Home Blog Page 4084

ITC का शुद्ध मुनाफा 5.7% बढ़ा, सिगरेट कारोबार की ठीक नहीं

ITC's net profit increased 5.7 percent
ITC’s net profit increased 5.7 percent

नई दिल्ली। ITC लिमिटेड का एकल शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 5.71 फीसदी बढक़र 2,646.73 करोड़ रुपए हो गया हैं। इस बीच नोटबंदी के बाद मांग में नरमी से कंपनी का सिगरेट कारोबार की हालत ठीक नहीं है।

ITC ने 5 फरवरी से संजीव पुरी को सीईओ नियुक्त किया है जो कि कार्यकारी नेतृत्व का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे जबकि चेयरमैन वाईसी देवेश्वर उस दिन से ‘गुरुजन’ की भूमिका में होंगे। कंपनी ने गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2503.76 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। आईटीसी ने बीएसई को सूचित किया है कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 4.69 फीसदी बढक़र 13,596.97 करोड रुपए रही। यह पूर्व वित्त वर्ष में यह 12,961.85 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी ने एक बयान देते हुए कहा, ‘आलोच्य तिमाही में परिचालन माहौल बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा। विशेषकर सरकार के नोटबंदी के फैसले के कारण उपभोक्ता व व्यापारिक मांग घटने से हमारी एफएमसीजी बिक्री पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा।’

वहीं कंपनी का यह भी कहना है कि इसका असर उसके सभी कारोबारी खंडों पर पड़ा लेकिन बिस्कुट, स्नैक नूडल, पर्सनल केयर उत्पादों व ब्रांड वाले परिधानों की बिक्री पर सबसे अधिक असर देखा गया। सिगरेट सहित एफएमसीजी कारोबार से कपंनी का कारोबार 2.51 प्रतिशत बढक़र 10,857.23 करोड़ रुपए हो गई। आलोच्य तिमाही में कपंनी का सिगरेट कारोबार 2.24 फीसदी बढक़र 8,287.97 करोड़ रुपए हो गया जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 8,106.31 करोड़ रुपए रहा था।

ITC ने बयान में कहा है, ‘भारत में कानूनी सिगरेट उद्योग पर नियामकीय व कराधान के दबाव तथा बाजार में नकदी की विकट स्थिति के कारण आलोच्य तिमाही में सिगरेट कारोबार का प्रदर्शन भी नरम रहा।’

FMCG खंड का कारोबार इस दौरान 3.39 फीसदी बढक़र 2569.26 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का कहना है कि उसने नोटबंदी के असर को कम करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। एक अलग सूचना में ITC ने कहा है कि उसने पुरी को पूर्णकालिक निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

विराट कोहली के सामने दूसरे टी-20 में जीत हासिल करने की चुनौती

2nd T20 : combination woes for virat kohli as india gear up to save series
2nd T20 : combination woes for virat kohli as india gear up to save series

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20में हर हालत में जीत हासिल कर श्रृंखला बचाने की चुनौती होगी। भारतीय टीम पहला मैच गंवाने के बाद 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला 0-1 से पिछड़ी हुई है।

पाकिस्तान के लिए मुश्किल हुई विश्वकप 2019 की राह

pakistan may fail to qualify for 2019 cricket world cup
pakistan may fail to qualify for 2019 cricket world cup

नई दिल्ली। पाकिस्तान का 2019 में होने वाले आईसीसी विश्व कप में खेलना मुश्किल लग रहा है। टीम का लगातार खराब प्रदर्शन उसे विश्व कप में सीधे प्रदर्शन से वंचित रख सकता है।

कुछ सीन्स और गंदी गालियों के चलते सेंसर में फंसी ‘रंगून’

censor told makers of rangoon that they put statutory warning on smoking scene
censor told makers of rangoon that they put statutory warning on smoking scene

मुंबई। सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर की रोमांटिक कहानी वाली विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून के सेंसर में फंसने की खबर मिल रही है।

भंसाली को पडा थप्पड, जयपुर में रद्द की पद्मावती की शूटिंग

misbehave with film director sanjay leela bhansali in jaipur at the time of shooting of film
misbehave with film director sanjay leela bhansali in jaipur at the time of shooting of film

जयपुर। फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजल लीला भंसाली ने जयपुर में फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी। उन्होंने पूरी टीम के साथ मुंबई वापस लौटने का फैसला लिया है।