Home Blog Page 4083

शहला मसूद हत्याकांड : सभी आरोपियों को उम्रकैद

Shehla Masood murder case : court awards life imprisonment four, one acquited
Shehla Masood murder case : court awards life imprisonment four, one acquited

इंदौर। राजधानी भोपाल के बहुचर्चित शहला मसूद हत्याकांड के मामले में सीबीआई की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों जाहिदा परवेज, सबा फारुखी, शाकिब और ताबिश को आजीवन कारवास की सजा सुनाई है, जबकि सरकारी गवाह बनाए गए इरफान को क्षमादान दे दिया गया है।

1 अप्रैल से लागू होगा ‘गार’

April 1 will apply GAAR
April 1 will apply GAAR

नई दिल्ली। पिछले सात वर्षों की जद्दोजहद के बाद अंततः देश में जनरल एंटी एवॉयडेंस रूल्स (गार) लागू हो जाएगा। यानी अब देशी-विदेशी कंपनियां और शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले संस्थागत निवेशक भारत व दूसरे देशों के बीच दोहरे कराधान समझौतों की आड़ में कर बचाने की जुगत नहीं कर पाएंगे।

सबसे पहले तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने वर्ष 2012 में इसे लागू करने की कोशिश की थी लेकिन भारी विरोध के बाद इसे टाल दिया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2015-16 का बजट पेश करते हुए यह एलान किया था कि इसे अप्रैल, 2017 से लागू किया जाएगा। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि यह पूर्व घोषणा के मुताबिक लागू हो जाएगा।

सरकार ने यह भी कहा कि यदि निवेश को किसी अन्य देश से लाने के पीछे मंशा केवल वाणिज्यिक है और इसका उद्देश्‍य भारत में कर से कन्नी काटना नहीं है तो उस पर गार लागू नहीं होगा। गार का उद्देश्य कंपनियों को केवल कर भुगतान से बचने के लिए सौदे के दूसरे देशों के रास्ते करने से रोकना है।

क्या है गार
भारत और दूसरे देशों के बीच दोहरे कराधान निवारण संधियों की आड़ में टैक्स चोरी रोकने का नियम है गार।

वीडियोकॉन ने पेश किया देश का पहला सोलर AC

Videocon has introduced the country's first solar AC
Videocon has introduced the country’s first solar AC

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वीडियोकॉन ने सोलर एनर्जी से चलने वाले हाइब्रिड सोलर एयर कंडिशनर की नई रेंज बाजार पेश की है। एयर कंडीशनर के कारण भारी-भरकम बिजली के बिल से परेशान लोगों के लिए वीडियोकॉन ने राहत दी है जो बिना बिजली के चलेगा।

कंपनी के अनुसार, आम एयर कंडिशनर के मुकाबले वीडियोकॉन के हाइब्रिड सोलर एसी ‘100 फीसदी पावर सेविंग’ करेंगे। दरअसल इन AC को चलाने के लिए जो पावर चाहिए वह सोलर पैनल से मिलती है। कंपनी ने दावा किया कि यह सोलर पैनल किसी भी क्लाइमेट कंडीशन में काम करेंगे और इनका मेंटेनेंस खर्च भी बेहद कम है।

दिन में यह AC सीधे सोलर पावर से चलेंगे, वहीं रात में इन्हें चलाने के लिए इनवर्टर बैटरी दी गई है जो दिन भर चार्ज होकर रात में इन्हें चलाएगी। एसी के साथ मिलने वाले सोलर पैनल के साथ 10 साल की वॉरंटी दी जाती है।

लॉन्च किए गए एसी के दो मॉडल पेश किए गए हैं। दोनों ही मॉडल पांच स्टार BEE रेटिंग के साथ आते हैं। यह एसी 1 से लेकर 1.5 टन तक की कैटेरगी में उपलब्ध हैं। यह एसी R-410A रेफ्रिजरेंट के अलावा और ऑटो रिस्टार्ट, डिजिटल डिस्प्ले, कूपर कंडेंसर, टर्बो कूल मोड जैसे फीचर्स के साथ मिलेगा। वीडियोकॉन के 1 टन वाले हाइब्रिड सोलर एसी की कीमत 99,000 रुपए और 1.5 टन वाले मॉडल की कीमत 1,39,000 रुपए रखी गई है। यूनिट कॉस्ट, सोलर पैनल (इंस्टॉलेशन के साथ) और DC-AC इनवर्टर इस कीमत में ही शामिल किया गया है।

