Home Blog Page 4103

राजस्थान में मावठ से बदला मौसम का मिजाज, कई जगह गिरे ओले

hialजयपुर। बीते एक पखवाड़े से तेज सर्दी से जूझ रहे प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। प्रदेश में बुधवार रात से राजधानी जयपुर समेत अधिकांश स्थानों में मावठ की तेज बरसात हो रही है।

यूपीसीए ने राजीव शुक्ला समेत 6 पदाधिकारियों को हटाया

6 officials including Rajiv Shukla removed from UPCA
6 officials including Rajiv Shukla removed from UPCA

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सचिव राजीव शुक्ला समेत 6 पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है।

बजट में चीनी पर दी जाने वाली सब्सिडी हो सकती है खत्म

budget may eliminate subsidies on sugar
budget may eliminate subsidies on sugar

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली आम बजट एक फरवरी 2017 को पेश करेंगे। जेटली बजट में राशन की दुकानों से सस्ती चीनी बेचने के लिये राज्यों को दी जाने वाली 18.50 रूपये प्रतिकिलो की सब्सिडी खत्म कर सकते हैं। इससे करीब 4,500 करोड़ रूपये की सब्सिडी बचेगी।

 

सूत्रों ने इस सोच के पीछे की वजह बताते हुये कहा कि केन्द्र का कहना है कि नये खाद्य सुरक्षा कानून में गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों के लिये किसी तरह की कोई सीमा नहीं रखी गई है। ऐसे में आशंका है कि राज्य सरकारें सस्ती चीनी का अन्यत्र भी उपयोग कर सकतीं हैं।

वर्तमान में योजना के तहत 40 करोड़ बीपीएल परिवारों का लक्ष्य रखा गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत सालाना 27 लाख टन चीनी की जरूरत होती है।

मौजूदा योजना के मुताबिक राज्य सरकारें राशन की दुकानों से चीनी की सरकार नियंत्रित मूल्य पर आपूर्ति करने के लिये खुले बाजार से थोक भाव पर चीनी खरीदतीं हैं और फिर इसे 13.50 रूपये किलो के सस्ते भाव पर बेचतीं हैं। दूसरी तरफ राज्यों को इसके लिये केन्द्र सरकार से 18.50 रूपये प्रति किलो के भाव पर सब्सिडी दी जाती है।

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय से ऐसे संकेत हैं कि चीनी की मौजूदा सब्सिडी योजना को अगले वित्त वर्ष से बंद किया जा सकता है।

इस बीच खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर कहा है कि चीनी सब्सिडी योजना को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जाना चाहिये और कम से कम इसे अंत्योदय अन्न योजना एएवाई परिवारों के लिये जारी रखा जाना चाहिये। यह योजना सबसे गरीब लोगों के लिये चलाई जाती है।

खाद्य मंत्रालय ने हालांकि, पहले ही राज्यों को इस बारे में संकेत दे दिये हैं कि केन्द्र सरकार अगले वित्त वर्ष से चीनी पर सब्सिडी वापस ले सकती है। राशन दुकानों के जरिये चीनी बेचने की पूरी लागत राज्यों को स्वयं उठानी पड़ सकती है।

लगातार दूसरे साल देश में चीनी का उत्पादन खपत के मुकाबले कम रह सकता है। वर्ष 2016-17 में इसके 2.25 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह उत्पादन चीनी की 2.50 करोड़ टन घरेलू जरूरत से कम होगा। हालांकि इस अंतर को पूरा करने के लिये पिछले साल का बकाया स्टॉक उपलब्ध है।

गणतंत्र दिवस पर असम में सिलसिलेवार सात धमाके

ULFA triggers serial blasts in assam during Republic Day celebrations
ULFA triggers serial blasts in assam during Republic Day celebrations

गुवाहाटी। एक ओर पूरा देश गुरुवार को गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ मनाने में मशगूल था, ऐसे में ऊपरी असम के कुल सात स्थानों पर उल्फा (स्वाधीन) ने बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि इन बम विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

राजपथ पर परेड : पहली बार शामिल हुआ खाड़ी देश का सैन्य दस्ता

68th republic day celebration : in a first, UAE soldiers, NSG commandos march in parade at rajpath
68th republic day celebration : in a first, UAE soldiers, NSG commandos march in parade at rajpath

नई दिल्ली।। 68वां गणतंत्र दिवस परेड इस बार कई मायनों में हर बार से अलग रहा। राजपथ पर जहां पहली बार स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने उड़ान भरी वहीं ‘धनुष’ तोप को भी परेड में शामिल किया गया।