वित्त मंत्री अरूण जेटली आम बजट में रेलवे के लिए अलग से बजट अनुमान तथा अनुदान मांग का बयान जारी करेंगे।

कांग्रेस को नेताओं की नहीं, मैनेजरों की जरूरत है : एसएम कृष्णा

sm krishna says congress does not need mass leaders these days they only want managers who can handle a situation
sm krishna says congress does not need mass leaders these days they only want managers who can handle a situation

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एसएम कृष्णा ने पार्टी छोड़ने की वजह व दर्द बयां करते हुए कहा कि कांग्रेस को इन दिनों नेताओं की नहीं सिर्फ मैनेजरों की जरूरत है।

नित्य सिद्ध शक्ति आरएसएस की वैशिष्ट्यता:सह बौद्धिक प्रमुख

rss swyamsevak collected aafter path sanchalan in ramjharokha sirohi
rss swyamsevak collected aafter path sanchalan in ramjharokha sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। रामझरोखा में अपने बौद्धिक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख गंगाबिशन ने कहा कि देश में आरएसएस जैसी कुछ अन्य संस्थाएं भी कार्यरत हैं, लेकिन नित्य सिद्ध शक्ति आरएसएस वैशिष्टयता है। शक्ति सिद्ध करने का स्थान संघ की शाखाएं हैं।