Home Blog Page 4127

साउथ इंडियन बैंक में 537 पदों पर भर्ती

South Indian Bank 537 posts
South Indian Bank 537 posts

प्रोबेशनरी अफसर और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप इसमें नौकरी पाना चाहते है तो तुरन्त अप्लाई करे, अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ आप 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते है।

 

विवरण –
अंतिम तिथि: 27 जनवरी
प्रोबेशनरी ऑफिसर: पैन इंडिया- 201
प्रोबेशनरी क्लर्क: केरल- 210
प्रोबेशनरी क्लर्क: तमिलनाडु- 70
प्रोबेशनरी क्लर्क: दिल्ली/एनसीआर- 30
प्रोबेशनरी क्लर्क: कर्नाटक- 26
एलिजिबिलिटी –
उम्मीदवार किसी भी मान्यताप्राप्त स्कूल अथवा कॉलेज से 10वीं में 60% से अधिक, 12वीं की परीक्षा 60% से अधिक और बैचलर्स में 60% से अधिक अंकों के साथ पास होना होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए –
आप www.southindianbank.com पर जाये और आवेदन करे।

सीरिया सरकार और विद्रोही गुटों के बीच शुरू हुई शांति वार्ता, संघर्ष विराम पर जोर

Syria peace talks began between the government and rebel groups
Syria peace talks began between the government and rebel groups

अस्ताना। रूस, तुर्की और ईरान की मध्यस्थता वाली सीरिया वार्ता कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में आज शुरू हो गई है। इस वार्ता में स्थायी संघर्ष विराम पर मुख्य रूप से जोर दिया जा रहा है।

सीरिया के असद प्रशासन और विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बाद पहली बार दोनों पक्ष बातचीत के लिए आमने-सामने बैठे हैं। अस्ताना में चल रही बातचीत 6 साल के सीरियाई युद्ध को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है। इस युद्ध में अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं और सीरिया की आधी आबादी विस्थापित हो चुकी है तथा लाखों लोग शरणार्थियों के जीवन जी रहे हैं।

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत स्टाफन दी मिस्तूरा इस बातचीत में भाग ले रहे हैं। अगर अस्ताना में हो रही बातचीत सफल होती है तो अगले महीने जिनीवा में और राजनीतिक वार्ताएं होंगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेगे निकाय, 3 शहरों में कचरे से बनेगी बिजली

secetretary manjeet singh taking meeting of high power committee in jaipur
secetretary manjeet singh taking meeting of high power committee in jaipur

जयपुर। प्रदेश की सभी नगरीय निकायें स्वायत्त शासन भवन से विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ी जायेंगी। प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए सर्वे करवाया जायेगा। यह निर्णय स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की षष्ठ्म बैठक में लिये गये। बैठक सोमवार को स्वायत्त शासन भवन में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव, डाॅ. मनजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

चचेरी बहन के साथ रेप करने वाला आरोपी अरेस्ट

man arrested for raping Cousin in chhatarpur
man arrested for raping Cousin in chhatarpur

छतरपुर। थाना भगवां के अंतर्गत ग्राम भोजपुरा में विगत दिवस रिश्ते की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी वीरन अहिरवार को भगवां थाना प्रभारी ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

PepsiCo के विशाल कौल बने ओलाकैब्स के सीओओ

Ola appoints PepsiCo executive vishal kaul as chief operating officer
Ola appoints PepsiCo executive vishal kaul as chief operating officer

नई दिल्ली। एप्प बेस्ड कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओलाकैब्स ने दुनिया की जानी-मानी शीतल पेय कंपनी पेप्सीको केे जनरल मैनेजर विशाल कौल को अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है।