Home Blog Page 4105

गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने तिरंगे में दिखाया डूडल

Google showed the tricolor on Republic Day doodle
Google showed the tricolor on Republic Day doodle

नई दिल्ली। सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल में एक स्टेडियम जो दर्शकों से भरा हुआ है और इसमें चारों तरफ तिरंगे लगे हुए हैं।

डूडल में स्टेडियम के आधे हिस्से को दिखाया गया है जिसके दोनों किनारों पर लोग बैठे हुए हैं। वहीं भगवे रंग में रंगे बैंड को अद्धवृताकार ट्रैक के भीतरी परिधि से गुजरता हुआ दिखाया गया है। ट्रैक की भीतरी परिधि तिरंगे से सजी हुई है।

गहरे हरे रंगे से डूडल में गूगल लिखा है। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी हर साल इस दिन को सम्मान देने के लिए खास तरह का डूडल बनाती है।

इस साल गणतंत्र दिवस की परेड के मुख्य अतिथि अबू धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं।

किंगफिशर एयरलाइंस से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं: यूनाइटेड ब्रेवरीज

Kingfisher Airlines has no relation whatsoever from
Kingfisher Airlines has no relation whatsoever from

नई दिल्ली। संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लिए गए किसी रिण या उससे जुड़ी जांच से उसका कोई संबंध नहीं है।

UBL ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को यह सूचना दी है। इसमें कहा गया है,‘ UBL एक स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाई है जो कि बीयर का कारोबार करती है। इसका किंगफिशर एयरलाइंस से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।’

अखिलेश-डिम्पल के आगे बौने हुए मुलायम, राहुल-प्रियंका को मिली जगह

priiius

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबन्धन होने बाद नारों में बदलाव के साथ प्रचार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

शासक की ‘सनक’ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राहुल गांधी

Rahul Gandhi attack on Prime Minister Narendra Modi in his R-Day message
Rahul Gandhi attack on Prime Minister Narendra Modi in his R-Day message

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि हमारे संविधान ने स्वतंत्रता संग्राम के सिद्धांतों और हमारी विरासत के महान मूल्यों को स्वीकार किया और यहां किसी भी शासक की ‘सनक’ नहीं चलेगी।

कुवैत में शाही परिवार के सदस्य समेत सात को दी गई फांसी

Kuwait royal family including the hanging of seven
Kuwait royal family including the hanging of seven

कुवैत सिटी। कुवैत में 40 से ज्यादा लोगों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए सात कैदियों को फांसी दी गई जिनमें शाही परिवार का एक सदस्य और एक महिला भी शामिल है।