लॉन्चिंग के दौरान वीडियोकॉन के सीओओ (एसी) संजीव बख्शी ने कहा, “नई तकनीक, इंफ्रास्ट्रचरल डेवलपमेंट और ग्राहकों के बढ़ते खर्च के साथ एसी मार्केट में भी लगातार वृद्धि हो रही है। AC सेगमेंट में नई तकनीक लाने में वीडियोकॉन हमेशा से आगे रही है और आज सोलर हाइब्रिड एयर कंडिशनर लॉन्च करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल एसी की 6.5 लाख यूनिट की बिक्री होगी और एसी सेगमेंट में कंपनी की बाजार भागीदारी 13 फीसदी हो जाएगी।”

दक्षेस की शीघ्र मेजबानी की उम्मीद, प्रक्रियाओं को ‘बाधित’ कर रहा भारत: पाकिस्तान

Soon slated to host the SAARC processes interrupted by India
Soon slated to host the SAARC processes interrupted by India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत के बहिष्कार के बाद स्थगित हुए दक्षेस शिखर सम्मेलन की शीघ्र मेजबानी करने की उम्मीद जताते हुए नई दिल्ली पर इस समूह की प्रक्रियाओं को ‘‘बाधित’’ करने का आरोप लगाया है।

 

अजीज ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दक्षेस के महासचिव अर्जुन बहादुर थापा के साथ एक बैठक में यह बात कही। थापा कल पाकिस्तान की यात्रा पर आए थे।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान नवंबर में 19वें शिखर सम्मेलन के लिए दक्षेस नेताओं का स्वागत करना चाहता था लेकिन जब ‘भारत ने दक्षेस की प्रक्रिया को बाधित किया और दक्षेस चार्टर की भावना का उल्लंघन किया’ तो शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया।

कार्यालय ने बैठक में हुई बातचीत की जानकारी देते हुए अजीज के हवाले से कहा, ‘पाकिस्तान इस्लामाबाद में जल्द से जल्द 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन आयोजित करने को लेकर प्रतिबद्ध है ताकि दक्षेस के तहत क्षेत्रीय सहयोग के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए और अधिक उत्साह से काम किया जाए।’

उन्होंने दक्षिण एशियाई लोगों के कल्याण, उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने, आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दक्षेस के तहत क्षेत्रीय सहयोग को लेकर पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई।

अजीज ने कहा कि कई रूकावटों एवं चुनौतियों के कारण दक्षेस उस सपने को साकार करने में असफल रहा है जो उसके संस्थापक सदस्यों ने इसके लिए देखा था।

चीन और US के बीच छिड़ सकता है बड़ा व्यापार युद्ध: जैक मा

China and the US is the biggest trade war
China and the US is the biggest trade war

बीजिंग। E-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने कहा है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच विवादों का उपयुक्त तरीके से समाधान नहीं किया गया तो ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत ‘बड़े व्यापार युद्ध’ हो सकता है। उन्होंने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रपं से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि चीन का आर्थिक परिदृश्य उम्मीद के मुकाबले कहीं अधिक कड़ा होगा जिसकी वजह चीनी अर्थव्यवस्था में निरंतर नरमी है।

जनरल एसोसिएशन ऑफ झेजिआंग इंटरप्रेन्योर की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए जैक मा ने कहा, ‘अगले 3 से 5 साल में उम्मीद के मुकाबले आर्थिक स्थिति अधिक कठिन होगी।’ उन्होंने चीनी अर्थव्यवस्था में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि का जिक्र किया। यह दो दशक में सबसे कम वृद्धि दर है। उन्होंने कहा कि यह स्वभाविक है कि चीन की तीव्र आर्थिक वृद्धि दर पिछले तीन दशक में तीव्र रही है और यह हमेश बनी नहीं रह सकती और अब जोर वृद्धि की गुणवत्ता पर स्थानांरित हो गया है।

चीन और अमेरिका संबंधों के परिदृश्य के बारे में जैक मा ने कहा कि आशावादी रूख के बावजूद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार परिदृश्य में विवाद रहेगा। उन्होंने कहा, ‘अगर विवादों का समाधान उपयुक्त तरीके से नहीं किया गया तो दोनों देशों के बीच बड़ा व्यापार युद्ध छिड़ सकता है।’