Home Blog Page 4076

ट्रंप नीतियों का आईटी और दवा उद्योग पर नहीं पड़ेगा असर: अनंत कुमार

Trump policies will not have an impact on the pharmaceutical industry and IT 
Trump policies will not have an impact on the pharmaceutical industry and IT

बेंगलुरू। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का असर भारतीय आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और दवा उद्योग पर नहीं पड़ेगा क्योंकि अमेरिका द्वारा भारत के प्रति ‘वाणिज्य सम्बद्ध रख’ बना रहने की उम्मीद है।

रसायन व उर्वरक मंत्री कुमार ने यहां ट्रंप की सरंक्षणवादी नीतियों संबंधी सवाल के जवाब में यह बात की। उन्होंने कहा,‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रंप से टेलीफोन पर बात हुई है। अमेरिका के साथ हमारा जिस तरह का रिश्ता है उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि वाणिज्य व्यापार से जुड़े मामलों पर अमेरिका के रख में कोई बदलाव आएगा।’

उन्होंने कहा,‘ मुझे नहीं लगता कि भारतीय आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और दवा उद्योगों को कोई परेशानी होने जा रही है।’ उल्लेखनीय है कि यहां 11-13 फरवरी को भारतीय दवा व भारतीय दवा उपकरणों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है।

गूगल CEO सुंदर पिचाई ने यात्राओं पर गए कर्मचारियों को बुलाया वापस

Google CEO Sundar Pichai called him on trips back to the employees
Google CEO Sundar Pichai called him on trips back to the employees

सेन फ्रांसिस्को। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद आव्रजन आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे प्रतिभाओं को अमेरिका लाने में ‘बाधा’ खड़ी हो सकती है। पिचाई ने कामकाजी यात्रा कर रहे अपने कर्मचारियों को काम पर लौटने को कहा है।

 

पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि विदेशी नागरिकों पर अमेरिका के इस प्रतिबंध से गूगल के कम से कम 187 कर्मचारी प्रभावित होंगे। वाल स्ट्रीट जनरल के अनुसार पिचाई ने ईमेल में कहा है कि वे ‘इस आदेश’ के असर को लेकर चिंतित हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ‘चरमपंथी इस्लामी आतंकवादियों को अमेरिका से बाहर’ रखने के नए उपायों के एक हिस्से के रूप में सात मुस्लिम बहुल देशों से लोगों के अमेरिका में प्रवेश की ‘कठोर जांच’ के आज आदेश दिए और अगली सूचना तक सीरियाई शरणार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

लापता पाक मानवाधिकार कार्यकर्ता 20 दिन बाद घर लौटे

Pakistani human rights activist returned home
Pakistani human rights activist returned home

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से ग़ायब हुए पाकिस्तानी ब्लॉगर सलमान हैदर क़रीब 20 दिनों के बाद वापस अपने घर लौट आए हैं। हाल के हफ़्तों में ग़ायब हुए पांच उदारवादी कार्यकर्ताओं में से वो एक थे। उनके लौटने के साथ ही अब सभी कार्यकर्ता लौट आए हैं।

 

जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि फातिमा जिन्ना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता सलमान 3 सप्ताह लापता रहने के बाद कल देर रात घर लौट आए।

वह 6 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ बानी गाला क्षेत्र गए थे और उसके बाद से ही लापता थे।प्रोफेसर के भाई जीशान हैदर ने बताया कि सलमान ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह रात 8 बजे तक घर लौट आएंगे।जब वह रात 10 बजे तक नहीं लौटे तो पत्नी ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जीशान ने बताया कि बाद में सलमान के फोन से पत्नी के पास एक संदेश आया जिसमें कराल चौक से उनकी कार उठवा लेने को कहा गया था।पुलिस ने उक्त पते से कार तो बरामद कर ली लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गई।

उनके अलावा इस महीने तीन और सामाजिक कार्यकर्ता वकास गोराया, असीम सईद और अहमद रजा नसीर लापता हो चुके हैं। इन लोगों पर ईशनिंदा को बढ़ावा देने के आरोप हैं। एक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने 12 जनवरी को पाकिस्तानी अधिकारियों से लापता चारों सामाजिक कार्यकर्ताओं की तलाश को शीर्ष प्राथमिकता देने की मांग की थी।

राशिफल : 29 जनवरी : कैसा रहेगा आप के लिए आज का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

horoscope sabguru.com
horoscope sabguru.com

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.32, सूर्यास्त 05.28, शिशिर-ऋतु, रवि-उत्तरायण धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि को 11.05 तक पंचक प्रारंभ दिन के 10.53 से, शुक्र का मीन राशि में प्रवेश, धान्य छेदन, वाहन क्रय मुहूर्त माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया।